केकड़ी बार में रिश्तों की अनूठी मिसाल:अधिवक्ता और मुंशी नहीं,एक परिवार के सदस्य हैं एडवोकेट नवल किशोर पारीक,अमित बसेर व मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ और सहयोग केकड़ी के न्यायिक परिवार की पहचान जयपुर हाईकोर्ट से पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी किया अभिनंदन केकड़ी । न्यायालय में अधिवक्ता अपने पक्षकारों के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते दिखाई देते हैं, लेकिन राजस्थान के केकड़ी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और मुंशियों के बीच एक ऐसा पारिवारिक रिश्ता भी देखने को मिलता है,जो आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करता है।करीब 200 अधिवक्ताओं और 50 मुंशियों वाले इस न्यायिक परिवार में सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के साथ ही साथी सदस्यों के जन्मदिन को भी मिल-जुलकर मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता नवल किशोर पारीक,अधिवक्ता अमित कुमार बसेर एवं मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा का जन्मदिन बार कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं मुंशी संघ के सदस्यों ने तीनों साथियों से केक कटवाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान तीनों का माला व साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया और उनके स्वस्थ,सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बार के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा एडवोकेट ने बताया कि केकड़ी बार की सबसे बड़ी विशेषता यहां का पारिवारिक वातावरण है। यहां अधिवक्ता और मुंशी केवल पेशेवर सहयोगी नहीं, बल्कि एक परिवार के सदस्यों की तरह एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं। साथी सदस्यों के जन्मदिन को सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा इसी आत्मीयता और एकजुटता का प्रतीक है। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई ने कहा कि बार द्वारा काफी समय से साथी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाता रहा है।ऐसी परंपराओं से आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है और कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव न्यायिक कार्यों और आपसी समन्वय में भी देखने को मिलता है। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत जैन ने अधिवक्ता नवल किशोर पारीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे करीब 27 वर्षों से न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। अपने सरल व्यवहार,मधुर वाणी, सहयोग की भावना और उचित सलाह देने की प्रवृत्ति के कारण उन्होंने न्यायिक परिवार में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अमित बसेर भी पिछले करीब पांच वर्षों से पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ वकालत कर रहे हैं।सभी को सम्मान देना और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखना उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। वहीं मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा करीब 25 वर्षों से न्यायिक परिवार से जुड़े हुए हैं और अपने कुशल व्यवहार एवं कार्यशैली के कारण सभी के बीच सम्मान रखते हैं। समारोह में बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत,वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई,हेमंत जैन,जयपुर हाईकोर्ट से पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी,परवेज नकवी, लोकेश शर्मा,मनोज आहूजा, पवनसिंह भाटी,भूपेंद्र सिंह राठौड़,रामअवतार मीणा,दशरथ सिंह,योगेंद्र सिंह,धर्मेंद्रसिंह राठौड़,रवि शंकर पंवार,मुरलीधर शर्मा,भैरूसिंह राठौड़,गजेंद्र पाराशर,इरफान अली,शिवराज गुर्जर,फरीद खान,सुरेन्द्र सिंह पंवार,रवि शर्मा,सुमित धाभाई एवं आदिल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं मुंशी मौजूद रहे। इस अवसर पर जन्मदिन मना रहे नवल किशोर पारीक,अमित बसेर एवं बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बार परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों से मिला प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह और सहयोग बनाए रखने की कामना की। हाईकोर्ट अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जयपुर हाईकोर्ट से केकड़ी पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी बार एसोसिएशन की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। केकड़ी बार का यह आयोजन एक बार फिर संदेश दे गया कि न्यायालय परिसर में मजबूत पेशेवर रिश्तों की बुनियाद केवल कानून और कार्य तक सीमित नहीं है,बल्कि आपसी सम्मान,सहयोग, आत्मीयता और पारिवारिक भावना भी न्यायिक परिवार को मजबूती प्रदान करती है।
केकड़ी बार में रिश्तों की अनूठी मिसाल:अधिवक्ता और मुंशी नहीं,एक परिवार के सदस्य हैं एडवोकेट नवल किशोर पारीक,अमित बसेर व मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ और सहयोग केकड़ी के न्यायिक परिवार की पहचान जयपुर हाईकोर्ट से पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी किया अभिनंदन केकड़ी । न्यायालय में अधिवक्ता अपने पक्षकारों के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते दिखाई देते हैं, लेकिन राजस्थान के केकड़ी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और मुंशियों के बीच एक ऐसा पारिवारिक रिश्ता भी देखने को मिलता है,जो आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करता है।करीब 200 अधिवक्ताओं और 50 मुंशियों वाले इस न्यायिक परिवार में सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के साथ ही साथी सदस्यों के जन्मदिन को भी मिल-जुलकर मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता नवल किशोर पारीक,अधिवक्ता अमित कुमार बसेर एवं मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा का जन्मदिन बार
कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं मुंशी संघ के सदस्यों ने तीनों साथियों से केक कटवाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान तीनों का माला व साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया और उनके स्वस्थ,सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बार के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा एडवोकेट ने बताया कि केकड़ी बार की सबसे बड़ी विशेषता यहां का पारिवारिक वातावरण है। यहां अधिवक्ता और मुंशी केवल पेशेवर सहयोगी नहीं, बल्कि एक परिवार के सदस्यों की तरह एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं। साथी सदस्यों के जन्मदिन को सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा इसी आत्मीयता और एकजुटता का प्रतीक है। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई ने कहा कि बार द्वारा काफी समय से साथी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाता रहा है।ऐसी परंपराओं से आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता
आती है और कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव न्यायिक कार्यों और आपसी समन्वय में भी देखने को मिलता है। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत जैन ने अधिवक्ता नवल किशोर पारीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे करीब 27 वर्षों से न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। अपने सरल व्यवहार,मधुर वाणी, सहयोग की भावना और उचित सलाह देने की प्रवृत्ति के कारण उन्होंने न्यायिक परिवार में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अमित बसेर भी पिछले करीब पांच वर्षों से पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ वकालत कर रहे हैं।सभी को सम्मान देना और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखना उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। वहीं मुंशी बुद्धिप्रकाश शर्मा करीब 25 वर्षों से न्यायिक परिवार से जुड़े हुए हैं और अपने कुशल व्यवहार एवं कार्यशैली के कारण सभी के बीच सम्मान रखते हैं। समारोह में बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत,वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई,हेमंत जैन,जयपुर हाईकोर्ट से पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी,परवेज नकवी, लोकेश शर्मा,मनोज आहूजा, पवनसिंह भाटी,भूपेंद्र
सिंह राठौड़,रामअवतार मीणा,दशरथ सिंह,योगेंद्र सिंह,धर्मेंद्रसिंह राठौड़,रवि शंकर पंवार,मुरलीधर शर्मा,भैरूसिंह राठौड़,गजेंद्र पाराशर,इरफान अली,शिवराज गुर्जर,फरीद खान,सुरेन्द्र सिंह पंवार,रवि शर्मा,सुमित धाभाई एवं आदिल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं मुंशी मौजूद रहे। इस अवसर पर जन्मदिन मना रहे नवल किशोर पारीक,अमित बसेर एवं बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बार परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों से मिला प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह और सहयोग बनाए रखने की कामना की। हाईकोर्ट अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जयपुर हाईकोर्ट से केकड़ी पधारे अधिवक्ता जीतेन्द्र मूलचंदानी का भी बार एसोसिएशन की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। केकड़ी बार का यह आयोजन एक बार फिर संदेश दे गया कि न्यायालय परिसर में मजबूत पेशेवर रिश्तों की बुनियाद केवल कानून और कार्य तक सीमित नहीं है,बल्कि आपसी सम्मान,सहयोग, आत्मीयता और पारिवारिक भावना भी न्यायिक परिवार को मजबूती प्रदान करती है।
- केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्या कहा पूरी जानकारी सुने1
- *अजमेर में मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन* अजमेर में मेडिक्ल के खिलाफ सख्च कार्वाई कीमांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन दरगाहबाजार मे मेंडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवारहई कीमॉग को लेकर भाजपा कार्यकरताओ ने जिला कलेक्टरलोक बंधू ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला वो दियाज्ञापन, नशे के रूप में प्रयुवक्त प्रतिबंशधित हुंजेक्शनोकी अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई कीमॉंग, नियं्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के स्ूप में इुस्ेमाल होनेवाले इंजेक्शनों की अनधिकत व अदैध बिक्री, फर्जीबिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियमकगंभर उलंघन का आरोप, ओဖधर विभाण की प्रारशंभिक जांच में मिले करई फजीबिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपाने युवाओं व भावी पीही को नशे में धकेलने का लगायाआारोप1
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार, दोनों पक्षों के मामलों की जांच जारी अजमेर/पीसांगन। पीसांगन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पीसांगन थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल समय परीक्षा के दौरान दोनों शिक्षक छात्रा के संपर्क में रहते थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की हरकत तो नहीं की। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित मामलों में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी शिक्षकों की ओर से छात्रा के परिजनों के खिलाफ स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने तथा एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- अजमेर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल! ₹11 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरों से भरा खोया पर्स रेलवे अधिकारी को लौटाया अजमेर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की है। क्लॉक टावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाखन सिंह को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, ₹11 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आधार कार्ड के जरिए पर्स की पहचान कुंदन नगर निवासी एवं रेलवे अधिकारी मीनाक्षी सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया, जिस पर मीनाक्षी सिंह ने अजमेर पुलिस और हेड कांस्टेबल लाखन सिंह का आभार व्यक्त किया।1
- जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।1
- ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने लगाई हाजिरी, चादर व फूल पेश कर मांगी देश में सुख-शांति की दु अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने अकीदत के साथ हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन, शांति, भाईचारे और समृद्धि की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की परंपरा की एक बार फिर मिसाल देखने को मिली। पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आस्था, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी श्रद्धा के साथ आते हैं। उनकी इस जियारत को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश माना जा रहा है।1
- likes follow comments subscribe follow comments shares1
- दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन, दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन,नशे के रूप में प्रयुक्त प्रतिबंधित इंजेक्शनों की अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई की माँग,नियंत्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों की अनधिकृत व अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का आरोप, औषधि विभाग की प्रारंभिक जांच में मिले कई फर्जी बिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपा ने युवाओं व भावी पीढ़ी को नशे में धकेलने का लगाया आरोप1