Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान। जनपद बांदा में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद बांदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम पचपेड़िया का है, जहां एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच मामूली जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में थाना बदौसा में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जानकारी के बाद थाना बदौसा पुलिस द्वारा आवेदिका से संपर्क स्थापित कर तहरीर प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने भी जानकारी दी है।
समीर चौधरी
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान। जनपद बांदा में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद बांदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम पचपेड़िया का है, जहां एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच मामूली जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में थाना बदौसा में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जानकारी के बाद थाना बदौसा पुलिस द्वारा आवेदिका से संपर्क स्थापित कर तहरीर प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने भी जानकारी दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुईं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, हादसे में दो की मौत तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया, ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को पुलिस ने निकाला। जनपद सहारनपुर में 26 सितंबर 2026 को थाना सरसावा क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आपस में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।वहीं, दुर्घटना के दौरान कुछ व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में क्षेत्राधिकारी नकुड़ श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में बयान दिया है।1
- Uttar Pradesh Lucknowतेज हवाओं और बारिश के चलते KKC मार्ग पर गिरा पेड़। KKC आने-जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित।1
- Sagar form house ideal college wali sadak nahin ban rahi hai bahut kharab sadak hai bahut pareshani Hoti hai Babli ko1
- महराजगंज में पुलिस के सामने महिला की पिटाई, वीडियो वायरल! महराजगंज में महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस के सामने चलता रहा हमला! उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद एक युवक महिला को लगातार पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई इस मारपीट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है।1
- गाजियाबाद लोनी सूर्य नगर जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे के प्रयास का आरोप, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, मौके पर पहुंच कर काम रूकवाया गया। गाजियाबाद :- लोनी जमीन पर कथित अवैध निर्माण और कब्जे के प्रयास को लेकर, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता मनोज पवार के अनुसार, ग्राम चिकम्बरपुर (सूर्य नगर गाजियाबाद), परगना लोनी स्थित भूमि को लेकर न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायत में कहा गया है कि गाजियाबाद की अदालत ने 27 अगस्त 2020 को विवादित संपत्ति के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जो अभी प्रभावी है। इसके बावजूद कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 23 और 24 सितंबर को मौके पर पहुंचकर निर्माण और कब्जे का प्रयास रोकने की कोशिश करने पर उनके साथ गाली-गलौज और कथित जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में संदीप यादव समेत छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन कराने1
- हस्ते हस्ते पागल हो जाओगे शेयर कीजिए लाइक कीजिए कमेंट कीजिए # #pablikpost #इंडिया #ट्रेंडिंग #facebookpost #photographychallenge #भारत #UttarPradesh1
- लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी: कई क्षेत्र में बिजली गुल लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी: कई क्षेत्रों में बिजली गुल, जलभराव लखनऊ शहर में खासकर पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त।लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट। तेज बारिश के चलते लखनऊ के कई इलाकों में बत्ती गुल। तेज हवाओं और बारिश से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित।1
- मोदीनगर में 1990 के छात्र आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, राज चौपले का नाम शहीद मार्ग करने की मांग। गाजियाबाद :- मोदीनगर में वर्ष 1990 के छात्र आंदोलन के शहीद युवराज और संजय की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने मौन जुलूस निकालकर दोनों शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने की मांग उठाई। आयोजकों ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान युवराज और संजय ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे क्षेत्र की जनता आज भी सम्मान के साथ याद करती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राज चौपले का नाम बदलकर शहीद मार्ग किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। लोगों का कहना है कि इससे नई पीढ़ी को आंदोलन के शहीदों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी। मौन जुलूस के दौरान शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।2