थाना बारादरी क्षेत्र के बुखारपुरा इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और जबरन उठाकर ले जाने का सनसनीखेज बुखारपुरा में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बुखारपुरा इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और जबरन उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुखारपुरा पानी की टंकी के पास रहने वाला अंशु (पुत्र स्वर्गीय रियासत हुसैन) 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे अपने घर में अकेला सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के महेश और सोनू अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अंशु को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावर युवक को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और रास्ते में भी मारते रहे। बाद में आरोपियों ने उसे बुखारपुरा स्थित डलाव (कूड़ा स्थल) पर फेंक दिया और फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अंशु की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद युवक सुबह करीब 3:30 बजे डलाव पर गंभीर हालत में मिला। आनन-फानन में उसे नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित अंशु ने होश में आने पर परिजनों को बताया कि महेश, सोनू और उनके साथियों ने ही उसके साथ मारपीट की और उसे अगवा किया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार बरेली, अवधेश शर्मा: जनपद बरेली में एक महिला ने अपने पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी ने मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है।1
- बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायत उल्ला निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र मोहम्मद असगर साथ में उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय आतिब पुत्र थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछौला निवासी दोनों 10 अप्रैल शाम को पैदल रिछौला नानी के घर से घर हरदुआ किफायत उल्ला जा रहे थे रास्ता में तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें अमन और आतिब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई आतिब का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है राहगीरों ने मोटरसाइकिल को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका छोटा बेटा नाजिर अली और बहू नूरी फातिमा आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। हालात इतने बिगड़ गए कि महिला ने साल 2020 में ही दोनों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने 2025 में अपना मकान बेचकर नए मालिक को कब्जा भी दे दिया, इसके बावजूद आरोपी बेटा-बहू लगातार विवाद करते रहे। आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को बेटे ने पुराने मकान में घुसकर सामान फेंका और कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब पीड़िता का आरोप है कि बेटा और बहू उसे और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस से न्याय की उम्मीद में डरी-सहमी मां अपने परिवार की सुरक्षा की मांग कर रही है। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे दी गई जानकारी1
- shikayatkarta se badtamiji Bareilly/ Bareilly Ke Thana navabganj/ navabganj daroga suspend/ Nahin Suni daroga Ne to nilambit pareshan pidita Ki guhar/ police ki badi kaarvayi/ police ka action/ Adhikari Ne ki kaarvayi/1
- आरक्षण का दायरा अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति(ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी लागू होगा1
- #bareillypolice बरेली देवरनिया पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है1
- बरेली में पहली बार हाई-टेक मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah”, 18 अप्रैल से 10 मई तक संजय कम्युनिटी हॉल में रोमांच न्यूज़: बरेली। शहर में पहली बार दर्शकों के लिए एक अनोखा और रोमांच से भरपूर मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah” आयोजित किया जा रहा है। यह खास शो 18 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइन्स, बरेली में आयोजित होगा। यह शो पारंपरिक जादू से अलग एक हाई-टेक एंटरटेनमेंट अनुभव देगा, जिसमें माइंड रीडिंग, टेलीकिनेसिस, आधुनिक स्टेज इल्युजन के साथ-साथ डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला जैसे रोमांचक एक्ट्स भी शामिल होंगे। तकनीक, साइकोलॉजी और इल्युजन का यह अनूठा मिश्रण दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएगा। शो की टाइमिंग्स भी दर्शकों की सुविधा के अनुसार तय की गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक शाम 5 बजे और रात 8 बजे, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे, शाम 5 बजे और रात 8 बजे शो आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम खासतौर पर युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें। जादूगर बादशाह का कहना है कि इस शो के जरिए दर्शकों को हकीकत और जादू के बीच की सीमाओं से परे एक नई दुनिया में ले जाने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटों के चलते दर्शक समय से पहले अपने टिकट बुक करा लें। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं।1
- सीबीएसई 10वीं 2026 में फिजिक्सवाला का परचम, बरेली में मेधावियों का सम्मान बरेली, अवधेश शर्मा: सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए, जबकि कुछ ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स में पंजाब के फाजिल्का के वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद के अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर के आयुष्मान महापात्रा शामिल रहे, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पीडब्ल्यू विद्यापीठ द्वारा बरेली में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से शौर्य दुबे ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए, जिनके परिणामों ने सुनियोजित ऑनलाइन और मिश्रित शिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को साबित किया है।1