सीएसजेएमयू में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगी 'ब्रेक', कुलपति से लेकर कुलसचिव तक करेंगे ई-कार्ट की सवारी न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 11 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की नवमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। देश में बढ़ते ईंधन संकट और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से ईंधन की अधिक से अधिक बचत करने तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईंधन संकट को देखते हुए देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की गई है। इसी क्रम में सीएसजेएमयू ने भी परिसर में ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारी अब परिसर में आधिकारिक कार्यों के लिए ई-कार या इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही कानपुर नगर में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सार्वजनिक परिवहन एवं मेट्रो सेवा के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक बैठकों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाए, ताकि अनावश्यक ईंधन खपत को कम किया जा सके। वहीं विश्वविद्यालय के ईंधन चालित वाहनों का उपयोग केवल शहर से बाहर आयोजित बैठकों और आवश्यक कार्यों के लिए किया जाएगा। विवि प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। कुलपति ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

- अभी-अभी खबर मिली: हिजबुल्लाह सैन्य मीडिया:3 मई, 2026 को इस्लामिक प्रतिरोध द्वारा हमला।। अभी-अभी खबर मिली: हिजबुल्लाह सैन्य मीडिया: 3 मई, 2026 को इस्लामिक प्रतिरोध द्वारा दक्षिणी लेबनान के अल-बायदा शहर में इजरायली दुश्मन सेना की एक बख्तरबंद कंपनी के कमांडर के टैंक को एफपीवी ड्रोन से निशाना बनाने के अभियान का फुटेज।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर के कल्याणपुर में देर रात खुलेआम दबंगई का मामला सामने आया है। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर के कल्याणपुर में देर रात खुलेआम दबंगई का मामला सामने आया है। आवास विकास नंबर-3 चौकी क्षेत्र में 8 से 10 बाइकों पर सवार युवकों ने अधिवक्ता अंकित दीक्षित समेत चार घरों पर जमकर पथराव कर दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हर बाइक पर दो से तीन युवक सवार थे, जो गाली-गलौज करते हुए इलाके में पहुंचे और चलते-चलते घरों पर पत्थर बरसाते हुए फरार हो गए। पथराव में कई बाइक और स्कूटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। आरोप है कि नामजद दबंग पहले भी कई विवादों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ चौकी तक मामले पहुंच चुके हैं, लेकिन कार्रवाई का खौफ नजर नहीं आ रहा। मामले में लकी अग्निहोत्री, आर्यन अग्निहोत्री उर्फ फुतडू, आर्यन आर्या, हर्ष रावत, ओम चौधरी, नितेश दुबे और सूर्यांश कश्यप समेत 12 अज्ञात लोगों के नाम सामने आए हैं। इलाके में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। #crime #uppolice1
- भैंसों के तबेले जैसी जगहों पर रह रहे हैं सिपाही, दीवान, दरोगा माननीय मुख्यमंत्री जी आप देखेंगे तो आंसू आ जाएंगे भैंसों के तबेले जैसी जगहों पर रह रहे हैं सिपाही, दीवान, दरोगा माननीय मुख्यमंत्री जी आप देखेंगे तो आंसू आ जाएंगे1
- सीएम की शपथ लेने के बाद तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी1
- hamari road ki nali gandi hai saaf nahin ho rahi hamare yahan road per nali Bhari Hai Safai nahin Ho Rahi Hai iski shikayat karni hai2
- Carvaan mathmatics class - 5th exercise - 7 ( d ) Carvaan mathmatics class -5th exercise - 7(d)1
- Usha papular shiksha sansthan में teacher ke साथ मिलकर अच्छे से कबीरदास जी का doha pada Usha papular shiksha sansthan में teacher ke साथ मिलकर अच्छे से कबीरदास जी का doha pada ऐसे विद्यालय में अपने बच्चों को padaane की kya raah है1
- कानपुर नगर, क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल ! पुलिस को पता नहीं, यूपी,कानपुर नगर, नौबस्ता थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल ! पुलिस को पता नहीं कानपुर नगर के थाना उत्तर प्रदेश पुलिस अंतर्गत नौबस्ता क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यशोदा नगर चौराहे से दाहिनी ओर स्थित देशी शराब ठेके से मात्र दस कदम की दूरी पर देर रात तक खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुए के फड़ सजाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगती। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा मामला चौकी बसन्त बिहार और सड़क के उस पार स्थित चौकी विराट नगर क्षेत्र के बीच का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि बसन्त बिहार चौकी प्रभारी नितिन और विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार की नाक के नीचे यह खेल लगातार चल रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी भीड़, शोर-शराबा और लाखों के लेनदेन के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सूत्रों की मानें तो शाम ढलते ही यहां जुआरियों की महफिल सज जाती है और देर रात तक पैसों की बाजियां लगती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग भी इस गलत धंधे की ओर आकर्षित हो रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।1