logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ए आरो भर्ती कार्यालय दूसरे जिले को जाने से रोकने के लिए उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन अमेठी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने अमेठी में संचालित हटाए जा रहे सेना भर्ती केंद्र (ARO) को रोकने के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से देश रक्षामंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा ! सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने देश के रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अमेठी जिले के अमेठी शहर में स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) की बिल्डिंग को जर्जर बताकर उसे अयोध्या जिले में लेजाकर संचालित करने की सूचना प्राप्त हुई है,इस सेना भर्ती कार्यालय ARO से अमेठी सहित पूरे प्रदेश के हजारों नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं. सपा ने कहा कि यह सेना भर्ती कार्यालय अमेठी निवासी सेना में भर्ती के तैयारी कर रहे नौजवानों के भविष्य व उनके परिवारों से भावनात्मक जुड़ाव है, बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण अथवा जीर्णोद्धार कराकर उपरोक्त कार्यालय को यहीं से व किसी नई सरकारी बिल्डिंग में या नई बिल्डिंग बनाकर संचालित किया जाय,अगर यह कार्यालय यहां से संचालित नहीं होगा तो हम समाजवादी लोग नौजवानों के साथ बैठक कर आंदोलन के रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे. इस मौके पर अधिवक्ता मो. रेहान,अंकुश कोरी,अनिल पांडेय,अमित सिंह,मोहिद, समीर,जेडी,आमिर, प्रदीप यादव,सनी,शाहबाज, सुरेश पाल,शोएब सहित कई लोग मौजूद रहे.

5 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ए आरो भर्ती कार्यालय दूसरे जिले को जाने से रोकने के लिए उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन अमेठी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने अमेठी में संचालित हटाए जा रहे सेना भर्ती केंद्र (ARO) को रोकने के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से देश रक्षामंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा ! सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने देश के रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अमेठी जिले के अमेठी शहर में स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) की बिल्डिंग को जर्जर बताकर उसे अयोध्या जिले में लेजाकर संचालित करने की सूचना प्राप्त हुई है,इस सेना भर्ती कार्यालय ARO से अमेठी सहित पूरे प्रदेश के हजारों नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं. सपा ने कहा कि यह सेना भर्ती कार्यालय अमेठी निवासी सेना में भर्ती के तैयारी कर रहे नौजवानों के भविष्य व उनके परिवारों से भावनात्मक जुड़ाव है, बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण अथवा जीर्णोद्धार कराकर उपरोक्त कार्यालय को यहीं से व किसी नई सरकारी बिल्डिंग में या नई बिल्डिंग बनाकर संचालित किया जाय,अगर यह कार्यालय यहां से संचालित नहीं होगा तो हम समाजवादी लोग नौजवानों के साथ बैठक कर आंदोलन के रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे. इस मौके पर अधिवक्ता मो. रेहान,अंकुश कोरी,अनिल पांडेय,अमित सिंह,मोहिद, समीर,जेडी,आमिर, प्रदीप यादव,सनी,शाहबाज, सुरेश पाल,शोएब सहित कई लोग मौजूद रहे.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खेल रही लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान में जब दो टीमें उतरती है। तो एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी। खिलाड़ियों को जीत-हार के लिए नही बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आलोक सिंह, नितिन उपाध्याय, रोनू उपाध्याय राकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
    3
    संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खेल रही लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान में जब दो टीमें उतरती है। तो एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी। खिलाड़ियों को जीत-हार के लिए नही बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आलोक सिंह, नितिन उपाध्याय, रोनू उपाध्याय राकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में शुक्रवार अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगले में नवसंवत्सर पर होली मिलन एवं कवि गोष्ठी का शुभारम्भ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' की वाणी वंदना से हुआ।प्रथम सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि अवधी साहित्य संस्थान अमेठी एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च को रविंद्रालय के पुस्तक मेले में अवधी विमर्श एवं कवि सम्मेलन में तमाम जनपदों के बीच संस्थान का परचम लहराया जाना सौभाग्य पूर्ण क्षण बना।इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों द्वारा गुलाल एवं गुलाबी रंग बिरंगी होली का उल्लास मनाया गया।द्वितीय सत्र में कवियों ने अपनी रसभरी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' ने पढ़ा - भावना आप सब की निराली रहे,ईद और होली दीवाली रहे। ओज कवि रामेश्वर सिंह ' निरास' ने पढ़ा-ऊंच नीच जाति पाति सबका बिसारि बन्धु, त्याग बलिदान कै चिराग तू जलावा करा,रामबदन शुक्ल 'पथिक' ने पढ़ा -जिनका बोतल से हरदम सरोकार है,जाम चढ़ जाये तो सपना साकार है।मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने पढ़ा-लोग सोये हैं कोई होता तो जगाने वाला।जगदम्बा तिवारी 'मधुर'ने पढ़ा-सरसों कै फूल मुरझाने हो रामा,पिया नाही आये हो रामा।रामकुमारी संसृत ने पढ़ा -हाथ में लेकर गुलाल लाल रंग डालूं कैसे।सबके प्रति अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने पढ़ा -करनी धरनी कै आगार तुंहीं,तोहरे बिनु बैतरनी के पार करे।इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल,कैलाश नाथ शर्मा,बाल कृष्ण ओझा,अभिनव मिश्र, रीता देवी,मग्गे एवं मुन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।कवि एवं समारोह का संचालन प्रख्यात कवि जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।
    1
    अमेठी में शुक्रवार अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगले में नवसंवत्सर पर होली मिलन एवं कवि गोष्ठी का शुभारम्भ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' की वाणी वंदना से हुआ।प्रथम सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि अवधी साहित्य संस्थान अमेठी एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च को रविंद्रालय के पुस्तक मेले में अवधी विमर्श एवं कवि सम्मेलन में तमाम जनपदों के बीच संस्थान का परचम लहराया जाना सौभाग्य पूर्ण क्षण बना।इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों द्वारा गुलाल एवं  गुलाबी रंग बिरंगी होली का उल्लास मनाया गया।द्वितीय सत्र में कवियों ने अपनी रसभरी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' ने पढ़ा - भावना आप सब की निराली रहे,ईद और होली दीवाली रहे। ओज कवि रामेश्वर सिंह ' निरास' ने पढ़ा-ऊंच नीच जाति पाति सबका बिसारि बन्धु, त्याग बलिदान कै चिराग तू जलावा करा,रामबदन शुक्ल 'पथिक' ने पढ़ा -जिनका बोतल से हरदम सरोकार है,जाम चढ़ जाये तो सपना साकार है।मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने पढ़ा-लोग सोये हैं कोई होता तो जगाने वाला।जगदम्बा तिवारी 'मधुर'ने पढ़ा-सरसों कै फूल मुरझाने हो रामा,पिया नाही आये हो रामा।रामकुमारी संसृत ने पढ़ा -हाथ में लेकर गुलाल लाल रंग डालूं कैसे।सबके प्रति अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने पढ़ा -करनी धरनी कै आगार तुंहीं,तोहरे बिनु बैतरनी के पार करे।इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल,कैलाश नाथ शर्मा,बाल कृष्ण ओझा,अभिनव मिश्र,  रीता देवी,मग्गे एवं  मुन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।कवि एवं समारोह का संचालन प्रख्यात कवि जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च।
    4
    अमेठी में नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amethi, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • अमेठी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार सुबह जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। देर रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, जो सुबह तक जारी रहीं। सुबह होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और सूरज के दर्शन नहीं हुए। करीब 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जिन किसानों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में छोड़ दी है, वह भीगने से खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मटर और चना की फसल पर भी इस बारिश का नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। साथ ही आलू की खुदाई का कार्य भी बाधित हो गया है। आम के पेड़ों पर आए बौर भी तेज हवाओं और बारिश के कारण झड़ सकते हैं, जिससे आम की पैदावार पर असर पड़ेगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन किसानों के लिए यह बदलाव परेशानी का कारण बन गया है। कुल मिलाकर, अचानक बदले इस मौसम ने जहां आम लोगों को राहत दी है, वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है।
    4
    अमेठी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार सुबह जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है।
देर रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, जो सुबह तक जारी रहीं। सुबह होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और सूरज के दर्शन नहीं हुए। करीब 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।
वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जिन किसानों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में छोड़ दी है, वह भीगने से खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मटर और चना की फसल पर भी इस बारिश का नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। साथ ही आलू की खुदाई का कार्य भी बाधित हो गया है। आम के पेड़ों पर आए बौर भी तेज हवाओं और बारिश के कारण झड़ सकते हैं, जिससे आम की पैदावार पर असर पड़ेगा।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन किसानों के लिए यह बदलाव परेशानी का कारण बन गया है। कुल मिलाकर, अचानक बदले इस मौसम ने जहां आम लोगों को राहत दी है, वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आम जनमानस से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षाेल्लास से भर देते हैं और हम सभी के जीवन में नवीनता और उमंगता का संचार करते हैं, सभी लोग आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिदिन प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाया जा सके। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ से कहा कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। ईद का त्योहार हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्षाेल्लास शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद के पर्व को सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ-सफाई रखी जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    2
    रायबरेली
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आम जनमानस से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षाेल्लास से भर देते हैं और हम सभी के जीवन में नवीनता और उमंगता का संचार करते हैं, सभी लोग आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिदिन प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाया जा सके। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ से कहा कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। ईद का त्योहार हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्षाेल्लास शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद के पर्व को सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ-सफाई रखी जाए। 
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • *थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संग्रामपुर। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा अपनी पत्नी किरण बाला के साथ कालिकन धाम पहुंचे। जहां पत्नी और कार्यकर्ताओं के साथ मां कालिका की पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाकर अमेठी वासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कालिकन धाम पुजारी श्री महाराज से मंदिर की आवश्यकताओं और विकास पर भी चर्चा की। कालिकन पुजारी श्री महाराज ने बताया कि सांसद से मंदिर पर विद्युत आपूर्ति ठप होने पर रात्रि में अंधेरा होने के चलते सोलर पैनल आठ हजार किलो वाट, मंदिर परिसर में मैटी व मंदिर के नीचे चारों तरफ परिक्रमा मार्ग बनवाये जाने की मांग की गई है। जिस पर सांसद ने जल्द से जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर धर्मेंद्र शुक्ला, बृजेश मिश्र, लोहा सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, शिवेंद्र विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    संग्रामपुर। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा अपनी पत्नी किरण बाला के साथ कालिकन धाम पहुंचे। जहां पत्नी और कार्यकर्ताओं के साथ मां कालिका की पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाकर अमेठी वासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कालिकन धाम पुजारी श्री महाराज से मंदिर की आवश्यकताओं और विकास पर भी चर्चा की। कालिकन पुजारी श्री महाराज ने बताया कि सांसद से मंदिर पर विद्युत आपूर्ति ठप होने पर रात्रि में अंधेरा होने के चलते सोलर पैनल आठ हजार किलो वाट, मंदिर परिसर में मैटी व मंदिर के नीचे चारों तरफ परिक्रमा मार्ग बनवाये जाने की मांग की गई है। जिस पर सांसद ने जल्द से जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर धर्मेंद्र शुक्ला, बृजेश मिश्र, लोहा सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, शिवेंद्र विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.