Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग* अयोध्या । मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह है मौजूद, परिवहन मंत्री के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी है मौजूद,आग लगने के कारण मची है अपरा तफरी, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का कर रही है प्रयास,राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।
Omprakash प्रजापति
*लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग* अयोध्या । मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह है मौजूद, परिवहन मंत्री के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी है मौजूद,आग लगने के कारण मची है अपरा तफरी, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का कर रही है प्रयास,राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- बहुत-बहुत धन्यवाद आपका दर्शन चौधरी जी सांसद नर्मदा पुरम अपने हम पत्रकारों की आवाज बनकर संसद में आवाज उठाई प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का अध्यक्ष होने के नाते आपका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और हमारी नर्मदा परम टीम को भी धन्यवाद करता हूं1
- अमेठी के संग्रामपुर उ प्रा वि गूजीपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिना पथ सरस्वती के चित्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण करते हुए की वर्षगांसों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य एवं समसामयिक विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मर्णिकर्णिका नाटक रहा जिसमें रानी लक्ष्मीबाई मुख्य पात्र थी उन्हीं के जीवन वृत्त पर आधारित ज्ञान नाटक मौजूद छात्रों एवं शिक्षकों की मां को मुंह दिया नाटक में मुख्य पात्र रही निष्ठा कक्षा 8 की छात्रा जो की लक्ष्मीबाई की रोल निभाया अन्य पात्रों में प्रिया अंशिका दीक्षा शिवम आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम अच्छे रहे ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ पवन कुमार पांडेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह से विद्यालय के छात्र-छात्राओं चहुंमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार पांडे संदीप कुमार द्विवेदी अनिल यादव श्री मिश्रा कविता पांडे सहित आने को गणमन अभिभावक उपस्थित रहे।1
- अमेठी में रसोई गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। आपूर्ति सामान्य होने के दावों के बीच जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि करीब 1 किलोमीटर तक लाइनें लग रही हैं। भीषण गर्मी के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी सिलेंडर की आस में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे भोर से ही काम-काज छोड़कर लाइन में लग जाते हैं। गैस बुकिंग कराने के बाद भी तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी पहुंचने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। शहर की सबसे पुरानी मानी जाने वाली प्रकाश गैस एजेंसी पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। करीब 40 हजार उपभोक्ताओं से जुड़ी इस एजेंसी पर पिछले चार दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। इसके चलते एजेंसी के बाहर भारी भीड़ उमड़ रही है और लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता सत्यम शुक्ल ने बताया, “19 तारीख को मेरी पर्ची कटी थी, तब से रोज लाइन में लग रहा हूं, लेकिन अब तक गैस नहीं मिल पाई है।” इस तरह की शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए और वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके। फिलहाल, गैस संकट ने लोगों की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों को प्रभावित कर दिया है।1
- Post by Vipin saroj1
- यूपी के देवरिया के बरहज क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के एक पेट्रोल पंप से एक हैरान करने वाली आई है जहां भीड़ का आलम यह था कि कंबाइन मशीनें, ट्रैक्टर और बाइक सवारों की लंबी कतारें लग गईं. हद तो तब हो गई जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाना बनाने वाले बड़े भगोने और बर्तन लादकर तेल भरवाने पहुंच गए. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो सकता है, इसलिए वे हर संभव तरीके से स्टॉक करने में जुटे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि ancnews24x 7 इसकी पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि गेहूं की कटाई का समय होने के कारण कंबाइन और ट्रैक्टर मालिकों में डीजल लेने की होड़ मची है, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीददारी करने से बचने की अपील की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल संकट,किसानों में आक्रोश.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में चल रहे कृषि कार्य के बीच अचानक डीजल की किल्लत से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.... सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.... किसानों का कहना है कि इस समय फसल की सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनका काम ठप पड़ रहा है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.....1
- Post by Vipin saroj1
- अमेठी में देर शाम पंखा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। दरअसल यह पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव का है जहां के रहने वाले 50 वर्षीय बैजनाथ पुत्र रामदुलार देर शाम घर में पंखा लगाने का काम कर रहे थे इसी बीच करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए।आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचे जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और विधिक कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है2