महम लघु सचिवालय महम में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित। लघु सचिवालय महम में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित - बिना पूर्व अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण - समय पर कार्यालय पहुंचें अधिकारी-कर्मचारी, आमजन के कार्यों का करें तत्परता से निस्तारण: एसडीएम विपिन कुमार महम, 26 अगस्त। उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने आज लघु सचिवालय महम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों से संबंधित कार्यों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण तथा आम नागरिकों के कार्यों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी (ना.) विपिन कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण निरंतर किया जाएगा तथा ड्यूटी में लापरवाही या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महम लघु सचिवालय महम में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित। लघु सचिवालय महम में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित - बिना पूर्व अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण - समय पर कार्यालय पहुंचें अधिकारी-कर्मचारी, आमजन के कार्यों का करें तत्परता से निस्तारण: एसडीएम विपिन कुमार महम, 26 अगस्त। उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने आज लघु सचिवालय महम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों से संबंधित कार्यों के निस्तारण की स्थिति का
जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण तथा आम नागरिकों के कार्यों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी (ना.) विपिन कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण निरंतर किया जाएगा तथा ड्यूटी में लापरवाही या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा1
- Sonipat News: रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook.. रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..1
- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri Fake Kidnapping Samaspur Charkhi Dadri News 152 D Highway News Charkhi Dadri Crime News Fake Kidnapping Case Haryana Samaspur Kidnapping Drama Haryana Police Action Charkhi Dadri 152D Highway Kidnapping Truth Charkhi Dadri Latest News Today Samaspur Village News #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate1
- 27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- विधानसभा के बाहर पूर्व CM हुड्डा के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की से राजनीति गरमाइ: कांग्रेस नेता कपिल खन्ना ने उठाये पुलिस पर गंभीर सवाल विधानसभा के बाहर पूर्व CM हुड्डा के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की से राजनीति गरमाइ: कांग्रेस नेता कपिल खन्ना ने उठाये पुलिस पर गंभीर सवाल1
- रक्षाबंधन से 2 दिन पहले बहनों ने खोया इकलौता भाई, 8 साल के मासूम का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.1