logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया* जनपद संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक चर्चित दहेज हत्या मामले में सत्र न्यायालय ने दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, डारीडीहा निवासी अनीता देवी ने अपनी पुत्री पुनीता की शादी 13 मई 2022 को बरईपार निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति राजेश, ससुर राम प्रसाद और सास पन्ना देवी द्वारा लगातार दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पुनीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता ने कई बार अपने मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिवार दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका। 25/26 नवंबर 2022 की रात पुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शव घर के बाहर पड़ा मिला और ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। इस मामले में थाना खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पूरी करते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में सात गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध पाए गए। सत्र न्यायाधीश ने आरोपी पति राजेश, ससुर राम प्रसाद और सास पन्ना देवी को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश भी दिया गया है। दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ यह फैसला एक सख्त संदेश है कि कानून ऐसे अपराधियों को बख्शने वाला नहीं है।

8 hrs ago
user_Vipin Rai Journalist
Vipin Rai Journalist
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
e6e40e96-b889-4045-be3f-11c91348c572

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर रोड हाटा के पास महुआ बारी गांव में हमारे गौ माता काटकर हत्या कर दी है हम चाहते हैं कि प्रशासन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई हो वीडियो हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पास वीडियो भेज दिया जाए हाटा के प्रशासन सुन नहीं रहा है
    1
    गोरखपुर रोड हाटा के पास महुआ बारी गांव में हमारे गौ माता काटकर हत्या कर दी है  हम चाहते हैं कि प्रशासन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई हो वीडियो हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पास वीडियो भेज दिया जाए हाटा के प्रशासन सुन नहीं रहा है
    user_VHPविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल
    VHPविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल
    Voice of people वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर में भाकपा माले का युद्ध विरोधी प्रदर्शन | अमेरिका-इजरायल के खिलाफ विरोध | Iran Israel War Protest
    1
    गोरखपुर में भाकपा माले का युद्ध विरोधी प्रदर्शन | अमेरिका-इजरायल के खिलाफ विरोध | Iran Israel War Protest
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • J&K: भारी बारिश के बाद, रामबन ज़िले के मेहर इलाके में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बहाली का काम जारी है।
    1
    J&K: भारी बारिश के बाद, रामबन ज़िले के मेहर इलाके में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बहाली का काम जारी है।
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Ranjay Yadab
    1
    Post by Ranjay Yadab
    user_Ranjay Yadab
    Ranjay Yadab
    Architect Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • चलो मां घर… बच्चों की गुहार से पिघला दिल, प्रेमी संग फरार महिला लौटी परिवार के पास गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते में पड़कर 24 साल के युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला अचानक लापता हुई तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। नौ दिन बाद सूचना मिली कि वह युवक के साथ एक किराए के मकान में रह रही है। पति बच्चों और परिजनों के साथ वहां पहुंचा। मां को देखते ही बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े और "चलो मां घर…" कहकर उसे साथ चलने की गुहार लगाने लगे। शुरुआत में महिला प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, लेकिन बच्चों की जिद और पंचायत की समझाइश के बाद उसका दिल पिघल गया। आखिरकार महिला ने परिवार के साथ लौटने का फैसला लिया और पति व बच्चों के साथ घर आ गई।
    1
    चलो मां घर… बच्चों की गुहार से पिघला दिल, प्रेमी संग फरार महिला लौटी परिवार के पास
गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते में पड़कर 24 साल के युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला अचानक लापता हुई तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। नौ दिन बाद सूचना मिली कि वह युवक के साथ एक किराए के मकान में रह रही है।
पति बच्चों और परिजनों के साथ वहां पहुंचा। मां को देखते ही बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े और "चलो मां घर…" कहकर उसे साथ चलने की गुहार लगाने लगे। शुरुआत में महिला प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, लेकिन बच्चों की जिद और पंचायत की समझाइश के बाद उसका दिल पिघल गया।
आखिरकार महिला ने परिवार के साथ लौटने का फैसला लिया और पति व बच्चों के साथ घर आ गई।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • आप लोग जरुर देखना और शेयर करना सब्सक्राइब करना और जरूर लोगों के पास भेजना
    1
    आप लोग जरुर देखना और शेयर करना सब्सक्राइब करना और जरूर लोगों के पास भेजना
    user_Satyam
    Satyam
    Plumber Basti, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गुस्साए सांड का हमला, ट्रैक्टर चकनाचूर वीडियो वायरल
    1
    गुस्साए सांड का हमला, ट्रैक्टर चकनाचूर
वीडियो वायरल
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा | Jain Mahavir Jayanti Shobha Yatra | Mahavir Janm Kalyanak 2026
    1
    भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा | Jain Mahavir Jayanti Shobha Yatra | Mahavir Janm Kalyanak 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ₹50 के चक्कर में बवाल! गोरखपुर में महिला ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल बाईपास स्थित वस्त्रा ड्राई क्लीनर्स पर 27 मार्च की शाम करीब 6 बजे समिता दास नाम की महिला अपने पिता के साथ कपड़े धुलवाने पहुंची. रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी प्रीति ने कम्बल और दो ब्लेजर की धुलाई का बिल बनाया, जो ₹800 था. बातचीत के बाद इसे ₹750 कर दिया गया, लेकिन महिला ने ₹50 और कम करने की मांग की. जब रिसेप्शनिस्ट ने साफ तौर पर मना कर दिया कि अब और डिस्काउंट संभव नहीं है, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी के दौरान महिला अचानक गुस्से में आ गई और उसने रिसेप्शनिस्ट प्रीति को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उसने धमकी भी दी. घटना यहीं नहीं रुकी, बल्कि महिला के साथ आए उसके पिता ने काउंटर पर रखा बिल वाउचर फाड़कर अपनी जेब में रख लिया और दोनों वहां से चले गए.
    1
    ₹50 के चक्कर में बवाल! गोरखपुर में महिला ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल बाईपास स्थित वस्त्रा ड्राई क्लीनर्स पर 27 मार्च की शाम करीब 6 बजे समिता दास नाम की महिला अपने पिता के साथ कपड़े धुलवाने पहुंची. रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी प्रीति ने कम्बल और दो ब्लेजर की धुलाई का बिल बनाया, जो ₹800 था. बातचीत के बाद इसे ₹750 कर दिया गया, लेकिन महिला ने ₹50 और कम करने की मांग की. जब रिसेप्शनिस्ट ने साफ तौर पर मना कर दिया कि अब और डिस्काउंट संभव नहीं है, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी के दौरान महिला अचानक गुस्से में आ गई और उसने रिसेप्शनिस्ट प्रीति को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उसने धमकी भी दी. घटना यहीं नहीं रुकी, बल्कि महिला के साथ आए उसके पिता ने काउंटर पर रखा बिल वाउचर फाड़कर अपनी जेब में रख लिया और दोनों वहां से चले गए.
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.