होली पर्व के दृष्टिगत समस्त पुलिसकर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान त्योहार की संवेदनशीलता, पूर्व के अनुभवों एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया— 🔹 कानून-व्यवस्था एवं सतर्कता संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। पूर्व विवादित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। 🔹 गश्त एवं चेकिंग पैदल गश्त एवं वाहन गश्त को और अधिक सक्रिय रखा जाए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्रवाई की जाए। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की जाए। 🔹 व्यवहार एवं अनुशासन ड्यूटी के दौरान संयमित, शालीन एवं जनहितकारी व्यवहार रखा जाए। आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु प्रेरित किया जाए। प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🔹 समन्वय एवं तत्परता पीआरबी, डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखा जाए। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) सुनिश्चित की जाए। सभी कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर सतर्कता बनाए रखें। थाना स्तर पर यह स्पष्ट किया गया कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे। अंत में समस्त पुलिस बल को यह निर्देशित किया गया कि वे कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का पालन करें, जिससे आम नागरिक सुरक्षित एवं निर्भय होकर होली का पर्व मना सकें। 📢 जनअपील जनपद संतकबीर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीर नगर पुलिस शांति, सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर।
होली पर्व के दृष्टिगत समस्त पुलिसकर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान त्योहार की संवेदनशीलता, पूर्व के अनुभवों एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया— 🔹 कानून-व्यवस्था एवं सतर्कता संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी
रखी जाए। पूर्व विवादित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। 🔹 गश्त एवं चेकिंग पैदल गश्त एवं वाहन गश्त को और अधिक सक्रिय रखा जाए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्रवाई की जाए। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की जाए। 🔹 व्यवहार एवं अनुशासन ड्यूटी के दौरान संयमित, शालीन एवं जनहितकारी व्यवहार रखा
जाए। आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु प्रेरित किया जाए। प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🔹 समन्वय एवं तत्परता पीआरबी, डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखा जाए। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) सुनिश्चित की जाए। सभी कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर सतर्कता बनाए रखें। थाना स्तर पर यह स्पष्ट किया गया कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का
पूर्ण निर्वहन करेंगे। अंत में समस्त पुलिस बल को यह निर्देशित किया गया कि वे कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का पालन करें, जिससे आम नागरिक सुरक्षित एवं निर्भय होकर होली का पर्व मना सकें। 📢 जनअपील जनपद संतकबीर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीर नगर पुलिस शांति, सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर।
- संत कबीर, विधायक धनघटा विधानसभा क्षेत्र, ने होली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। विधायक श्री चौहान ने अपील की कि सभी नागरिक शांति, सद्भाव और सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मनाएं तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि उत्सव के दौरान संयम और सावधानी बरतें, ताकि यह रंगों का त्योहार सभी के लिए सुखद और मंगलमय बने। 🌸 आइए, इस होली हम सब मिलकर प्रेम और सौहार्द के रंगों से समाज को और मजबूत बनाएं।1
- शिकायत है:- 3 मार्च 2026 ई0 (➡️ यह रोड ) इस रोड का निर्माण जिला पंचायत सदस्य फंड के द्वारा किया गया है। 👉🏾यह रोड ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत आता है। -ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह रोड जैसा की दिखाई दे रहा है- बच्चा साइकिल चलाते हुए आ रहा था , रोड के बीच में गड्ढा है , रोड पतला होने के कारण बच्चा साइकिल लेकर नीचे गिर गया, और पुनः साइकिल को उठाकर बाहर निकल रहा है । 🔻भाग्य उसका सही था ,उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है तथा न हीं साइकिल को नुकसान पहुंचा है❗ रोड के ऊपर गड्ढा होने के कारण रोड पतला हो गया है जब दो चक्की गाड़ी नहीं निकल सकती तो फोर व्हीलर कैसे निकलेगा ❓ इस आशय की शिकायत स्थानीय जिला पंचायत सदस्य को भी दिया गया लेकिन हर कोई एक दूसरे के ऊपर डाल देता है। जिला पंचायत सदस्य का मानना है कि पीडब्ल्यूडी P W D बनवाएगा. P W D (सन्त कबीर नगर ) बोलता है! जिला पंचायत सदस्य के फंड से जब पैसा आएगा तब बनेगा!? कोई कहता है प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत है। ✍️लेकिन सत्य है यह रोड जिला पंचायत सदस्य के फंड से बनाया गया है ,और हमारे स्थानीय जिला पंचायत सदस्य इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ,यह रोड राजकीय विद्यालय से लेकर रामाज्ञा की दुकान ( हरदी से भक्ठी जाने वाले रोड) अंबेडकर मार्ग से जुड़ा हुआ है । -यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का सबसे व्यस्ततम रोड है। -यह बीच पंचायत के बीचों बीच है। -चारों तरफ से इस रास्ते से आवागमन होता है ,कई बार तो गाड़ियां भी पलटी होते-होते बच जाते हैं! -यहां से कोई फोर व्हीलर जाने के लिए डरता है। 🔻शासन प्रशासन को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से इसका निर्माण करवाया गया है❗ P W D संत कबीर नगर का भी ऐसा मानना है । ➡️शासन प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए इस सड़क का निर्माण करवाना चाहिए। यह रोड चौराहे( राजकीय विद्यालय) भगवानपुर के चौराहे से लेकर रावण की दुकान -अंबेडकर मार्ग को जोड़ता है! 94515097841
- पुलिस लाइन में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं जनपद संतकबीरनगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के पावन अवसर पर विधि-विधान से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ होलिका दहन किया गया तथा जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हमें सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रमणशील पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, जिससे त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आमजन तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- आज दिनांक 03.03.2026 को जनपद संतकबीरनगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के पावन अवसर पर विधि-विधान से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ होलिका दहन किया गया तथा जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हमें सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रमणशील पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, जिससे त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आमजन तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।4
- संत कबीर नगर। जनपद के महुली क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महुली थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय द्वारा होलिका दहन स्थलों का भ्रमण किया गया। होलिका दहन सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने ने होलिका दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया तथा आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की गई। #Mahuli #HolikaDahan #होली2026 #सौहार्द1
- संत कबीर नगर धनघटा विधानसभा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने सभी जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं1
- रंगों की उमंग में झूमा संत कबीर पब्लिक स्कूल, बच्चों ने मनाई यादगार होली संतकबीरनगर। Sant Kabir Public School इंडस्ट्रियल एरिया, खलीलाबाद में शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही उल्लास, उत्साह और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और बच्चों की खिलखिलाहट से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन सूर्यभान सिंह श्रीनेत्र द्वारा होलिका दहन की परंपरा और होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। बच्चों को बताया गया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। होली गीतों पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें रासायनिक रंगों से बचते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए और पानी की अनावश्यक बर्बादी नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मिठाइयों का आनंद लिया और प्रेम, एकता व सद्भाव के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन हंसी-खुशी का माहौल रहा और यह होली समारोह बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।1
- 3-3-2206 ई0 ➡️ जवाब आया है ! !! कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।। यह बेसिक प्राइमरी पाठशाला भगवानपुर है। यह पाठशाला राजकीय हाई स्कूल के बाजू में बनाया गया है । इस स्थान को देवभूमि के नाम से जाना जाता है । पाठशाला की तरफ से ,विद्यालय की तरफ से पिछले कई वर्षों से शिकायतें मिल रही थी कि स्कूल में बच्चों के लिए शौचालय मूत्रालय (वॉशरूम ) की सुविधा मुहैया कराई जाए लेकिन पिछले कई दशकों से किसी भी प्रधान ने स्कूल के ऊपर ध्यान नहीं दिया।। अथक प्रयास के बाद तत्कालीन प्रधान वर्तमान प्रधान आदरणीय श्री रामवृक्ष राजभर जी ने स्कूल के काम को अपने हाथ में लिया । तमाम अवरोधों को दूर करते हुए प्रशासन अधिकारियों की मदद लेते हुए अंततः बच्चों की सुविधाओं के लिए शौचालय /मशनंधं॰ त्रालय वॉशरूम का निर्माण करवाया जा रहा है वर्तमान प्रधान आदरणीय श्री रामपुर से राजभर जी का ग्राम पंचायत भगवानपुर में काम करने का उनका रिकॉर्ड बड़ा अच्छा है उन्होंने केवल ग्राम पंचायत भगवानपुर में। 113 काम करवा चुके हैं और अभी आगे काम शेष रह गए हैं। जिनका कई कामों में उन्होंने शिलान्यास श्री गणेश भी कर दिया है कई काम प्रगति पर चल रहे हैं उन्हेंश कामों के अंतर्गत यह स्कूल में बच्चों की सुविधाओं के लिए लड़कियों के लिए अलग बालकों के लिए अलग शौचालय, वॉशरूम ,मूत्रालय का बंदोबस्त किया जा रहा है । पेय जल का शुद्ध जल का बंदोबस्त किया गया है यह निर्माण काम पंचायती राज के माध्यम से किया जा रहा है। यह ग्रामीण क्षेत्र है पंचायती राज है बैकवर्ड एरिया है पिछड़ा हुआ क्षेत्र है बाढ़ पीढ़ी क्षेत्र है शिक्षा आज के शिक्षक भारत कल भारत के भविष्य के निर्माण करता बनेंगे निर्माता बनेंगे यह क्षेत्र ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत आता है ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है।1
- संतकबीरनगर। जनपद स्थित पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ होलिका दहन किया तथा जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्यौहार सामाजिक समरसता, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एसपी ने बताया कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही भ्रमणशील पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आमजन तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1