Shuru
Apke Nagar Ki App…
छह महीने में ही टूट गया पुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; निर्माण की जांच की मांग जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली किराड़ बस्ती में पलको नदी पर छह महीने पहले बना पुल पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुल के पास प्रदर्शन कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5 लाख रुपए की लागत से बने पुल की सतह जगह-जगह टूट गई है और क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी बह रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री, माप और भुगतान की तकनीकी जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
हर्षित भार्गव
छह महीने में ही टूट गया पुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; निर्माण की जांच की मांग जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली किराड़ बस्ती में पलको नदी पर छह महीने पहले बना पुल पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुल के पास प्रदर्शन कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5 लाख रुपए की लागत से बने पुल की सतह जगह-जगह टूट गई है और क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी बह रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री, माप और भुगतान की तकनीकी जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारी बारिश के बीच शाहाबाद पहुंचे कलेक्टर, नदियों के जलस्तर का लिया जायजा शाहाबाद क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कलेक्टर बालमुकुंद असावा शाहाबाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने अधिकारियों से नदी-नालों की स्थिति और जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी-नालों में पानी का बहाव तेज होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की।1
- बारिश का पानी खेतों में भरा, 2 एकड़ शिमला मिर्च की फसल बर्बाद, किसान को 5 लाख का नुकसान बारिश का पानी खेतों में भरा, 2 एकड़ शिमला मिर्च की फसल बर्बाद, किसान को 5 लाख का नुकसान शिवपुरी: ग्राम रामखेड़ी में तेज बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। किसान संतोष रावत की करीब 2 एकड़ शिमला मिर्च की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई, जिससे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। आसपास के गांवों में भी शिमला मिर्च, टमाटर और सोयाबीन की फसलों को नुकसान हुआ है1
- शिवपुरी। राशन के गबन के मामले में गजेंद्र यादव निवासी देवपुरा को भेजा जेल। शिवपुरी। राशन के गबन के मामले में गजेंद्र यादव निवासी देवपुरा को भेजा जेल।1
- मायापुर से आये एक अतिथि शिक्षक ने 2 साल कार्य करने के बाद पद से हटाने के लगाए गंभीर आरोप शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में आज मायापुर से आये पीड़ित ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई पीड़ित अतिथि शिक्षक रूपसिंह जाटव ने बताया कि बह एकीकृत शाला उ.मा.वि.मायापुर में अतिथि शिक्षक वर्ग-3 प्रयोगशाला सहायक के पद पर वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लगातार कार्यरत रहे हैं तथा शाला के पैनल में उनका नाम भी है। इसके बावजूद उन्हें पुनः नियुक्त न कर प्रसन्न लोधी को नियुक्त कर दिया गया। आवेदक का आरोप है कि संकुल प्रभारी द्वारा पैनल सूची की अनदेखी कर मनमाने ढंग से अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों को अतिथि शिक्षक बनाया जा रहा है। कई विद्यालयों में ऑफलाइन नियुक्तियां किए जाने की भी शिकायत है। आवेदक ने बताया कि प्रसन्न लोधी 14.10.2025 से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, फिर भी उन्हें पद से नहीं हटाया गया। अतः मामले की निष्पक्ष जांच कर आवेदक को नियमानुसार उसी पद पर नियुक्ति दिलाने तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।2
- सिकरावदा में कोंसे की अर्গीं क पी चल 3 थ65 वर्ीयदादा, पानी के सेज बहाव में बेे के बाद सदमे में ट्टी दादाकी सां्सं; एक ही चर से उरीं दोनों की अर्थियां1
- *श्योपुर: बारात में चली गोली का शिकार बना युवक, 2 महीने बाद इलाज के दौरान मौत* *श्योपुर।* जिले के वार्ड नंबर 11 कलारान बस्ती निवासी 25 वर्षीय दीपक बैरवा पुत्र हरिशंकर बैरवा की बारात में हुई फायरिंग के 2 महीने बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को दीपक अपने पड़ोसी और दोस्त सोनू बैरवा की बारात में शामिल होकर मध्यप्रदेश के श्योपुर से राजस्थान के इटावा गया था। बारात इटावा पहुंची ही थी कि वहां के कुछ लोगों का बारातियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया था। पिछले 2 महीने से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वापस श्योपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दीपक के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल इटावा पुलिस और श्योपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। *श्योपुर: बारात में चली गोली का शिकार बना युवक, 2 महीने बाद इलाज के दौरान मौत* *श्योपुर।* जिले के वार्ड नंबर 11 कलारान बस्ती निवासी 25 वर्षीय दीपक बैरवा पुत्र हरिशंकर बैरवा की बारात में हुई फायरिंग के 2 महीने बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को दीपक अपने पड़ोसी और दोस्त सोनू बैरवा की बारात में शामिल होकर मध्यप्रदेश के श्योपुर से राजस्थान के इटावा गया था। बारात इटावा पहुंची ही थी कि वहां के कुछ लोगों का बारातियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया था। पिछले 2 महीने से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वापस श्योपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दीपक के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल इटावा पुलिस और श्योपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- श्योपुर से ग्वालियर जा रही बालाजी बस घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी,मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल भेजा1
- निर्माणाधीन मकान में घुसा कोबरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली बील खेड़ा माल गांव में एक निर्माणाधीन मकान में कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। छत की सेंटिंग प्लेट हटाने का काम कर रहे कारीगरों की नजर अचानक सांप पर पड़ी। कोबरा दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कारीगरों ने सावधानी बरतते हुए सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को मार गिराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1