Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tariq Khan
More news from हरियाणा and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यमुनानगर के कई गांवों का दौरा कर 23 मार्च को पिपली में होने वाली जन मजदूर क्रांति रैली का न्यौता दिया। इस दौरान गांव लबाण, जन्झेड़ा, खेड़ा, पाबनी कलां, चाहड़ो और ससोली में जनसभाएं आयोजित की गईं। सभाओं में किसानों और मजदूरों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की गई। चढ़ूनी ने केंद्र सरकार की नीतियों और अमेरिका के साथ होने जा रही ट्रेड डील पर भी कड़ा विरोध जताया।2
- शिमला में तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने 67वें तिब्बती महिला राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन 67वें तिब्बती नेशनल विमेंस अपराइजिंग डे ( Tibetan Women's Uprising Day) के मौके पर, तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने गुरुवार को शिमला में तिब्बती समुदाय ने चीन की दमनकारी नीतियों के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली शेर-ए-पंजाब चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई. रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तिब्बत और भारत के राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने चीन सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता न केवल तिब्बती लोगों के लिए बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और विश्व समुदाय से तिब्बत आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई। गौरतलब है कि यह पहला प्रोटेस्ट 10 मार्च को हुआ था, जब वे नोरबुलिंगका के बाहर इकट्ठा हुईं और 12 तारीख को तिब्बती महिलाएं सड़कों पर उतरीं और कई तिब्बती महिलाओं ने तिब्बत के लिए अपनी जान दे दी। इसलिए यह एक बहुत ही अहम और ऐतिहासिक पल है।उसी घटना की स्मृति में हर वर्ष 12 मार्च को तिब्बती समुदाय विश्वभर में जनक्रांति दिवस मनाता है। यह उस दिन को याद करने का इवेंट है जब तिब्बत के तीनों प्रोविंस की तिब्बती महिलाएं, तिब्बत के इतिहास में पहली बार, एक साथ खड़ी हुईं और 1959 में तिब्बत पर कब्ज़ा कर रही क्रूर चीनी मिलिट्री फोर्स के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई।2
- Kurtis Business1
- नौसेना का जवान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश एटीएस ने भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह आगरा के चीतपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कोच्चि में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान भेजीं और बदले में पैसे लिए। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।1
- विकास नगर के न्यू उपासना सिनेमा पर 13मार्च 2026से दिखाई जा रही है रोजाना 2शो दिन के 2 बजे और शाम के 5 बजे महान पारिवारिक फ़िल्म बौल्या काका हेमंत पाण्डेय, शिवानी कुकरेती निर्दशक :शिवनारायण रावत1
- राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष नलवाड़ी मेला कमेटी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव का आयोजन 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के उपरांत शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्ला द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट का मंचन होगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पाँच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन नाटक जहर का मंचन भी किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है और इसका निर्देशन संजय सूद द्वारा किया गया है। इस नाटक में मंच पर संजय सूद और निशांत रघु अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बल्कि नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं तथा आमजन से आह्वान किया कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।1
- Post by IndiaNews 9Live1
- राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत नेगी पर भाजपा का हमला, भाजपा नेता सूरत नेगी बोले मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री। एंकर,,,हिमाचल प्रदेश में जनजातीय मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा नेता सूरत नेगी ने इसे संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया है। और जगत नेगी पर हमला बोलते हुए जगत नेगी का मानसिक संतुलन खोने की बात कही है। वीओ किन्नौर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सूरत नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और ट्राइबल मंत्री के रूप में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बेतुकी बयानबाजी से मंत्री ने जनजातीय समाज के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नौतोड़ जैसे संवेदनशील मुद्दे का समाधान करने में मंत्री विफल रहे हैं और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को निशाना बना रहे हैं। सूरत नेगी ने कहा कि नौतोड़ का मुद्दा नया नहीं है, बल्कि पिछले 20–25 वर्षों से चर्चा में है। वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया। उस समय फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1980 को आंशिक रूप से निलंबित करने की बात कही गई, लेकिन 2006 में लगाई गई “लैंडलेस” की शर्त को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इस पूरे मामले का अध्ययन किया और उस शर्त को हटाने का रास्ता निकाला, ताकि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का लाभ मिल सके। हालांकि उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण तत्काल फैसला संभव नहीं हो पाया। सूरत नेगी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय ट्राइबल सब प्लान के तहत लगभग 400 करोड़ रुपये का बजट तीनों जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए रखा गया था, जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार ने घटाकर करीब 150 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक लाभ के लिए मंत्री राज्यपाल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बाइट सूरत नेगी, भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी, किन्नौर।2
- झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लोगों को अब एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए किसी तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगा। अब यहां के लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुविधा मिलेगी। इस बस रूट के चलने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के प्रयासों से जनता को लाभ मिलेगा। गुरूवार को मरोत्तन से एम्स के लिए हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस सेवा शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने इस बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों द्वारा विवेक कुमार का स्वागत किया गया। वहींए लोगों में खुशी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस सुविधा शुरू करने के लिए विवेक कुमार और सरकार का आभार जताया है। वहीं, कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागछाल पुल बनने के बाद इस रूट पर पहली बस सेवा शुरू की गई है। आगामी भविष्य में इससे बेहतर सुविधा क्षेत्र की जनता को मुहैया करवाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए समस्या झेलनी पड़ती थी। बागछाल पुल रोड पर कोई भी बस सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। लेकिन अब इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मसले को मुख्यमंत्री सुखबिंद्र बिंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया गया थाए जिसके चलते इस बस रूट को चलाने की अनुमति मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र के भाजपा नेता विकास कार्य पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का कार्य किया है। लेकिन प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा कि बागछाल पुल के अलावा कुटबांगड़ पेयजल योजना के अलावा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने को लेकर सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद भरे गए हैं। इसके अलावा पैरामैडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान श्याम सिंह परमार, सोम प्रकाश शास्त्री, पूर्व प्रधान जगतराम, अमर सिंह, बलदेव, अड्डा प्रभारी बिलासपुर राकेश परमार, रतनलाल, इंद्र सिंह, बलवान, मनोज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।4