logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कप्तानगंज में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से व्यापारी परेशान, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन , बस्ती। कप्तानगंज नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पिछले 15-20 दिनों से कप्तानगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। 24 घंटे में करीब 10 से 12 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है। विशेष रूप से रात 9 बजे से सुबह 4 बजे के बीच बार-बार बिजली बाधित होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार आपूर्ति के समय 220 वोल्ट के स्थान पर कई बार मात्र 100 से 130 वोल्ट बिजली मिलने से पंखे, फ्रिज, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। शाम के समय फेज उड़ने और बार-बार आपूर्ति बाधित होने की शिकायत भी की गई है। ज्ञापन में ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने, बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या का भी उल्लेख किया गया। व्यापारियों ने कहा कि बिजली की खराब व्यवस्था से जनजीवन प्रभावित होने के साथ स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फेज ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए पावर हाउस पर दो कर्मचारियों की रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई जाए तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर (अपग्रेडेशन) अंडरलोड व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों और जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन 15 सितंबर 2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कप्तानगंज एवं क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से विद्युत विभाग को दिया गया।

15 hrs ago
user_आनंद धर द्विवेदी
आनंद धर द्विवेदी
Local News Reporter हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

कप्तानगंज में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से व्यापारी परेशान, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन , बस्ती। कप्तानगंज नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पिछले 15-20 दिनों से कप्तानगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। 24 घंटे में करीब 10 से 12 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है। विशेष रूप से रात 9 बजे से सुबह 4 बजे के बीच बार-बार बिजली बाधित होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार आपूर्ति के समय 220 वोल्ट के स्थान पर कई बार मात्र 100 से 130 वोल्ट बिजली मिलने से पंखे, फ्रिज, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। शाम के समय फेज उड़ने और बार-बार आपूर्ति बाधित होने की शिकायत भी की गई है। ज्ञापन में ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने, बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या का भी उल्लेख किया गया। व्यापारियों ने कहा कि बिजली की खराब व्यवस्था से जनजीवन प्रभावित होने के साथ स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फेज ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए पावर हाउस पर दो कर्मचारियों की रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई जाए तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर (अपग्रेडेशन) अंडरलोड व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों और जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन 15 सितंबर 2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कप्तानगंज एवं क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से विद्युत विभाग को दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर ​ लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी
    1
    लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
​
लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया
मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल 
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #ग्रामीण_18_घण्टे_और_शहरी_क्षेत्र_मे_22_घण्टे_बिद्युत_अपूर्ति_के_दावे_मे_सरकार_पूरी_तरह_से_फेल। #ग्रामीण_18_घण्टे_और_शहरी_क्षेत्र_मे_22_घण्टे_बिद्युत_अपूर्ति_के_दावे_मे_सरकार_पूरी_तरह_से_फेल। इस समय विधानसभा क्षेत्र के भानपुर,बघौड़ी,दसिया,रूधौली,असनहरा आदि सभी सब स्टेशनो का संचालन लोढ़वा से हो रहा है इसलिए विधानसभा क्षेत्र के लोगो द्वारा लगातार मिल रही अघोषित विद्युत कटौती की सूचना पर माननीय विधायक रूधौली Rajendra Prasad Chaudhary जी जानकारी के लिए पहुचे #ट्रांसमिशन_विद्युत_उपकेन्द्र_लोढ़वा। #अघोषित #विद्युत #कटौती को लेकर विद्युत विभाग के अवर अभियंन्ता विद्युत मण्डल बस्ती से होगी बात।
    1
    #ग्रामीण_18_घण्टे_और_शहरी_क्षेत्र_मे_22_घण्टे_बिद्युत_अपूर्ति_के_दावे_मे_सरकार_पूरी_तरह_से_फेल।

#ग्रामीण_18_घण्टे_और_शहरी_क्षेत्र_मे_22_घण्टे_बिद्युत_अपूर्ति_के_दावे_मे_सरकार_पूरी_तरह_से_फेल।
इस समय विधानसभा क्षेत्र के भानपुर,बघौड़ी,दसिया,रूधौली,असनहरा आदि सभी सब स्टेशनो का संचालन लोढ़वा से हो रहा है इसलिए 
विधानसभा क्षेत्र के लोगो द्वारा लगातार मिल रही अघोषित विद्युत कटौती की सूचना पर  माननीय विधायक रूधौली Rajendra Prasad Chaudhary जी जानकारी के लिए पहुचे  #ट्रांसमिशन_विद्युत_उपकेन्द्र_लोढ़वा।
#अघोषित #विद्युत #कटौती को लेकर विद्युत विभाग के अवर अभियंन्ता विद्युत मण्डल बस्ती से होगी बात।
    user_Kuldeep Maurya "Jivan"
    Kuldeep Maurya "Jivan"
    Insurance Agent बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या लोकेशन अयोध्या लखनऊ/अयोध्या कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया। उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    3
    कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप
बिपिन पांडेय संवाददाता
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
लखनऊ/अयोध्या 
कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना
अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई।
मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया।
लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया।
उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों  में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार प्राचीन दरे के जीर्णोद्धार की वजह से एक साइड का ही दरा खुला, एक दर से वाहनों का आना जाना कोतवाली और चौकी दोनों नजदीक, लेकिन नहीं लगाई जाती पुलिस की ड्यूटी सुबह के वक्त स्कूल बसों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में होती है देरी पुलिस की लापरवाही से जाम से परेशान है लोग।
    1
    अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार
अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार
प्राचीन दरे के जीर्णोद्धार की वजह से एक साइड का ही दरा खुला, एक दर से वाहनों का आना जाना 
कोतवाली और चौकी दोनों नजदीक, लेकिन नहीं लगाई जाती पुलिस की ड्यूटी
सुबह के वक्त स्कूल बसों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में होती है देरी
पुलिस की लापरवाही से जाम से परेशान है लोग।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *रूदौली (अयोध्या)।* रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,*

*रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।*
*अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,*
*रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।*
*रूदौली (अयोध्या)।*
रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।
    1
    समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा,  बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
    1
    अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार।

वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल।
अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता।
एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल
आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है।
भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना!
हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है?
एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया
जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है।
योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • “सदर तहसील में भ्रष्टाचार का खेल?” वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, वसूली के पैसों की बंदरबांट का आरोप! बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अवैध वसूली और पैसों की बंदरबांट का दावा, एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद लेखपालों के धरने पर भी उठे सवाल अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि तहसील में आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और हवा दे दी है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामला तब और चर्चा में आया जब एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपालों के धरने पर बैठने की बात सामने आई। सवाल उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारी संगठनों का विरोध आखिर किस आधारका विरोध आखिर किस आधार पर होता है और क्या इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होती है? वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कैमरे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी? तहसील में कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के सामूहिक विरोध की वास्तविक वजह क्या है? मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच सदर तहसील का यह मामला प्रशासन के लिए भी बड़ी परीक्षा बन गया है।
    2
    “सदर तहसील में भ्रष्टाचार का खेल?”
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, वसूली के पैसों की बंदरबांट का आरोप!
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या 
अवैध वसूली और पैसों की बंदरबांट का दावा, एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद लेखपालों के धरने पर भी उठे सवाल
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि तहसील में आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और हवा दे दी है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामला तब और चर्चा में आया जब एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपालों के धरने पर बैठने की बात सामने आई। सवाल उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारी संगठनों का विरोध आखिर किस आधारका विरोध आखिर किस आधार पर होता है और क्या इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होती है?
वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कैमरे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।
अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी? तहसील में कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के सामूहिक विरोध की वास्तविक वजह क्या है?
मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच सदर तहसील का यह मामला प्रशासन के लिए भी बड़ी परीक्षा बन गया है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.