Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति का अफेयर झारखंड में नया साल मनाया पत्नी ने पति की सारी पोल खोली 🫢 . . . . #arariatalk #viralreel #news #PurneaNews #short
Niraj Kumar
पति का अफेयर झारखंड में नया साल मनाया पत्नी ने पति की सारी पोल खोली 🫢 . . . . #arariatalk #viralreel #news #PurneaNews #short
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड स्थित आदर्श रामानन्द मध्य विद्यालय गढ़बनैली में भारत सरकार की पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के अंतर्गत चयनित Oasis Films & News Media, नई दिल्ली द्वारा डॉक्युमेंट्री फिल्म की शूटिंग की गई। यह शूटिंग बिहार सरकार के निर्देशानुसार की गई, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।डॉक्युमेंट्री फिल्म निर्माण का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया रविंद्र कुमार प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार, मध्याह्न भोजन योजना पटना से पोषण विशेषज्ञ डॉ. प्रगति, राज्य सलाहकार पोषण यूनिसेफ पटना से प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि कुमार (मध्याह्न भोजन सह स्थापना), डीपीएम एमडीएम राजीव कुमार झा, बीआरपी एमडीएम अनिल कुमार एवं अजीत कुमार, फिया फाउंडेशन के युगल किशोर,उत्तम कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जलज लोचन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक जलज लोचन के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से फलदार पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।आज दिन के करीब 3 बजे विधालय के प्रधानाध्यापक जलज लोचन ने कहा डॉक्युमेंट्री के दौरान प्रातःकालीन चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन की तैयारी और वितरण की पूरी प्रक्रिया, पोषण वाटिका में उगाई गई सब्जियां, बाल संसद के साथ संवाद, शुगर बोर्ड एवं फैट बोर्ड के माध्यम से बच्चों को दी जा रही जानकारी, बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन, आयरन फोलिक एसिड वितरण, इको क्लब द्वारा संचालित योग सत्र, हाथ धुलाई एवं शौचालय की सुविधा, आईसीटी लैब में तकनीकी शिक्षा तथा फूड टेस्टिंग डिपार्टमेंट द्वारा भोजन गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया को कैमरे में कैद किया गया।डॉक्युमेंट्री फिल्म को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी रसोइया कर्मियों का विशेष योगदान रहा।1
- रामसागर राय मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़ रोमांचक मुकाबले में पटना ने झापा को 8 रन से हराया जोगबनी (अररिया)। इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब, जोगबनी के तत्वावधान में आयोजित रामसागर राय मेमोरियल डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में पटना की टीम ने झापा को 8 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। पटना की ओर से सत्यम ने 21 गेंदों में 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि रिशव ने 10 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। झापा की ओर से गेंदबाजी में डोमिनिक रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट झटके, वहीं विपिन मेहतो ने 2 विकेट हासिल किए। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झापा की टीम 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। झापा की ओर से विपिन मेहतो ने 19 गेंदों में 57 रन और सुजन थापरिया ने 15 गेंदों में 37 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। पटना की गेंदबाजी में राजू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 4 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं राहुल राठौर ने भी 2 विकेट चटकाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए राजू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार जिला अररिया जदयू अध्यक्ष आशीष पटेल के करकमलों के द्वारा दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका ओम प्रकाश एवं अनामी शंकर ने निभाई। इस जीत के साथ पटना की टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की, जबकि दर्शकों ने पहले ही मैच में रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप मे फारबिसगंज कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, नरपतगंज भाजपा विधायक देवंती यादव, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, नेपाल प्रदेश एक के पूर्व मुख्यमंत्री केदार कार्की,समाजसेवी विराटनगर के अरूण राठी,फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह सहित पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी, प्रतिनिधि राजू राय, उषा देवी, भीम राय किरण राय,आशीष पटेल, गणेश साह, सहित आयोजक के अध्यक्ष अंजार अहमद, उपाध्यक्ष जसिम नोमानी, सचिव मोहम्मद सद्दाम, हुसैन, कोषाध्यक्ष सन्नी रियाज, मोहमद कोनेन उर्फ़ मुन्ना, विजय श्रीवास्तव, अमित झा, मदन गुप्ता, मोहमद रियाज, ओमप्रकाश सिंह, आनंद साह, बरुण मिश्रा, सहित सभी कार्यकर्त्ता सक्रिय दिखे। स्व रामसागर के द्वितीय पुत्र भीम राय ने कहा वर्षों की तमन्ना आज पूर्ण आज साकार हुई।1
- सफ़र में मुश्किलें आए ,तो हिम्मत और बढ़ती है.. अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ती है.. अगर बिकने पर आ जाओ, तो घट जाता है दम अक्सर.. ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ती है। जीत कर दिखाओ उनको जो तुम्हारी हार का इंतजार कर रहे हैं! जिसको जो कहना है कहने दो आपका क्या जाता है. समय-समय की बात है वक्त सबका आता है! ऐसे काम करो जिससे लोगों को लगे कि आपको जीतने की आदत है!1
- film kratehirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood1
- प्रेमानंद महराज की बातें - दुख के समय हमें विचार बचाते है।🌹🙏🏽🌹🙏🏽🌹1
- Post by Tabar Tor News1
- रील बनाने को लेकर भी बजट देखिए1
- भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष के अचानक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा डालकर किया विदाई।सौंठा पंचायत के रतवैली निवासी और भाजपा के पूर्व बुथ अध्यक्ष नारायण लाल विश्वास के अचानक निधन हो जाने से जलालगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर भाजपा के सौंठा पंचायत अध्यक्ष किशोर महतो, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र विश्वास, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी, जलालगढ़ मंडल के भाजपा महामंत्री गौरव सिंह, राजेश कुमार सिंह, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री किशोर जयसवाल तथा भाजपा के विजय विश्वास, विनोद सिंह, रणधीर महतो सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने मृत शरीर पर भाजपा का झंडा डालकर करीब 2 बजे अंतिम विदाई दिया और गहरी संवेदना व्यक्त किया।1
- 25 जनवरी रविवार को एसएसबी मुख्यालय बाथनाहा के मैदान मे पुलिस बल बनाम एसएसबी के बिच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जानकारी अनुसार 56वीं वाहिनी मुख्यालय में राज्य पुलिस के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए बिहार पुलिस बलकर्मिको और सशस्त्र सीमा बल बथनाहा1