Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन मिठाई खिलाई झींझक। विजय स्कूल आफ एक्सीलेंट की छात्राएं शिक्षिकाओं के साथ मंगलपुर थाने पहुंचीं। छात्राओं ने उपनिरीक्षकों व कांस्टेबलों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ व सुरक्षित रहने की कामना की। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाकर लोगों की सुरक्षा करते हैं। पुलिसकर्मियों ने पहल की सराहना करते हुए बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान अदवी, आध्या, तेजस्वनी, दिव्यांशी, सौम्या, दिव्या, सचेन्द्र सिंह, आकाश व संतोषी मौजूद रहीं।
कुमार पंकज
पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन मिठाई खिलाई झींझक। विजय स्कूल आफ एक्सीलेंट की छात्राएं शिक्षिकाओं के साथ मंगलपुर थाने पहुंचीं। छात्राओं ने उपनिरीक्षकों व कांस्टेबलों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ व सुरक्षित रहने की कामना की। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाकर लोगों की सुरक्षा करते हैं। पुलिसकर्मियों ने पहल की सराहना करते हुए बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान अदवी, आध्या, तेजस्वनी, दिव्यांशी, सौम्या, दिव्या, सचेन्द्र सिंह, आकाश व संतोषी मौजूद रहीं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महंगाई की मार गरीब बेचारा लाचार बाजारों मे दुकानों पर सन्नाटा कानपुर देहात के अधिक तर बाजारों मे महंगाई के कारण लोग परेशान त्योहारों के इस मौसम मे लोग बेहाल क्योंकि चीनी के बढ़ते रेट की वजह से मिठाई महंगी रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर सन्नाटा लोग कहते कि रोटी मिल जाए वही बहुत है मिठाई कौन खाएगा दुकानदार भी मजबूर ग्राहक भी मजबूर1
- बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में बदलते तापमान और मौसम में नमी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में जहां स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे, वहीं बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 150 से 160 प्रतिदिन पहुंच गई है। इन दिनों अस्पताल में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां 60-70 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 150-160 मरीज प्रतिदिन हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी-जुकाम अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।1
- पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।3
- सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा1
- डी एम औरैया द्वारा जनपद वासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर दी गई शुभकामनाएं1
- औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।1
- राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1