Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभी अभी ईसरी बाजार चौक के पास एक ऑटो चालक को बैक करने के चक्कर एक बाइक में हल्का टच करने के कारण 5 मिनट तक रोड जाम रहा
Real hero kundan
अभी अभी ईसरी बाजार चौक के पास एक ऑटो चालक को बैक करने के चक्कर एक बाइक में हल्का टच करने के कारण 5 मिनट तक रोड जाम रहा
- Chotan PandeyGiridih, Jharkhand🙏1 day ago
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Real hero kundan1
- गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ चौधरीडीह श्यामनगर टोला में एक विवाहिता की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। मामूली विवाद में महिला के आत्मघाती कदम उठाने के बाद आक्रोशित मायके वालों ने कानून हाथ में लेते हुए ससुराल के घर में आग लगा दी। सरिया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को हुए इस घटना ने लोगों के दिल दहला दिए !1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- 😂 बंगाल चुनावी मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का जोरदार ठहाका! 🎤 “30 सेकंड में गेम खत्म…” बयान ने मचा दी सनसनी 🔥 👀 क्या है इसके पीछे का इशारा? #MithunChakraborty #MithunDa #BengalElection #YouTubeShorts #Shorts #ViralShorts #Trending #PoliticalNews #Election2026 #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews1
- कतरास: गोविंदपुर एरिया 3 के खरखरी कोलियरी में कोयला उत्खनन का कार्य करने आई हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी एक बार फिर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।मधुबन थाना एव धर्माबांध ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बाबूडीह के जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी के बगल में अवैध कोयला उत्खनन का कार्य डंके की चोट पर चल रहा है।कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मंगलवार को सीआईएसएफ और धर्माबांध ओपी पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी मसीन लेकर पहुंची।मगर ना ही कोयला जब्त किया गया बल्की आउटसोर्सिंग के तर्ज पर चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल की भराई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन और अवैध कोयला तस्करों की साठ गांठ से चल रहे इस अवैध उत्खनन स्थल को लोगों की नजर में धूल झोंकने के लिए इसे कागजी कार्यवाही मानी जा सकती है।ताकि साठ गांठ से चलने वाले इस अवैध स्थल से फिर से अवैध कारोबारी आसानी से कोयला निकाल सकें।कुछ दिन पहले स्थानीय नेता और लोगों के दवाब में बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम ने बाबूडीह के जंगल में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल का निरक्षण किया था।उस वक्त वहां उपस्थित बीसीसीएल के अधिकारियों ने दूसरे दिन उक्त स्थल की भराई करने की बात कर चले गए थे।भराई के नाम पर केवल खाना पूर्ति को साफ तस्वीरों में देखा जा सकता है।उक्त भराई स्थल को देख कर लोगों में काफी रोष है।आज की इस घटना से साफ प्रतीत होता है क्षेत्र में कोयले का अवैध धंधा सीआईएफ बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। कोयले के काली कमाई में से एक बड़ा हिस्सा इन लोगों को भी पहुंचाया जाता है।7
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बाघमारा के लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा के द्वारा काफ़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम लुती पहाड़ी मोड़ से इंदिरा चौक तक परम्परागत वेश भूषा नीली पगड़ी, ध्वज आदि के साथ विशाल जुलुस निकाला गया. मौके पर जुलुस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा साहेब की विहंगम प्रतिमा पर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा द्वारा आयोजित विराट सम्मेलन को उन्होंने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर अनुश्रवण कर अपने हक व अधिकार के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया. मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही. इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश राम एवं संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश रविदास ने किया. इस मौके पर समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इत्यादि इस कार्यक्रम की शोभा बने. इस मौके पर मुख्य रूप से जुलुस राम भुईयां, रिझु दास, चंद्रिका दास, कृष्णा जी, जीतन भुईया, संतोष दास, राजू दास, गोपाल रवि दास, विजय दास, मंशा दास, राधा देवी, पधा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.1
- बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बगोदर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कुदर के पूर्व मुखिया दिनेश्वर दास ने घोषणा करते हुए कहा कि बगोदर बस स्टैंड परिसर में जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी। वहीं समाजसेवियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान कर भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस दौरान “जय भीम”, “बाबा साहब अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा बस स्टैंड परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल को झंडा एवं कटआउट से सजाया गया था,1