logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर जयंती पर लखीमपुर खीरी में बवाल, मूर्ति खंडित होने के बाद सड़क जाम खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने कुकरा-बांकेगंज रोड जाम कर प्रदर्शन किया। मामला गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के बांकेगंज स्थित ग्रांट नम्बर 10 के मोतीपुर गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान वर्षों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद रहे। उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित कर दी। बताया गया कि प्रतिमा स्थापना के बाद ग्रामीण रैली में शामिल होने चले गए, जिससे मौके पर केवल महिलाएं रह गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान बांकेगंज निवासी चंदा देवी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ लाठीचार्ज भी किया। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी एवं चंदा देवी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ ने चंदा देवी के साथ मारपीट कर दी, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर किसी तरह सुरक्षित निकाला। आक्रोशित भीड़ ने सीओ गोला व तहसीलदार समेत कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही सीओ गोला रमेश तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी और इसे विवादित भूमि पर रखा गया था। फिलहाल ग्राम प्रधान, ग्रामीणों, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

4 hrs ago
user_खुर्शीद आलम
खुर्शीद आलम
Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
4e560064-c41a-4f01-98c3-1afd19f110fb

अंबेडकर जयंती पर लखीमपुर खीरी में बवाल, मूर्ति खंडित होने के बाद सड़क जाम खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने कुकरा-बांकेगंज रोड जाम कर प्रदर्शन किया। मामला गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के बांकेगंज स्थित ग्रांट नम्बर 10 के मोतीपुर गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान वर्षों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। मौके पर

f7272e4b-3900-47b0-ad0d-f03e8ace04fc

ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद रहे। उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित कर दी। बताया गया कि प्रतिमा स्थापना के बाद ग्रामीण रैली में शामिल होने चले गए, जिससे मौके पर केवल महिलाएं रह गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान बांकेगंज निवासी चंदा देवी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ लाठीचार्ज भी किया। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी एवं चंदा देवी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ ने

चंदा देवी के साथ मारपीट कर दी, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर किसी तरह सुरक्षित निकाला। आक्रोशित भीड़ ने सीओ गोला व तहसीलदार समेत कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही सीओ गोला रमेश तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी और इसे विवादित भूमि पर रखा गया था। फिलहाल ग्राम प्रधान, ग्रामीणों, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Noida... नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया समर्थन !! उन्होंने कहा - "मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है.. 12 हजार रुपए सम्मानजनक मजदूरी नहीं है.. इसमें आदमी जी भी नहीं सकता.." बृजभूषण शरण सिंह गरीब और कमजोर लोगों के साथ खड़े दिखते हैं.. बेबाक और खरी-खरी बोलते हैं. नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो बोले, "मजदूर गांव छोड़कर जाते हैं.. अगर 11/12 हजार रुपया उनको मिलता है तो 3/4 हजार का कमरा हो जाता है.. बहुत सामान्य भोजन करें तो 3/4 हजार रुपए इसमें चले जाते हैं. सौ दो सौ रुपया बचता है, अगर बीमार हो जाए तो सब खत्म." बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है." पत्रकार ने पूछा कौन हो सकता है इसके पीछे तो बोले, "देखिए भाई, मैं बहुत ज्यादा बवाल में पड़ने वाला व्यक्ति नहीं हूं.. हम जानते हैं कि मजदूरी कम है.. जो बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं, उनकी मजदूरी थोड़ा बढ़ना चाहिए.." उनका ये बयान देश के हजारों गरीबों और मजदूरों की पीड़ा कुछ तो दूर करेगा...
    1
    Noida... 
नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया समर्थन !! 
उन्होंने कहा -  "मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है.. 12 हजार रुपए सम्मानजनक मजदूरी नहीं है.. इसमें आदमी जी भी नहीं सकता.."
बृजभूषण शरण सिंह गरीब और कमजोर लोगों के साथ खड़े दिखते हैं.. बेबाक और खरी-खरी बोलते हैं.
नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो बोले, "मजदूर गांव छोड़कर जाते हैं.. अगर 11/12 हजार रुपया उनको मिलता है तो 3/4 हजार का कमरा हो जाता है.. बहुत सामान्य भोजन करें तो 3/4 हजार रुपए इसमें चले जाते हैं. सौ दो सौ रुपया बचता है, अगर बीमार हो जाए तो सब खत्म."
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है."
पत्रकार ने पूछा कौन हो सकता है इसके पीछे तो बोले, "देखिए भाई, मैं बहुत ज्यादा बवाल में पड़ने वाला व्यक्ति नहीं हूं.. हम जानते हैं कि मजदूरी कम है.. जो बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं, उनकी मजदूरी थोड़ा बढ़ना चाहिए.."
उनका ये बयान देश के हजारों गरीबों और मजदूरों की पीड़ा कुछ तो दूर करेगा...
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अंबेडकर जयंती के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसका एक महिला ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रतिमा हटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने विरोध करने वाली महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई जगह तोड़फोड़ की गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। कुछ सरकारी गाड़ियों में आगजनी की भी सूचना है, जिनमें सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर के वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
    1
    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अंबेडकर जयंती के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसका एक महिला ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रतिमा हटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।
इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने विरोध करने वाली महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई जगह तोड़फोड़ की गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। कुछ सरकारी गाड़ियों में आगजनी की भी सूचना है, जिनमें सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर के वाहन शामिल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर- बांकेगंज मामला- अधिकारियों सहित कई पुलिस की गाड़ियां फूंक दी गईं है
    1
    लखीमपुर-
बांकेगंज मामला- 
अधिकारियों सहित कई पुलिस की गाड़ियां फूंक दी गईं है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sonu Patle
    3
    Post by Sonu Patle
    user_Sonu Patle
    Sonu Patle
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • जिला बहराइच में बुढ़वा बाबा का काम मंदिर बनने का काम चालू है
    1
    जिला बहराइच में बुढ़वा बाबा का काम मंदिर बनने का काम चालू है
    user_Ramsahare Bario
    Ramsahare Bario
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी आयीं सामने ! बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने साफ़ कह दिया कि- “नोएडा में जो हुआ वो पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस सिस्टम का complete failure है।” बयान के आख़िर में नोएडा के विधायक पंकज सिंह को ऐसी घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए चिट्ठी भी लिखी गई है !! 2027 का चुनाव दस्तक दे रहा है !! शालिनी सिंह की दावेदारी गौतमबुद्ध की नगरी में अपने हिस्से का सिंहासन मांग रही है !!
    1
    *बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी आयीं सामने !
बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने साफ़ कह दिया कि-
“नोएडा में जो हुआ वो पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस सिस्टम का complete failure है।”
बयान के आख़िर में नोएडा के विधायक पंकज सिंह को ऐसी घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए चिट्ठी भी लिखी गई है !!
2027 का चुनाव दस्तक दे रहा है !!
शालिनी सिंह की दावेदारी गौतमबुद्ध की नगरी में अपने हिस्से का सिंहासन मांग रही है !!
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.