Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में जहानाबाद रोड पर एक स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
रोहित कुमार
कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में जहानाबाद रोड पर एक स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में मनोज सचान और मनी सचान उर्फ छोटू ने मजदूर ओमप्रकाश प्रजापति को बेरहमी से पीटा है। बताया गया कि मजदूर ओमप्रकाश प्रजापति को खेतों में काम करने के लिए बुलाया गया था। तेज धूप में काम करते हुए जब उसे प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए निकला, तो मनोज और मनी उर्फ छोटू ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने ओमप्रकाश को ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया और उसे जमकर लात-घूंसे, बेल्ट व डंडों से मारा, जिससे मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद मजदूर ने सजेती थाने में तहरीर दी है और पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रहा है। हालांकि, तहरीर देने के बाद दबंगों ने मजदूर के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।2
- उत्तर प्रदेश में, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय पर pho com. Net और सिल्वर टच कम्पनी से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों ने अपनी पूर्व कम्पनियों पर लेनदेन से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कर्मचारियों ने परिवहन आयुक्त के समक्ष अपनी फरियाद लेकर न्याय की गुहार लगाई थी, मगर उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।1
- हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में स्टेशन मार्ग पर स्थित नलकूप प्रखंड का जिलेदार कार्यालय कर्मचारियों की मनमानी के कारण दुर्दशा का शिकार है। बुधवार दोपहर को कार्यालय में तैनात सभी कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि कार्यालय खुला हुआ था। कार्यालय में जिलेदार ओमप्रकाश के अलावा मुंशी अरविंद कुमार और दो चपरासी बसंत कुमार व अनिल कुमार तैनात हैं। बुधवार सुबह 11 बजे कार्यालय खुला था लेकिन कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिलेदार ओमप्रकाश ने बताया कि वे विभागीय कार्य से मुख्यालय आए हुए थे, लेकिन उन्हें अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशी सप्ताह में केवल एक दिन आता है और चपरासी भी अपनी मनमानी करते हैं, जिससे वे मजबूर हैं।1
- कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित कुरसेड़ा गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।1