उस्मानी गन हाउस का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, कारतूसों के मिलान की जांच पलिया में आज शनिवार को एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार एवं सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ उस्मानी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री किए गए कारतूसों का उपलब्ध खोखा कारतूसों से मिलान कर जांच की। अधिकारियों ने गन हाउस संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना खोखा कारतूस लिए नए कारतूसों की बिक्री किसी भी हालत में न की जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि शस्त्र और कारतूसों की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार वर्मा, एसआई रामजीत यादव सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उस्मानी गन हाउस का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, कारतूसों के मिलान की जांच पलिया में आज शनिवार को एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार एवं सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ उस्मानी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री किए गए कारतूसों का उपलब्ध खोखा कारतूसों से मिलान कर जांच की। अधिकारियों ने गन हाउस संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना खोखा कारतूस लिए नए कारतूसों की बिक्री किसी भी हालत में न की जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि शस्त्र और कारतूसों की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार वर्मा, एसआई रामजीत यादव सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
- थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस *थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइट।*1
- लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, पलिया पुलिस ने की कार्रवाई पलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंठपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सम्पूर्णानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश का पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।1
- मेडिकल के नाम पर पढ़ाई करने गई लगभग 35 युवतियों को बंधक बनाया हुआ है मानव तस्करी की आशंका है बंधक बनायी युवतियों में से एक ने छिपकर एक वीडियो बनाकर अपने रिलेटिव को भेजी है वहाँ के कलेक्टर और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया है मामला छतीसगढ़ का है1
- जनता के आशीर्वाद को नमन: मोदी के नेतृत्व में बंगाल की नई यात्रा शुरू जनता के आशीर्वाद को नमन: मोदी के नेतृत्व में बंगाल की नई यात्रा शुरू1
- 'पंडित जी से पंगा महंगा पड़ गया' UP के कुशीनगर में शादी समारोह में फेरो के दौरान पंडित जी से कहासुनी करना बारातियों को भारी पड़ गया बात इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों ने दूल्हे राजा और बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा बारातियों ने भागकर जान बचाई मारपीट में दूल्हे सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं1
- nal kharab hai nal kharab hai Pani ke samay hai1
- ढुसुरू ग्राम पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था, बजबजाती नालियों से ग्रामीण बेहाल स्वच्छ भारत मिशन पर खर्च लाखों, गांव में फैली गंदगी ने खोली व्यवस्था की पोल लखीमपुर खीरी जिले की विकासखंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत ढुसुरू में बदहाल सफाई व्यवस्था ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव की नालियां वर्षों से बजबजा रही हैं और जगह-जगह फैली गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंदे पानी और कूड़े के ढेरों से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी नियमित सफाई कार्य नहीं कर रहा, जबकि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टालते रहे हैं। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, वहीं ढुसुरू ग्राम पंचायत की हालत सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई और विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और भ्रष्टाचार की दीमक पंचायत व्यवस्था को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है। गांव की नालियों से उठती दुर्गंध ने लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद गांव की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में गांव की सड़कों पर फैली गंदगी, बजबजाती नालियां और सफाई व्यवस्था की बदहाली साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गांव में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- नेपालगंज बॉर्डर पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से पूछताछ सीमावर्ती लोगों ने जताई नाराजगी, नेपालगंज-जमुनहा सीमा पर भारतीय पत्रकार को पुलिस ने रोका स्थानीय लोग बोले पहले जैसे नहीं रहे हालात भारत-नेपाल की खुली सीमा पर इन दिनों बढ़ती सख्ती को लेकर सीमावर्ती इलाकों में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इसी बीच लखनऊ से नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार नंदन के साथ नेपाल पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और नेपाल में प्रवेश की अनुमति को लेकर सवाल किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्रकार सीमा क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच आवाजाही बेहद सहज और मित्रतापूर्ण माहौल में होती थी, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नेपाल में नई राजनीतिक परिस्थितियों और प्रशासनिक सख्ती के बाद भारतीय नागरिकों के साथ जांच-पड़ताल और रोकटोक की घटनाएं बढ़ी हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार और अनावश्यक पूछताछ की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि अब पत्रकारों को भी स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती नागरिकों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा वर्षों से दोनों देशों की मित्रता और सांस्कृतिक रिश्तों की मिसाल रही है, लेकिन बालेन शाह के आने के बाद से लोगों के बीच कटुता और अविश्वास बढ़ने की आशंका पैदा हो रही है।1