Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज 02/04/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज 02/04/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीकरी/डीग____ 200 गज के प्लॉट के लिए खूनी खेल: डीग में किसान की गोली मारकर हत्या गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने घेरा, जांघ में सटाकर मारी गोली; आरोपी फरार सीकरी थाना अंतर्गत गमोडकी गांव में बुधवार रात जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। महज 200 गज के प्लॉट को हड़पने की नीयत से गांव के ही चार दबंगों ने 46 वर्षीय किसान जगतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब जगतार ने अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे आरोपियों को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के छोटे भाई जगजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, जगतार ने एक महीने पहले गांव में ही 200 गज का एक प्लॉट खरीदा था। इसी प्लॉट पर गांव के अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखविंदर उर्फ सुक्खी की नजर थी। वे इस जमीन को हड़पना चाहते थे, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले एक महीने से तनाव चल रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे चारों आरोपी जगतार के घर के बाहर पहुंचे और अश्लील गालियां देने लगे। शोर सुनकर जगतार बाहर निकला और उन्हें गाली देने से मना किया। इसी बात पर तैश में आकर अमरीक, जसवंत और राजू ने जगतार को दबोच लिया। तभी सुखविंदर ने अवैध कट्टा निकाला और जगतार की जांघ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही जगतार जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में खून से लथपथ जगतार को लेकर सीकरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और साक्ष्य जुटाए। मृतक जगतार सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। और जगह जगह आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है3
- भाजपा नेता सतवीर कसाना पहुंचे डीग छात्रों को दिया सफलता का मूल मंत्र1
- डीग में श्री हनुमान जन्मोत्सव का महाआयोजन: आस्था, उल्लास और भक्ति के दिव्य संगम में रमे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म विधायक शैलेंद्र सिंह* डीग, 02 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव के परम पुनीत और आनंददायक अवसर पर डीग में आयोजित भव्य शोभायात्रा ने प्रत्येक श्रद्धालु का हृदय प्रफुल्लित कर दिया। इस भक्तिरस से परिपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में राजस्थान सरकार के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को जनमानस के मध्य उपस्थित होकर न केवल संकटमोचन भगवान बजरंगबली की विशेष आरती संपन्न की, अपितु अपार जनसमूह के पुनीत कार्य में भी पूर्ण उत्साह के साथ सहभागिता की। इस सुअवसर पर गृह राज्य मंत्री ने पूर्ण विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से आरती प्रज्वलित कर आराध्य देव की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात, इस अवसर पर उमड़े विशाल जनसैलाब का उल्लास अद्वितीय था। ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि और जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों ने डीग के संपूर्ण परिदृश्य को एक अलौकिक एवं दिव्य ऊर्जा से आलोकित कर दिया। इस अद्भुत एवं हृदयस्पर्शी आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनने के पश्चात, डीग में श्री हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर जनआस्था, अगाध श्रद्धा और असीम उत्साह का जो अद्भुत संगम देखने को मिला है, वह अवर्णनीय है। भक्तिभाव से सराबोर इस शोभायात्रा में चारों ओर गूंजते बजरंगबली के जयकारे, अत्यंत मनमोहक एवं कलात्मक रूप से सुसज्जित झांकियाँ तथा श्रद्धालुओं का यह उमड़ता हुआ विशाल जनसैलाब वास्तव में हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति की एक अत्यंत जीवंत, सशक्त और भव्य तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।शोभा यात्रा लक्ष्मण मंदिर से होकरघंटाघर नई सड़कगणेश मंदिर होते हुए गुर्जर वाले हनुमान जी पर संपन्न हुईशोभा यात्रा विश्व हिंदू परिषद विशेष रूप सेयुवाओं का उत्साह देखने को मिलाविश्व हिंदू परिषद के अध्यक्षभूरी सिंह फौजदारविमलेश सिंह एडवोकेटगिरीश शर्मालाल राम चौधरी नितेश चौधरी नवीन शर्मा जतिन गुप्ता बॉबी उपाध्याय संग्राम सिंह आदि शोभा यात्रा में शोभा बढ़ा रहे थे विधायक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने इस बात पर विशेष बल दिया कि समाज के हर वर्ग और विशेषकर युवाओं की इतनी बड़ी संख्या में स्वतः स्फूर्त भागीदारी ने यह निर्विवाद रूप से सिद्ध कर दिया है कि हमारी सांस्कृतिक आस्था ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और हमारी अमूल्य धरोहर है। यही अगाध आस्था संपूर्ण समाज को एकता के सूत्र में पिरोती है। इस मंगलमय और पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर संपूर्ण प्रदेश की सुख-समृद्धि, असीम शांति, आपसी सौहार्द और निरंतर सर्वांगीण प्रगति की हृदय से मंगल कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मारुतिनंदन की कृपा दृष्टि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर सदैव बनी रहे।4
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy2
- श्री बृज मंडल सेवा समिति छाता के तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलब्ध में कस्बा छाता में 36वीं विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया।सुबह करीब 10 बजे पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसके बाद शाम करीब 6 बजे से यात्रा हनुमान बगीची से हनुमान जी की आरती उतारकर प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा, गोवर्धन रोड ,बाईपास, बरसाना रोड, नई तहसील, शिव कॉलोनी , मैन बाजार, कस्बा के प्रमुख मांगों से भम्रण करती हुई पुरानी तहसील चौराहे पर संपन्न हुई। वही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल छाता प्रखंड द्वारा भगवान श्री राम की भव्य झांकी सजाई गईं इस झांकी ने क़स्बा वासियों का मन मोह लिया.यात्रा मे शामिल हजारो लोगों ने विभिन्न विभिन्न झाकियों का आनंद लिया और नाचते गाते रामलीला मैदान तक पहुंचे। रथ यात्रा में मशहूर सुधीर बैंड आगरा ने देखने वालों का मनमोह लिया अन्य मनमोहक झांकियों की लोग तारीफ करते नजर आये। वही ललित गुप्ता द्वारा सजाई गई अद्भुत झांकियां लोगों के हृदय में उतर गई लग रही थी जैसे साक्षात् भगवान पृथ्वी पर आ गए हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय सहित पूर्व अध्यक्ष जगपाल चौधरी ने हनुमान जी की आरती उतारकर शुरुआत की।रथ यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गयी।यात्रा के दौरान थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा।3
- मथुरा के थाना हाईवे अंतर्गत सातोहा चौकी क्षेत्र की रामकृष्ण नगर कॉलोनी में गुरुवार देर शाम एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गाड़ियों par भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष लिखकर कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ अभद्रता और धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी थार और एक्सयूवी जैसी गाड़ियों से कॉलोनी में पहुंचे और एक महिला सहित पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा— “भाजपा की सरकार है, तुम जानते नहीं हो हम कौन हैं” — इस तरह के शब्दों का प्रयोग करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, लगभग 18,000 रुपये का एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन गलती से किसी अन्य नंबर पर चला गया था। जब संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसने भरोसा दिलाया कि वह बैंक से जांच कर राशि वापस कर देगा। लेकिन इस आश्वासन से संतुष्ट न होकर कुछ लोग कथित तौर पर उस व्यक्ति के घर पहुंच गए और जबरन पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। दुबारा पहुंचे दबंग, पुलिस की गाड़ी भी साथ ले गए आरोप है कि बाद में ये लोग दोबारा 4–5 लोगों के साथ पहुंचे और इस बार पुलिस की गाड़ी भी साथ लाई गई पुलिस को भी गुमराह किया कि उनको कॉलोनी वालों ने पीटा है जबकि पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी मै कैद है भाजपा के लोगों ने ही गाली गलौज और मारने की धमकी दी है खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने परिवार को धमकाया और तुरंत पैसे देने का दबाव बनाया। कॉलोनी में दहशत का माहौल घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।1
- हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर किया गया सवामणि का आयोजन,4
- नवयुवक श्री बृज मंडल सेवा समिति छाता के तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलब्ध में कस्बा छाता में 36वीं विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया।सुबह करीब 10 बजे पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसके बाद शाम करीब 6 बजे से यात्रा हनुमान बगीची से हनुमान जी की आरती उतारकर प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा, गोवर्धन रोड ,बाईपास, बरसाना रोड, नई तहसील, शिव कॉलोनी , मैन बाजार, कस्बा के प्रमुख मांगों से भम्रण करती हुई पुरानी तहसील चौराहे पर संपन्न हुई। वही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल छाता प्रखंड द्वारा भगवान श्री राम की भव्य झांकी सजाई गईं इस झांकी ने क़स्बा वासियों का मन मोह लिया.यात्रा मे शामिल हजारो लोगों ने विभिन्न विभिन्न झाकियों का आनंद लिया और नाचते गाते रामलीला मैदान तक पहुंचे। रथ यात्रा में मशहूर सुधीर बैंड आगरा ने देखने वालों का मनमोह लिया अन्य मनमोहक झांकियों की लोग तारीफ करते नजर आये। वही ललित गुप्ता द्वारा सजाई गई अद्भुत झांकियां लोगों के हृदय में उतर गई लग रही थी जैसे साक्षात् भगवान पृथ्वी पर आ गए हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय सहित पूर्व अध्यक्ष जगपाल चौधरी ने हनुमान जी की आरती उतारकर शुरुआत की।रथ यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गयी।यात्रा के दौरान थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा।1
- मथुरा कस्बा गोवर्धन में भी गुरुवार को हनुमान जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भजन और संगीत में पूरा ब्रिज क्षेत्र नजर आया3