logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला— मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी नागौर/जयपुर,मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा। गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस निर्णय का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है।

9 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
9 hrs ago
0fdd6600-0844-43d1-b4ef-3ac4c2ab43c3

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला— मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी नागौर/जयपुर,मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा। गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस निर्णय का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर/गोटन,,चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी प्रहलादराम गिरफ्तार।आरोपी को सरहद मोकलपुर से किया दस्तयाब। चोरी का 80 लीटर डीजल एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पीकअप जब्त।आरोपी दिनांक 29दिसम्बर2025 की रात्रि में सरहद बायड़ में होटल पर खड़े डम्पर में से 80 लीटर डीजल की चोरी कर ले गया। थाना गोटन पुलिस टीम की रही कार्यवाही
    1
    नागौर/गोटन,,चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी प्रहलादराम गिरफ्तार।आरोपी को सरहद मोकलपुर से किया दस्तयाब। चोरी का 80 लीटर डीजल एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पीकअप जब्त।आरोपी दिनांक 29दिसम्बर2025 की रात्रि में सरहद बायड़ में होटल पर खड़े डम्पर में से 80 लीटर डीजल की चोरी कर ले गया। 
थाना गोटन पुलिस टीम की रही कार्यवाही
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मध्यांतर बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल जी डी जी पी राजीव शर्मा जी के सपने को साकार कर रहे हैं। कोटा रेंज के लोकप्रिय आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल साहब। स्पीकर ओम बिरला जी द्वारा कोटा शहर को आधुनिक कोट बनाने और पुलिस मे नए नवाचार करने के द्वितीय फेज में आज उन्होंने यातायात विभाग के आंगन में नया यातायात पार्क का फीता काटकर उद्घाटन कर पुलिस कर्मियों को सौप है। उन्होंने उक्त अवसर पर सीएलजी के पुरुष और महिला पुलिस के सहयोगी साथियों को भी संबोधित किया है। और कहा है की हर व्यक्ति देशभक्ति का जजवा रखे उसे शहर की स्वच्छता शिक्षा और पुलिस का सहयोग करें। तो उसे शहर की तस्वीर और तकदीर बदल जाती है। उन्होंने सभी सीएलजी मेंबरों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता की समस्या का निदान पुलिस से करवये और इलाके में सट्टे जुआ मादक पदार्थ गतिविधियों की जानकारी आईजी एसपी को दे और अपना सीएलजी के दायित्व को बखूबी निभाऐ। उक्त कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांवरिया भी मौजूद थे।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मध्यांतर बुलेटिन।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी डी जी पी राजीव शर्मा जी के सपने को साकार कर रहे हैं। कोटा रेंज के लोकप्रिय आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल साहब।
स्पीकर ओम बिरला जी द्वारा कोटा शहर को आधुनिक कोट बनाने और पुलिस मे नए नवाचार करने के द्वितीय फेज में आज उन्होंने यातायात विभाग के आंगन में नया यातायात पार्क का फीता काटकर उद्घाटन कर पुलिस कर्मियों को सौप है। 
उन्होंने उक्त अवसर पर सीएलजी के पुरुष और महिला पुलिस के सहयोगी साथियों को भी संबोधित किया है। और कहा है की हर व्यक्ति देशभक्ति का जजवा रखे उसे शहर की स्वच्छता शिक्षा और पुलिस का सहयोग करें।
तो उसे शहर की तस्वीर और तकदीर बदल जाती है। उन्होंने सभी सीएलजी मेंबरों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता की समस्या का निदान पुलिस से करवये और इलाके में सट्टे जुआ मादक पदार्थ गतिविधियों की जानकारी आईजी एसपी को दे और अपना सीएलजी के दायित्व को बखूबी निभाऐ।
उक्त कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांवरिया भी मौजूद थे।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school संझू, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • “खेतों में लहराता सिंधी सुआ और गेहूं की फसल 🌿 यही है गांव की असली कमाई और खुशहाली” #SindiSua #GehuKiFasal #WheatCrop #DesiKisan #KisanLife #GaonKiZindagi #VillageFarming #RabiFasal #IndianFarmer #DesiKheti #FarmVlog #RuralLife #KhetiBadi
    1
    “खेतों में लहराता सिंधी सुआ और गेहूं की फसल 🌿
यही है गांव की असली कमाई और खुशहाली”
#SindiSua
#GehuKiFasal
#WheatCrop
#DesiKisan
#KisanLife
#GaonKiZindagi
#VillageFarming
#RabiFasal
#IndianFarmer
#DesiKheti
#FarmVlog
#RuralLife
#KhetiBadi
    user_Dinesh Mundel Lalap RLP
    Dinesh Mundel Lalap RLP
    Farmer Kheenvsar, Nagaur•
    15 hrs ago
  • नागौर जिले में मजदूरों और कारीगरों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम मेड़ता में हुए पंकज सोनी हत्याकांड के बाद उठाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का फैसला किया है।
    1
    नागौर जिले में मजदूरों और कारीगरों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम मेड़ता में हुए पंकज सोनी हत्याकांड के बाद उठाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का फैसला किया है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by मुन्नीलाल
    4
    Post by मुन्नीलाल
    user_मुन्नीलाल
    मुन्नीलाल
    लाडनूं, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बीकानेर, 18 फरवरी। संतुलित आहार एवं मिलेट्स के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीकानेर में 'ईट राइट वॉकथॉन' का आयोजन किया गया। वॉकथॉन को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर प्रांगण से प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वॉकथॉन में सात सौ से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों एवं आशा सहयोगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘ईट राइट’ के संदेश के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) को दैनिक भोजन में शामिल करने का आह्वान किया।वॉकथॉन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में संपन्न हुई, जहां ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिलेट्स आधारित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पोषण संबंधी जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. भवानी शंकर गहलोत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप सिंह गहलोत, राकेश गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, डॉ. कैलाश गहलोत, डॉ. शिवराज सिद्ध, मालकोश आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ बीकानेर के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए समुदाय में सही खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करना रहा।
    2
    बीकानेर, 18 फरवरी। संतुलित आहार एवं मिलेट्स के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीकानेर में 'ईट राइट वॉकथॉन' का आयोजन किया गया। वॉकथॉन को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर प्रांगण से प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
वॉकथॉन में सात सौ से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों एवं आशा सहयोगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘ईट राइट’ के संदेश के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) को दैनिक भोजन में शामिल करने का आह्वान किया।वॉकथॉन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में संपन्न हुई, जहां ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिलेट्स आधारित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पोषण संबंधी जानकारी आमजन को दी गई।
इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. भवानी शंकर गहलोत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप सिंह गहलोत, राकेश गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, डॉ. कैलाश गहलोत, डॉ. शिवराज सिद्ध, मालकोश आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ बीकानेर के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए समुदाय में सही खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करना रहा।
    user_Cityexpressnews
    Cityexpressnews
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भारतीय गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई समिट 2026 में चीनी कंपनी Unitree Robotics के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश किया, जिससे सरकार की बेइज्जती हुई। यूनिवर्सिटी ने इसे "ओरायन" नाम दिया और दावा किया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह खुलासा हुआ कि यह रोबोटिक डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का है, जो बाजार में 2-3 लाख रुपये में उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी ने बाद में सफाई दी कि उन्होंने इसे छात्रों के लिए एक सीखने के टूल के रूप में लाया था, न कि अपना उत्पाद बताने के लिए। इस घटना ने सरकार की आलोचना को बढ़ावा दिया है, खासकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इसे "पीआर तमाशा" बताया और कहा कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
    1
    भारतीय गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई समिट 2026 में चीनी कंपनी Unitree Robotics के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश किया, जिससे सरकार की बेइज्जती हुई। यूनिवर्सिटी ने इसे "ओरायन" नाम दिया और दावा किया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह खुलासा हुआ कि यह रोबोटिक डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का है, जो बाजार में 2-3 लाख रुपये में उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी ने बाद में सफाई दी कि उन्होंने इसे छात्रों के लिए एक सीखने के टूल के रूप में लाया था, न कि अपना उत्पाद बताने के लिए।
इस घटना ने सरकार की आलोचना को बढ़ावा दिया है, खासकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इसे "पीआर तमाशा" बताया और कहा कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • नागौर/पादुकलां,,पप्पू राम सैनी सामरिया रिया बड़ी के पुत्र सांवरराम ने दो दिन पूर्व मेड़ता रोड से शादी करके दुल्हन लेकर आया के पश्चात आज दुल्हन की बेस में दूल्हा नकला पुलिस प्रशासन ने दबिश देकर पुलिस थाना पादु कला ले गई अगली कार्यवाही जारी है
    1
    नागौर/पादुकलां,,पप्पू राम सैनी सामरिया रिया बड़ी के पुत्र सांवरराम ने दो दिन पूर्व मेड़ता रोड से शादी करके दुल्हन लेकर आया के पश्चात आज दुल्हन की बेस में दूल्हा नकला पुलिस प्रशासन ने दबिश देकर पुलिस थाना पादु कला ले गई अगली कार्यवाही जारी है
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.