*जिले में नरवाई जलाना प्रतिबंधित, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना* *जिले में नरवाई जलाना प्रतिबंधित, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना* कटनी – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष तिवारी ने जिले में फसल कटाई के बाद अवशेषों (नरवाई) को जलाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी किया गया है। क्यों लगा प्रतिबंध: नरवाई जलाने से भूमि की उर्वरता कम होती है, पर्यावरण प्रदूषित होता है और भीषण आग लगने की संभावना बनी रहती है। जुर्माने का प्रावधान: 2 एकड़ से कम भूमि वाले किसान: ₹2,500 प्रति घटना। 2 से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसान: ₹5,000 प्रति घटना। 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान: ₹15,000 प्रति घटना। निगरानी तंत्र: सैटेलाइट के माध्यम से नरवाई जलाने वाली घटनाओं की ट्रैकिंग की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियां गठित की गई हैं जो अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगी। 🔶*हार्वेस्टर मालिकों के लिए 'स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम' अनिवार्य* कटनी: कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि जिले में चलने वाले प्रत्येक कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ रीपर या स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) लगा होना अनिवार्य होगा। विकल्प: यदि हार्वेस्टर में यह सिस्टम नहीं है, तो मालिक को 'बेलर' की व्यवस्था करनी होगी ताकि फसल अवशेषों का सही प्रबंधन हो सके। कार्यवाही: बिना इन यंत्रों के हार्वेस्टर चलाते पाए जाने पर मालिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही और दंड अधिरोपित किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय समितियां इसकी सतत निगरानी करेंगी। *नोडल अधिकारी नियुक्त:* नरवाई प्रबंधन और आधुनिक कृषि यंत्रों (जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर) के प्रचार-प्रसार के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संपर्क सूत्र: किसी भी जानकारी के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय, कटनी के नंबर 07622-222229 पर संपर्क किया जा सकता है।

- कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले के नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर उमरिया के पास की है। सोमवार रात करीब 12 बजे, एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थान: नेशनल हाईवे-43, जगतपुर उमरिया के पास। समय: सोमवार रात, लगभग 12:00 बजे। हताहत: बाइक सवार 4 युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु। पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, चारों युवक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। हादसे के वक्त कार की गति इतनी अधिक थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। नोट: रात के समय हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सुरक्षा मानकों (जैसे हेलमेट और सीटबेल्ट) का विशेष ध्यान रखें।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)1
- होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट दमोह -कुम्हारी होली मिलन समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह के द्वारा मझगुवा हंसराज में आयोजित करवाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई | आए हुए सभी क्षेत्रीय,ग्रामीण,वरिष्ठ जन, प्रतिनिधि, जिन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी रंग पंचमी तक यह लगातार त्यौहार मनाया जाता है | जिसमें सभी रंग ग़ुलाल एक दूसरे को लगाते हैं और उत्सव मनाते हैं | रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में कलाकारों ने विशेष प्रस्तुत दिया दी मनमोहक नृत्य किया सभी समर्थक झूमते हुए नजर आए |1
- ✨👇*मप्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का मानपुर में कांग्रेस जनों ने किया आत्मिक स्वागत।* *(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)* 👉मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। 👉स्टेट हाईवे स्थित नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। 👉इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। 👉स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- *सतना में खूनी संघर्ष: दो सगे भाइयों ने मिलकर छोटे भाई को मरणासन्न होने तक पीटा, टिकरी चौराहे पर मची अफरा-तफरी। सूत्रों के हवल1
- satna panna main road nauniya near mdhi mode4
- हटा- दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य करेगी में दमोह कलेक्ट्रेट में 10 मार्च को होने बाली जनसुनवाई में महिला अधिकारी कर्मचारी सुनेंगी लोगो की समस्याए भृत्य, डेटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर विभागीय अधिकारी कमर्चारी सभी पदों पर जनसुनवाई के लिए मौजूद रहेगी महिला अधिकारी,अपर कलेक्टर मीना मसराम करेगी जनसुनवाई को लीड करेगी |1
- *मैहर जिले के बदेरा थाना में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।*1
- 📍जबलपुर के ग्वारीघाट पर हर शाम एक अनोखा दृश्य देखने को मिलता है। यहां दिनभर दुकान चलाने वाले बच्चे नर्मदा आरती के बाद घाट की सीढ़ियों पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। - 🔻 शाम करीब 7 बजे आरती खत्म होते ही घाट पर “भारत माता की जय” के नारे गूंजते हैं और करीब 200 से ज्यादा बच्चे सीढ़ियों पर बैठकर पढ़ाई शुरू कर देते हैं। - 🔻 इन बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं पराग दीवान। उन्होंने साल 2016 में अपनी मां के निधन के बाद जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया था। शुरुआत सिर्फ 5 बच्चों से हुई थी, जो आज बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है। - 📚 पढ़ाई की खास बातें ▪ घाट पर डिजिटल बोर्ड और साउंड सिस्टम लगाया जाता है ▪ बच्चे दिनभर काम करने के बाद शाम को पढ़ने आते हैं ▪ मैथ्स और इंग्लिश समेत कई विषय पढ़ाए जाते हैं - 👨🏫 कई लोग मदद के लिए आगे आए ▪ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने डिजिटल बोर्ड दिलवाया ▪ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने 60 बच्चों को टैबलेट दिए - 💡 दिनभर काम, शाम को पढ़ाई इन बच्चों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कई बच्चे फूल-प्रसाद, खिलौने या नाव चलाने वाले परिवारों से आते हैं। कुछ बच्चे खुद दुकान चलाते हैं और शाम को पढ़ने पहुंचते हैं। - 📍 स्थान: ग्वारीघाट, जबलपुर (मध्यप्रदेश) - 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - Follow करें Instagram: @sachtakpatrikanews Instagram: @deepak_vishwakarma_891