logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर बढ़ रहे 28 बच्चों ने महापौर को बांधी राखी भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर बढ़ रहे 28 बच्चों ने महापौर को बांधी राखी अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग अयोध्या के सहयोग से उम्मीद संस्था द्वारा संचालित SMILE योजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त और अब विद्यालय में दाखिला लेकर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे 28 बच्चों ने अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। महापौर महोदय ने बच्चों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी 28 बच्चों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट, टॉफी, मिठाई एवं फल भी वितरित किए गए। महापौर महोदय ने बच्चों की आरती उतारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर कर शिक्षा से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाना रहा। रक्षाबंधन के इस अवसर पर बच्चों को अपनत्व और सम्मान का अनुभव कराने के साथ शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उम्मीद संस्था की ओर से बताया गया कि SMILE योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास, सामाजिक पुनर्स्थापन एवं बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अभिषेक वर्मा, राजू कुमार शर्मा एवं गुलकिशन उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
2e015495-9bfd-4734-bcbe-2d547327e0e5

भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर बढ़ रहे 28 बच्चों ने महापौर को बांधी राखी भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर बढ़ रहे 28 बच्चों ने महापौर को बांधी राखी अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग अयोध्या के सहयोग से उम्मीद संस्था द्वारा संचालित SMILE योजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त और अब विद्यालय में दाखिला लेकर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे 28 बच्चों ने अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। महापौर महोदय ने बच्चों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी 28 बच्चों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट, टॉफी, मिठाई एवं फल भी वितरित किए गए। महापौर महोदय ने बच्चों की आरती उतारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर कर शिक्षा से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाना रहा। रक्षाबंधन के इस अवसर पर बच्चों को अपनत्व और सम्मान का अनुभव कराने के साथ शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उम्मीद संस्था की ओर से बताया गया कि SMILE योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास, सामाजिक पुनर्स्थापन एवं बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अभिषेक वर्मा, राजू कुमार शर्मा एवं गुलकिशन उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेपाल में तबाही के बीच चमत्कार! मलबे में दबे 2 साल के मासूम को जवानों ने सुरक्षित निकाला नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और मलबे के बीच राहत और उम्मीद की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नेपाल पुलिस और सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब दो साल के मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आपदा के बीच बच्चे के सुरक्षित मिलने का पल बेहद भावुक कर देने वाला रहा। राहत-बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए एक नवजात शिशु की भी जान बचाई। जवानों की तत्परता और साहस ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत सबसे बड़ी ताकत है। मलबे और बाढ़ के बीच मासूमों का सुरक्षित बचना परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इस रेस्क्यू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहे हैं। नेपाल के पीड़ित परिवारों के लिए दुआ और राहत-बचाव दल के जवानों को सलाम। 🙏🇳🇵 #NepalFlood #NepalFlood2026 #NepalDisaster #NepalArmy #NepalPolice #RescueOperation #ChildRescue #BabyRescue #FloodRescue #NepalTragedy #BreakingNews #ViralVideo #RescueTeam #नेपालबाढ़ #नेपाल #रेस्क्यू #मानवता #बाढ़ #आपदा
    1
    नेपाल में तबाही के बीच चमत्कार! मलबे में दबे 2 साल के मासूम को जवानों ने सुरक्षित निकाला
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और मलबे के बीच राहत और उम्मीद की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नेपाल पुलिस और सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब दो साल के मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आपदा के बीच बच्चे के सुरक्षित मिलने का पल बेहद भावुक कर देने वाला रहा। राहत-बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए एक नवजात शिशु की भी जान बचाई। जवानों की तत्परता और साहस ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत सबसे बड़ी ताकत है।
मलबे और बाढ़ के बीच मासूमों का सुरक्षित बचना परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इस रेस्क्यू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहे हैं।
नेपाल के पीड़ित परिवारों के लिए दुआ और राहत-बचाव दल के जवानों को सलाम। 🙏🇳🇵
#NepalFlood #NepalFlood2026 #NepalDisaster #NepalArmy #NepalPolice #RescueOperation #ChildRescue #BabyRescue #FloodRescue #NepalTragedy #BreakingNews #ViralVideo #RescueTeam #नेपालबाढ़ #नेपाल #रेस्क्यू #मानवता #बाढ़ #आपदा
    user_भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • महंत राजू दास के बयान पर भड़का निषाद समाज अयोध्या धाम
    1
    महंत राजू दास के बयान पर भड़का निषाद समाज अयोध्या  धाम
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। श्रृंगीऋषि आश्रम से विधि-विधान के साथ अयोध्या पहुंची जरी और मोतियों से सजी राखी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंपी राखी। महाराजा दशरथ की पुत्री और श्रीराम की बड़ी बहन शांता की ओर से हर साल आती है प्रतीकात्मक राखी। रक्षाबंधन के दिन श्रृंगार आरती के बाद भगवान रामलला धारण करेंगे बहन शांता की राखी। रामलला की राखी के जरिए दिया जा रहा है आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश।
    1
    अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी।

अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी।
श्रृंगीऋषि आश्रम से विधि-विधान के साथ अयोध्या पहुंची जरी और मोतियों से सजी राखी।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंपी राखी।
महाराजा दशरथ की पुत्री और श्रीराम की बड़ी बहन शांता की ओर से हर साल आती है प्रतीकात्मक राखी।
रक्षाबंधन के दिन श्रृंगार आरती के बाद भगवान रामलला धारण करेंगे बहन शांता की राखी।
रामलला की राखी के जरिए दिया जा रहा है आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा हुआ शिलान्यास। 2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य,100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है। शिलान्यास समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर में उपलब्ध संसाधनों और खाली स्थानों का बेहतर उपयोग कर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को लेकर 24 घंटे तत्पर है। महापौर ने कहा कि शहर के अन्य फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध स्थानों को भी इसी तरह विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन स्थानों का उपयोग पार्किंग के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे एक ओर पार्किंग की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे विकसित होने वाला यह स्थान आसपास के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। सुंदरीकरण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, उपसभापति संतोष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्रा बबलू, अनीता द्विवेदी, ज्ञान केसरवानी, अजय पांडेय, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नीलकमल अग्रवाल, मनमोहन जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गा केसरवानी, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मुकेश अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा
हुआ शिलान्यास।

2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य,100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था
अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया।
परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है।
शिलान्यास समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर में उपलब्ध संसाधनों और खाली स्थानों का बेहतर उपयोग कर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को लेकर 24 घंटे तत्पर है।
महापौर ने कहा कि शहर के अन्य फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध स्थानों को भी इसी तरह विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन स्थानों का उपयोग पार्किंग के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे एक ओर पार्किंग की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे विकसित होने वाला यह स्थान आसपास के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। सुंदरीकरण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, उपसभापति संतोष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्रा बबलू, अनीता द्विवेदी, ज्ञान केसरवानी,  अजय पांडेय, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नीलकमल अग्रवाल, मनमोहन जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गा केसरवानी, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मुकेश अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प रुदौली, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर एवं खंड द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण समन्वय संयोजक जितेंद्र तिवारी ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, आत्मीयता, एकता, सामाजिक दायित्व और परस्पर विश्वास का पवित्र प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे। भारतीय परंपरा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग रक्षा-सूत्र के उस भाव को प्रकट करता है, जिसमें आत्मीयता, विश्वास और संकट के समय साथ खड़े रहने का संकल्प निहित है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य, संरक्षण और आत्मीय संबंधों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में बंग-भंग के विरोध के दौरान रवींद्रनाथ ठाकुर ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लोगों को एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रेरित किया। उस समय रक्षा-सूत्र व्यक्तिगत संबंधों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बना। यह प्रसंग दर्शाता है कि भारतीय समाज में रक्षाबंधन की भावना सदैव व्यापक रही है और यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव से युक्त संगठित समाज ही सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता, एकता और राष्ट्रभाव की विशेष अनुभूति देखने को मिली। इस अवसर पर भीष्म नारायण, नगर संघचालक राजेश कुमार, खंड संघचालक अंगद कुमार, नगर कार्यवाह संतोष कुमार, खंड कार्यवाह अभिषेक, नगर एवं खंड प्रचारक सहित संघ एवं विचार परिवार से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, मातृ शक्तियां तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
रुदौली, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर एवं खंड द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण समन्वय संयोजक जितेंद्र तिवारी ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, आत्मीयता, एकता, सामाजिक दायित्व और परस्पर विश्वास का पवित्र प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे।
भारतीय परंपरा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग रक्षा-सूत्र के उस भाव को प्रकट करता है, जिसमें आत्मीयता, विश्वास और संकट के समय साथ खड़े रहने का संकल्प निहित है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य, संरक्षण और आत्मीय संबंधों की भावना का प्रतीक है।
उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में बंग-भंग के विरोध के दौरान रवींद्रनाथ ठाकुर ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लोगों को एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रेरित किया। उस समय रक्षा-सूत्र व्यक्तिगत संबंधों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बना। यह प्रसंग दर्शाता है कि भारतीय समाज में रक्षाबंधन की भावना सदैव व्यापक रही है और यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है।
जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव से युक्त संगठित समाज ही सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है।
रक्षाबंधन उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता, एकता और राष्ट्रभाव की विशेष अनुभूति देखने को मिली।
इस अवसर पर भीष्म नारायण, नगर संघचालक राजेश कुमार, खंड संघचालक अंगद कुमार, नगर कार्यवाह संतोष कुमार, खंड कार्यवाह अभिषेक, नगर एवं खंड प्रचारक सहित संघ एवं विचार परिवार से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, मातृ शक्तियां तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मछली-भात पर लाइव डिबेट में कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर हुई लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो के दौरान गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को निषाद समाज के लोगों ने सदर तहसील क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। निषाद समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की है, जबकि दूसरी मांग मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। निषाद समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की।
    4
    मछली-भात पर लाइव डिबेट में कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया।
अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर हुई लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो के दौरान गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
गुरुवार को निषाद समाज के लोगों ने सदर तहसील क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की।
निषाद समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की है, जबकि दूसरी मांग मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
निषाद समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।
    1
    अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।




प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।
अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।
    user_Ankit Kumar , युवा पत्रकार
    Ankit Kumar , युवा पत्रकार
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर की पति की हत्या, वीडियो वायरल बुलंदशहर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने तौलिये से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना के दौरान पति का गला दबाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में पति-पत्नी के साथ उनकी आठ साल की बेटी भी मौजूद थी। रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही आरोपी पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने का आरोप है। मृतक के गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां अंगूरी देवी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार होने की तैयारी में थी और संपत्ति बेचने की कोशिश कर रही थी। परिवार के मुताबिक, कुछ महीने पहले करीब 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचने का भी दावा किया गया है। मामले में तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। इकलौते बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। #Bulandshahr #BulandshahrNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #WifeMurder #Priti #Bahlimpura #NagarKotwali #UttarPradesh #BreakingNews #CrimeNewsHindi #ViralVideo #PoliceInvestigation #MurderMystery #HindiNews #LatestNews #UPCrime #सनसनीखेज_वारदात #बुलंदशहर_न्यूज
    1
    बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर की पति की हत्या, वीडियो वायरल

बुलंदशहर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने तौलिये से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना के दौरान पति का गला दबाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में पति-पत्नी के साथ उनकी आठ साल की बेटी भी मौजूद थी। रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही आरोपी पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने का आरोप है। मृतक के गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां अंगूरी देवी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार होने की तैयारी में थी और संपत्ति बेचने की कोशिश कर रही थी। परिवार के मुताबिक, कुछ महीने पहले करीब 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचने का भी दावा किया गया है। मामले में तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है।
इकलौते बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
#Bulandshahr #BulandshahrNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #WifeMurder #Priti #Bahlimpura #NagarKotwali #UttarPradesh #BreakingNews #CrimeNewsHindi #ViralVideo #PoliceInvestigation #MurderMystery #HindiNews #LatestNews #UPCrime #सनसनीखेज_वारदात #बुलंदशहर_न्यूज
    user_भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.