जनपद में होली को लेकर पुलिस की व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी शाहजहाँपुर, 26 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व एवं लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई इस गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद सहित संबंधित थाना प्रभारियों और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रही। पैदल गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही, त्योहार के दौरान संभावित शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या आपत्तिजनक सूचनाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली पर्व संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- शाहजहांपुर, 27 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा तिलहर एवं विधानसभा कटरा के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा बैठक तहसील तिलहर सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग कार्य एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रगति के संबंध में ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजरों से जानकारी प्राप्त की। कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए । उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- शशाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को लालच देकर उससे पैसे ले लिए और बाद में वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी ने मुनाफे का झांसा देकर रकम ली थी, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए। कई बार मांगने पर भी टालमटोल किया जाता रहा।1
- sharir mein kahin bhi ganth uska gharelu ilaaj1
- *🚦🎬 शॉर्ट फिल्म – “Last Call : एक कॉल… जो आख़िरी भी हो सकती है” (ट्रैफिक जागरूकता एवं मानवता का संदेश) —* यह शॉर्ट फिल्म सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक मार्मिक प्रयास है, जिसमें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग, तेज गति, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन संचालन तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को दर्शाया गया है। साथ ही फिल्म यह संदेश भी देती है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना होती है तो घायल व्यक्तियों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। तत्काल एम्बुलेंस एवं पुलिस को सूचना दें और “गुड सेमेरिटन” बनकर मानवता का परिचय दें, क्योंकि आपकी त्वरित मदद किसी की जान बचा सकती है। याद रखें — सड़क पर सतर्कता ही सुरक्षा है, और आपकी जिम्मेदारी केवल स्वयं सुरक्षित रहने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद की सहायता करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।1
- शाहजहांपुर, जनपद के थाना मदनापुर क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर पहले बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, इसके बाद घर के बाहर खड़े ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए पास की दुकानों में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए, जबकि ऑटो और दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मदनापुर निवासी पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता श्रीपाल की परचून की दुकान है और उनके भाई के नाम से एक ऑटो चलता है। गुरुवार को ऑटो घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने पहले कांट की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो की रफ्तार कम नहीं हुई और वह अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ऑटो से टकराई तथा पास की दुकानों में जा घुसी। टक्कर से दुकान के बाहर रखा सामान बिखर गया और काफी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक बोलेरो को मौके से भगा ले गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया और क्षतिग्रस्त सामान का जायजा लिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- शाहजहांपुर पुवायां में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन2
- Post by MAHARAJ SINGH1