logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदिर में हुई चोरी का खुलासा – कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद मंदिर में हुई चोरी का खुलासा – कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद थाना: कोतवाली उमरिया अपराध क्रमांक: 133/2026 धारा: 331(4), 305(क) बी.एन.एस. जिला उमरिया में मंदिर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट एवं चांदी का छत्र बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी द्वारा दिनांक 03.04.2026 को ग्राम ददरी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 03.04.26 को फरियादी रामलला सिंह राठौर निवासी ग्राम ददरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 02.04.26 को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। रात्रि में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिर में ताला लगाकर सभी लोग घर चले गए। अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो ताला टूटा हुआ मिला तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट एवं छत्र गायब पाया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *ऐसे हुआ खुलासा* - घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संदेहियों की पहचान कर तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात जिला कटनी से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे द्वारा स्वीकार किया गया कि वह पूर्व में मंदिरों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात करता है। उक्त घटना में उसने हनुमान मंदिर ददरी से चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी कर अपने साथी राहुल उर्फ लालू सोनी को बेचने हेतु दिया था। *गिरफ्तार आरोपीगण*- 01. प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ओम अनाथालय, अयोध्या नगर, चार लाईन मोपाल, हाल उडिया मोहल्ला, थाना एनकेजे, जिला कटनी 02. राहुल उर्फ लालू सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दत्त सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी शांति मार्ग, वार्ड नं. 08, मकान नं. 62, उमरिया *बरामद मशरूका*-चांदी का मुकुट,चांदी का छत्र,घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। उमरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

4 hrs ago
user_Tapas Gupta
Tapas Gupta
पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
f40ac2e3-f57b-4b79-8524-eb8bb63ed7b3

मंदिर में हुई चोरी का खुलासा – कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद मंदिर में हुई चोरी का खुलासा – कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद थाना: कोतवाली उमरिया अपराध क्रमांक: 133/2026 धारा: 331(4), 305(क) बी.एन.एस. जिला उमरिया में मंदिर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट एवं चांदी का छत्र बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी द्वारा दिनांक 03.04.2026 को ग्राम ददरी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 03.04.26 को फरियादी रामलला सिंह राठौर निवासी ग्राम ददरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 02.04.26 को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। रात्रि में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिर में ताला लगाकर सभी लोग घर चले गए। अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो ताला टूटा हुआ मिला तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट एवं छत्र गायब पाया

f8477557-732a-464b-8ce5-d18bed6ad85d

गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *ऐसे हुआ खुलासा* - घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संदेहियों की पहचान कर तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात जिला कटनी से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे द्वारा स्वीकार किया गया कि वह पूर्व में मंदिरों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात करता है। उक्त घटना में उसने हनुमान मंदिर ददरी से चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी कर अपने साथी राहुल उर्फ लालू सोनी को बेचने हेतु दिया था। *गिरफ्तार आरोपीगण*- 01. प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ओम अनाथालय, अयोध्या नगर, चार लाईन मोपाल, हाल उडिया मोहल्ला, थाना एनकेजे, जिला कटनी 02. राहुल उर्फ लालू सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दत्त सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी शांति मार्ग, वार्ड नं. 08, मकान नं. 62, उमरिया *बरामद मशरूका*-चांदी का मुकुट,चांदी का छत्र,घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। उमरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

  • user_Ankit Dahiya
    Ankit Dahiya
    Manpur, Umaria
    🙏
    26 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    1
    मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    1
    शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी* नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    2
    *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी*
नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है। सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
    1
    शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है।
सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच
वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    19 hrs ago
  • महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हुआ था, यह महिला बिल के आड़ में परिसीमन बिल 2011 की जनगणना के आधार पर कराना चाहते थे, और जातिगत जनगणना से सभी वर्गों के अनुपात का पता चलता, जिसकी माँग कांग्रेस और पूरा विपक्ष करता आया है, बीजेपी नहीं चाहती की सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण मिले न्याय मिले प्रतिनिधत्व मिले! कांग्रेस और पूरा विपक्ष जातिगत जनगणना के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधित्व वाली परिसीमन आयोग चाहता है जो सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए क्षेत्र के हिसाब से सीमा निर्धारण कर सीटें बढ़ाने का निर्णय करे!
    1
    महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हुआ था, यह महिला बिल के आड़ में परिसीमन बिल 2011 की जनगणना के आधार पर कराना चाहते थे, और जातिगत जनगणना से सभी वर्गों के अनुपात का पता चलता, जिसकी माँग कांग्रेस और पूरा विपक्ष करता आया है, बीजेपी नहीं चाहती की सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण मिले न्याय मिले प्रतिनिधत्व मिले! 
कांग्रेस और पूरा विपक्ष जातिगत जनगणना के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधित्व वाली परिसीमन आयोग चाहता है जो सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए क्षेत्र के हिसाब से सीमा निर्धारण कर सीटें बढ़ाने का निर्णय करे!
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • भक्ति और उत्साह से गूंजा पाली, भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव धूमधाम से संपन्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के पाली नगर में भगवान श्री परशुराम जी के पावन प्राकट्य उत्सव को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजन से हुई, जिसमें भक्तों ने आस्था के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल और भव्य शोभायात्रा रही, जिसे नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान और स्वागत की व्यवस्था कर अपनी आस्था और सहयोग का परिचय दिया। अंत में शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के दर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था सराहनीय रही। इस पावन अवसर पर नगर में धार्मिक एकता, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के मन को भक्ति से भर दिया।
    4
    भक्ति और उत्साह से गूंजा पाली, भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव धूमधाम से संपन्न
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के पाली नगर में भगवान श्री परशुराम जी के पावन प्राकट्य उत्सव को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजन से हुई, जिसमें भक्तों ने आस्था के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल और भव्य शोभायात्रा रही, जिसे नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान और स्वागत की व्यवस्था कर अपनी आस्था और सहयोग का परिचय दिया।
अंत में शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के दर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था सराहनीय रही।
इस पावन अवसर पर नगर में धार्मिक एकता, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के मन को भक्ति से भर दिया।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.