जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत तालाब, पोखर और नदियों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए चला अभियान श्रावस्ती। जिले में बारिश के कारण तालाबों, पोखरों और नदियों में बढ़े जलस्तर तथा डूबने से होने वाली घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी विद्यालयों में डूबने से बचाव जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जनपद के सभी बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बचाव संबंधी शपथ भी दिलाई जा रही है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद में नदी, तालाब एवं पोखरों में डूबने से होने वाली मौतों में बच्चों की संख्या अधिक रहती है। बच्चों की कम ऊंचाई, कम वजन और अनुभव की कमी के कारण वे जल दुर्घटनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी विद्यालयों में बच्चों को इस जानलेवा आपदा से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। बच्चों को दिया जा रहा प्रथम प्रतिक्रिया दाता बनने का संदेश,जिला आपदा विशेषज्ञ आरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के दौरान बच्चों को विशेष रूप से यह सिखाया जा रहा है कि यदि उन्हें कोई व्यक्ति या बच्चा पानी में डूबता दिखाई दे तो वे स्वयं पानी में उतरकर उसे बचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल किसी बड़े व्यक्ति को मदद के लिए बुलाएं। इससे बच्चे सुरक्षित रहते हुए प्रथम प्रतिक्रिया दाता की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में जागरूकता अभियान के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को डूबने की घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावधानी और सामुदायिक सहयोग से डूबने से होने वाली मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि जनपद में डूबने से होने वाली मृत्यु को शून्य करने के मिशन में जनसहयोग के माध्यम से सफलता हासिल की जाए।

- बन्ठिहवा में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। श्रावस्ती। तहसील भिनगा क्षेत्र के बन्ठिहवा गांव में 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस बन्ठिहवा गांव से शुरू होकर ईदगाह पहुंचा। इसके बाद गैस एजेंसी रोड से होते हुए दारुल उलूम गौसे आजम मदरसे पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े और आपसी मोहब्बत, भाईचारे व अमन का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण माहौल में गुजरा। स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। मदरसे पहुंचने के बाद दरूद-ओ-सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी1
- डीएम ने प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य की परखी गुणवत्ता शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित कार्यवाही का दिया निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्र0 प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार व शिक्षामित्र रामकली देवी उपस्थित पाये गये तथा शिक्षामित्र राधादेवी कई दिनों से अनुपस्थित पायी गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित शिक्षामित्र के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका व विफ्स पंजिका में मिलान करने पर बच्चों की उपस्थिति में अन्तर पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित शिक्षक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया और भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करने की चेतावनी दी।1
- आज हमारे गांव में प्रोग्राम था देख नीचे देख कितना अच्छा डांस हो रहा है1
- गांव का वीडियो सपोर्ट करिए टैलेंट लाइक कमेंट करिए ज्यादा से ज्यादा लड़कियों का हमारे गांव का यह वीडियो देखिए ज्यादा से ज्यादा शहर और सपोर्ट करिए इन लड़कियों1
- भिनगा तो परसा श्रावस्ती न्यूज़ भिनगा से परसा जाने वाली रोड खराब है1
- सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए? सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए?1