छबड़ा जेल में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने मनाया रक्षाबंधन, कैदी भाइयों को बांधी राखी और दिलाई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा। छबड़ा:रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा छबड़ा जेल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी नीलू दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी जी ने जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों को राखी बांधकर उन्हें पवित्रता,भाईचारे और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।केंद्र मीडिया प्रभारी एस. एल.नागर के अनुसार गुरुवार को जेल में,कार्यक्रम के दौरान जेलर साहब हनुमान प्रताप एवं जेल के अन्य कर्मचारियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी को बताया कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं है, बल्कि स्वयं को बुराइयों से मुक्त करने और एक श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प है। प्रमुख बिंदु: *आध्यात्मिक संदेश*: कार्यक्रम के दौरान परमात्मा का आध्यात्मिक संदेश देते हुए सभी को शांति, प्रेम,सद्भावना और आत्मिक चेतना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। *नशा मुक्ति का संकल्प*: नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए बंदियों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। *कार्यक्रम का उद्देश्य*: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना तथा उन्हें नशामुक्त और श्रेष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।
छबड़ा जेल में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने मनाया रक्षाबंधन, कैदी भाइयों को बांधी राखी और दिलाई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा। छबड़ा:रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा छबड़ा जेल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी नीलू दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी जी ने जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों को राखी बांधकर उन्हें पवित्रता,भाईचारे और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।केंद्र मीडिया प्रभारी एस. एल.नागर के अनुसार गुरुवार को जेल में,कार्यक्रम के दौरान जेलर साहब हनुमान प्रताप एवं जेल के अन्य कर्मचारियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी को बताया कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का
बंधन नहीं है, बल्कि स्वयं को बुराइयों से मुक्त करने और एक श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प है। प्रमुख बिंदु: *आध्यात्मिक संदेश*: कार्यक्रम के दौरान परमात्मा का आध्यात्मिक संदेश देते हुए सभी को शांति, प्रेम,सद्भावना और आत्मिक चेतना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। *नशा मुक्ति का संकल्प*: नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए बंदियों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। *कार्यक्रम का उद्देश्य*: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना तथा उन्हें नशामुक्त और श्रेष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।
- रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।4
- राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, कचनारिया कलां गांव का मामला- हरनावदाशाहजी कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'2
- नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास1
- ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत1
- गुना अंडरपास की जर्जर हालत पर उठी आवाज, DRM भोपाल से तत्काल जीर्णोद्धार की मांग गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय के समीप स्थित अंडरपास की जर्जर हालत को लेकर यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (XZRUCC) सदस्य सुनील आचार्य ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भोपाल सहित संबंधित DEN एवं EN अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल निरीक्षण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है। आचार्य ने पत्र में बताया कि यह अंडरपास गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। अंडरपास के दूसरी ओर श्रीराम कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां हैं, जिनमें रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं एवं आम राहगीरों के लिए यह प्रमुख आवागमन मार्ग है। कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मार्ग कम दूरी का होने के कारण दिन-रात लोगों के आवागमन में उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि अंडरपास के ऊपर से कोटा-बीना एवं इंदौर रेल लाइन गुजरती हैं और लगातार रेल यातायात संचालित होता रहता है।1
- मनोहर थाना में अतिक्रमण गोचर भूमि मुक्त अभियान में तेजी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के परिणाम धरातल पर नजर आने लगे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सरकारी एवं चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में न्यायालय तहसीलदार, तहसील मनोहर थाना द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2026 को चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 19 अतिक्रमियों को एक-एक माह की सजा सुनाई गई। इसके बाद दो अतिक्रमियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई के बाद अतिक्रमियों में ऐसा खौफ व्याप्त हो गया कि उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट की और अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। तहसीलदार माधोलाल बैरवा द्वारा की गई कार्रवाई का असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। कार्रवाई के बाद अतिक्रमियों द्वारा स्वयं लगभग 5 से 7 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटा लिया गया है। प्रशासन की सख्ती ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी एवं चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की कार्रवाई के परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं और अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।3
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1