logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बडे बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया सिरौलीगौसपुर।श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। मंगलवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के हजारों अनुयायियों ने बडे बाबा की जय महतरिया साहेब की जय के जयकारे के साथ कोटवा धाम चतुर्दिक गुंजायमान रखा। मन्दिर में श्रद्धालुओं के सुरक्षार्थ बडी संख्या में कोतवाली बदोसरांय पुलिस व महिला आरक्षी तैनात रहे।

1 day ago
user_अजय कुमार रावत
अजय कुमार रावत
Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
4edd9443-c7ac-4027-a0d3-713f12ed89c4

बडे बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया सिरौलीगौसपुर।श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। मंगलवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के हजारों अनुयायियों ने बडे बाबा की जय महतरिया साहेब की जय के जयकारे के साथ कोटवा धाम चतुर्दिक गुंजायमान रखा। मन्दिर में श्रद्धालुओं के सुरक्षार्थ बडी संख्या में कोतवाली बदोसरांय पुलिस व महिला आरक्षी तैनात रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गणेश चतुर्थी महोत्सव में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा—माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति शशिकांत अवस्थी सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिवस धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत पहुंचे। उनके पहुंचते ही समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास हेमराज यादव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बैजनाथ रावत ने कहा कि भगवान गणेश हमें माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की प्रेरणा देते हैं। माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी तथा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप रावत मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष दिलीप सोनकर, व्यवस्थापक अनिल कनौजिया, कौशल सोनकर, नान्हू सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    1
    गणेश चतुर्थी महोत्सव में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश

एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा—माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति


शशिकांत अवस्थी
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिवस धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत पहुंचे। उनके पहुंचते ही समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास हेमराज यादव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में बैजनाथ रावत ने कहा कि भगवान गणेश हमें माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की प्रेरणा देते हैं। माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी तथा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप रावत मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष दिलीप सोनकर, व्यवस्थापक अनिल कनौजिया, कौशल सोनकर, नान्हू सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • 🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम 🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम पूरेडलई, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत गांवों में स्वच्छता, जनभागीदारी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के क्रम में कल प्रत्येक गांव में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिरों, सरकारी भवनों, सरकारी आवासों, ग्राम पंचायत भवनों सहित अन्य सरकारी संपत्तियों पर दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान जन्मोत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों राजेंद्र कुमार बाजपेई, शशांक निगम, कुलदीप वर्मा, सत्यानंद सिंह, मनीष सिंह एवं इंद्रदेव शुक्ला सहित ग्राम प्रधान रितेश शर्मा, रामदेव यादव, छोटू सिंह तथा रोजगार सेवक सुरेश कुमार गुप्ता एवं वीरेंद्र कुमार पांडेय समेत संबंधित कर्मियों की सहभागिता रहेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 📍 पूरेडलई, बाराबंकी ✍️ संवाददाता रवि गुप्ता खबर हलचल, बाराबंकी #बाराबंकी #पूरेडलई #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #जन्मदिवस #दीपोत्सव #ग्रामपंचायत #स्वच्छताअभियान #जनभागीदारी #खबरहलचल #रविगुप्ता
    4
    🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम
पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम
पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पूरेडलई, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत गांवों में स्वच्छता, जनभागीदारी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम के क्रम में कल प्रत्येक गांव में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिरों, सरकारी भवनों, सरकारी आवासों, ग्राम पंचायत भवनों सहित अन्य सरकारी संपत्तियों पर दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान जन्मोत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों राजेंद्र कुमार बाजपेई, शशांक निगम, कुलदीप वर्मा, सत्यानंद सिंह, मनीष सिंह एवं इंद्रदेव शुक्ला सहित ग्राम प्रधान रितेश शर्मा, रामदेव यादव, छोटू सिंह तथा रोजगार सेवक सुरेश कुमार गुप्ता एवं वीरेंद्र कुमार पांडेय समेत संबंधित कर्मियों की सहभागिता रहेगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
📍 पूरेडलई, बाराबंकी
✍️ संवाददाता रवि गुप्ता
खबर हलचल, बाराबंकी
#बाराबंकी #पूरेडलई #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #जन्मदिवस #दीपोत्सव #ग्रामपंचायत #स्वच्छताअभियान #जनभागीदारी #खबरहलचल #रविगुप्ता
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोवंश के साथ युवक की अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज बताते चलें बरेली जनपद के गोवंश के साथ युवक की अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
    1
    गोवंश के साथ युवक की अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
बताते चलें बरेली जनपद के गोवंश के साथ युवक की अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बाराबंकी में बद्दूपुर थाने का बताया जा रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही फ़िलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है इस वीडियो की पुष्टि हम या हमारा चैनल नहीं करता है
    1
    दो पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

वीडियो बाराबंकी में बद्दूपुर थाने का बताया जा रहा है 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने

दोनों पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही 

फ़िलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है 

और जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है 

इस वीडियो की पुष्टि हम या हमारा चैनल नहीं करता है
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच - बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का एक दिवसीय धरना, सुरक्षा बढ़ाने की मांग बहराइच।जिले में आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने बाराबंकी पुलिस के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोहेल अख्तर ने किया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम बहराइच। 13 तारीख को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज के हृदय सम्राट चंद्रशेखर आजाद जी गोंडा में विनोद साहनी जी की हत्या और अयोध्या में राम लगन मौर्य जी की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाराबंकी पुलिस ने गलत तरीके से उनका प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया, उन्हें रोककर बुदवल गेस्ट हाउस ले जाया गया और कुछ अराजक तत्वों, गुंडों द्वारा उन पर पथराव भी करवाया गया। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गाड़ी और कार्यकर्ताओं को काफी नुकसान हुआ।" सोहेल अख्तर ने कहा कि इसी आक्रोश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 16 तारीख को एक दिवसीय धरना रखकर बाराबंकी पुलिस और मौजूदा सरकार का विरोध किया गया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए। कहा इस देश और इस सरकार में जब भी कोई SC समाज का नेता या सांसद होता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा रहा। लेकिन ये भूल गए कि ये देश संविधान से चलेगा, आतंकवाद और घृणा से नहीं धरने में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सचिव रामेश्वर पवन, पटेल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बहराइच - बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का एक दिवसीय धरना, सुरक्षा बढ़ाने की मांग बहराइच।जिले में आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने बाराबंकी पुलिस के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोहेल अख्तर ने किया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम बहराइच। 13 तारीख को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज के हृदय सम्राट चंद्रशेखर आजाद जी गोंडा में विनोद साहनी जी की हत्या और अयोध्या में राम लगन मौर्य जी की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाराबंकी पुलिस ने गलत तरीके से उनका प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया, उन्हें रोककर बुदवल गेस्ट हाउस ले जाया गया और कुछ अराजक तत्वों, गुंडों द्वारा उन पर पथराव भी करवाया गया। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गाड़ी और कार्यकर्ताओं को काफी नुकसान हुआ।" सोहेल अख्तर ने कहा कि इसी आक्रोश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 16 तारीख को एक दिवसीय धरना रखकर बाराबंकी पुलिस और मौजूदा सरकार का विरोध किया गया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए। कहा  इस देश और इस सरकार में जब भी कोई SC समाज का नेता या सांसद होता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा रहा। लेकिन ये भूल गए कि ये देश संविधान से चलेगा, आतंकवाद और घृणा से नहीं धरने में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सचिव रामेश्वर पवन, पटेल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाजपा साथ नही ं देगी तो संसद में शून्य होगी बसपाः राज्यसभा की 10 सीटो ं पर अक्टूबर मे ं चुनाव; भाजपा को 8, सपा को 2 सीट ें मिलनी तय
    1
    भाजपा साथ नही ं देगी

तो संसद में शून्य होगी बसपाः राज्यसभा की 10 सीटो ं पर अक्टूबर मे ं चुनाव; भाजपा को 8, सपा को 2 सीट ें मिलनी तय
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन टिकैतनगर। गणेश महोत्सव के समापन पर मंगलवार को नगर पंचायत टिकैतनगर एवं इचौली में गणपति प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजे वाहनों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विराजमान कर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इचौली पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा गणपति की आरती उतारकर पुष्प अर्पित किए। इचौली से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोढेमऊ घाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गणपति प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नगर की उन्नति की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की मंगलकामना की। विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। टिकैतनगर से लेकर लोढेमऊ घाट तक पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे, वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। विसर्जन यात्रा में टिकैतनगर गणेश पूजा समिति के संस्थापक ऋषि गुप्ता, अध्यक्ष रिंकू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर यज्ञसेनी, छोटू यज्ञसेनी, राहुल नेता, धर्मराज, मनोज यज्ञ सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा
ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा
ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
टिकैतनगर। गणेश महोत्सव के समापन पर मंगलवार को नगर पंचायत टिकैतनगर एवं इचौली में गणपति प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजे वाहनों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विराजमान कर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इचौली पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा गणपति की आरती उतारकर पुष्प अर्पित किए।
इचौली से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोढेमऊ घाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गणपति प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नगर की उन्नति की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की मंगलकामना की।
विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। टिकैतनगर से लेकर लोढेमऊ घाट तक पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे, वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विसर्जन यात्रा में टिकैतनगर गणेश पूजा समिति के संस्थापक ऋषि गुप्ता, अध्यक्ष रिंकू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर यज्ञसेनी, छोटू यज्ञसेनी, राहुल नेता, धर्मराज, मनोज यज्ञ सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा आंदोलन में किया गया लाठीचार्ज घोर निंदनीय है आने वाले समय में इसका जवाब जरूर दिया जाएगा बाराबंकी पुलिस ध्यान दे! हर एक अभद्र व्यवहार का हिसाब लिया जाएगा — बाराबंकी पुलिस आज ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया, कुहनियाँ मारी गईं और लाठियाँ चलाई गईं, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और ज्ञापन सौंपने गए थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रशासन को सत्ता के दबाव में नहीं, बल्कि संविधान और कानून के अनुसार काम करना चाहिए। बाराबंकी पुलिस याद रखे, आज जो कुछ हुआ है, उसे हम भूलेंगे नहीं। हर घटना की जवाबदेही संवैधानिक और कानूनी तरीके से तय कराने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सरकारें बदलती रहती हैं, सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती। इसलिए प्रशासन को किसी राजनीतिक संरक्षण के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों के तहत कार्य कर
    1
    बाराबंकी प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा आंदोलन में किया गया लाठीचार्ज घोर निंदनीय है आने वाले समय में इसका जवाब जरूर दिया जाएगा 
बाराबंकी पुलिस ध्यान दे! हर एक अभद्र व्यवहार का हिसाब लिया जाएगा — बाराबंकी पुलिस आज ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया, कुहनियाँ मारी गईं और लाठियाँ चलाई गईं, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और ज्ञापन सौंपने गए थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रशासन को सत्ता के दबाव में नहीं, बल्कि संविधान और कानून के अनुसार काम करना चाहिए। बाराबंकी पुलिस याद रखे, आज जो कुछ हुआ है, उसे हम भूलेंगे नहीं। हर घटना की जवाबदेही संवैधानिक और कानूनी तरीके से तय कराने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सरकारें बदलती रहती हैं, सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती। इसलिए प्रशासन को किसी राजनीतिक संरक्षण के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों के तहत कार्य कर
    user_मनीषा
    मनीषा
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.