logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संच प्रमुख पूजा राव के नेतृत्व में थाना तारुन में गूंजी भाई-बहन के स्नेह की डोर..!! (सुनील यादव) संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन के तत्वावधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी..!! तारुन, अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना तारुन परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली। संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन की ओर से संच प्रमुख पूजा राव के नेतृत्व में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना तारुन के थानाध्यक्ष लालचंद सरोज सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर संच प्रमुख रामबरन, अंचल गतिविधि प्रमुख श्री विजय नाथ पांडे, जिला संगठन मंत्री राहुल सिंह, संभाग व्यास महेश जी एवं संच अध्यक्ष गंगाराम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में सौहार्द, अपनत्व और भाईचारे का वातावरण बना रहा। संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन की इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच सम्मान एवं विश्वास की डोर को और मजबूत करने का संदेश दिया

1 hr ago
user_पत्रकार सुनील यादव9415998497
पत्रकार सुनील यादव9415998497
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
0414a666-eb15-4b13-8a8d-a3cf0b98550b

संच प्रमुख पूजा राव के नेतृत्व में थाना तारुन में गूंजी भाई-बहन के स्नेह की डोर..!! (सुनील यादव) संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन के तत्वावधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी..!! तारुन, अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना तारुन परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली। संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन की ओर से संच प्रमुख पूजा राव के नेतृत्व में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना तारुन के थानाध्यक्ष लालचंद सरोज सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर संच प्रमुख

821ce2d7-4ef8-4afa-a6b3-f9eeeb620ed7

रामबरन, अंचल गतिविधि प्रमुख श्री विजय नाथ पांडे, जिला संगठन मंत्री राहुल सिंह, संभाग व्यास महेश जी एवं संच अध्यक्ष गंगाराम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में सौहार्द, अपनत्व और भाईचारे का वातावरण बना रहा। संयुक्त संच टिकरी एवं तारुन की इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच सम्मान एवं विश्वास की डोर को और मजबूत करने का संदेश दिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
    1
    निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर
मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है। अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
    1
    घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है।
अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया डा दिनेश तिवारी अयोध्या तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। जुलूस की फोटो
    1
    जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया 
डा दिनेश तिवारी 
अयोध्या 
तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के  साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को 
लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
जुलूस की फोटो
    user_Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।
    1
    थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया,  प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    1
    श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव
हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों द्वारा किया गया सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव दो घंटे चला कल्याण उत्सव का शुभारंभ अयोध्या महापौर के द्वारा किया गया कल्याण उत्सव में आए 135 रामभक्तों ने किया दर्शन पूजन अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    4
    राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों द्वारा किया गया सीताराम कल्याण उत्सव
हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव
दो घंटे चला कल्याण उत्सव का शुभारंभ  अयोध्या महापौर के द्वारा किया गया 
कल्याण उत्सव में आए 135 रामभक्तों ने किया दर्शन पूजन 
अयोध्या। 
अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या में शानो-शौकत से निकला कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी, नन्हे मियां व अन्य लोगो ने जगह-जगह जलूस का हुआ भव्य स्वागत मोनू अयोध्या। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस बक्सरिया टोला स्थित आस्ताने से शुरू होकर बिजली शहीद मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखाड़ों के साथ करीब एक दर्जन नातिया अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। अशर्फी भवन के पास सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति की ओर से नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नातिया अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी एवं संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने भी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अंजुमनों के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा इंसानियत, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने का संदेश दिया। वही दोराही कुआं पर न्यू स्टाइल ट्रेडर्स के अब्दुल वाहिद कुरैशी की ओर से लंगर का आयोजन कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद कुरैशी ने कहा कि अयोध्या की सरजमीं हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को छोटा काबा कहा जाता है और यहां एक दिन पहले जश्न मनाने की परंपरा इसी धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अयोध्या की सरजमीं से पूरी दुनिया को मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया जा रहा है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पूरे रास्ते अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    4
    अयोध्या में शानो-शौकत से निकला कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी, नन्हे मियां व अन्य लोगो ने जगह-जगह जलूस का हुआ भव्य स्वागत
मोनू 
अयोध्या। 
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस बक्सरिया टोला स्थित आस्ताने से शुरू होकर बिजली शहीद मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखाड़ों के साथ करीब एक दर्जन नातिया अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। अशर्फी भवन के पास सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति की ओर से नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नातिया अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी एवं संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने भी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अंजुमनों के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा इंसानियत, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने का संदेश दिया। वही दोराही कुआं पर न्यू स्टाइल ट्रेडर्स के अब्दुल वाहिद कुरैशी की ओर से लंगर का आयोजन कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद कुरैशी ने कहा कि अयोध्या की सरजमीं हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को छोटा काबा कहा जाता है और यहां एक दिन पहले जश्न मनाने की परंपरा इसी धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अयोध्या की सरजमीं से पूरी दुनिया को मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया जा रहा है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पूरे रास्ते अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।हर साल की तरह इस बार भी मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। जुलूस में घर-घर जाकर मिलाद पढ़ी गई। बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए।इस दौरान धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
    3
    अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।हर साल की तरह इस बार भी मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। जुलूस में घर-घर जाकर मिलाद पढ़ी गई। बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए।इस दौरान धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.