बरेली में पंचायत बनी मौत का मैदान! दामाद ने सास-साले को चाकू से गोदा, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही” इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी वारदात में बदल गई। पंचायत के बीच दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अफसर खान का अपनी 24 वर्षीय पत्नी शायमा से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को गांव में दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अफसर खान अचानक गुस्से में आ गया और अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साले आदिल को चाकू से कई वार किए गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आई पत्नी शायमा भी चाकू लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आसमा और आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद को ही मुख्य कारण माना जा रहा है। पूरे मामले में बरेली के SSP अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया

- Post by Al hikma pharmacy1
- #*दि0 16.03.26 को थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा 03 व्यक्तियों को चाकू मारकर घायल कर देने, जिसमें 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की प्राप्त सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में #SSPBareilly की बाइट।#1
- बरेली पुलिस ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए आम लोगों के गुम हुए 397 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में हर महीने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत सर्विलांस सेल, साइबर टीम और थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहायता की मदद से फरवरी महीने में 397 मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। इस अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बरेली पुलिस के मुताबिक जनवरी 2025 से अब तक कुल 4045 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली पुलिस द्वारा आम जन मानस के गुम/खोये हुए 397 मोबाईल फोन (कीमत करीब 80 लाख रूपये) बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में #SPTraffic की बाइट। #UPPolice1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान दामाद अफसर खां ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में सास अश्मा और साला आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सायमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by Al hikma pharmacy1
- बरेली के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रिंसिपल पर भ्रष्टाचार और छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। कॉलेज के छात्रों ने शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। मामला पीलीभीत रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज का बताया जा रहा है, जहां छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में हो रही गड़बड़ियों का विरोध करने पर उन्हें एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दी जाती है और कई छात्रों को बदले की भावना से फेल भी कर दिया गया। इतना ही नहीं, छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर करीब दो हजार रुपये तक की रिश्वत मांगी जाती है। वहीं स्कॉलरशिप फॉर्म आगे बढ़ाने के लिए भी छात्रों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्रों का कहना है कि पिछले एक साल से कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- *दि0 16.03.26 को थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा 03 व्यक्तियों को चाकू मारकर घायल कर देने, जिसमें 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की प्राप्त सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में #SSPBareilly की बाइट।*2