खूनी रंजिश: टिपर से बाइक को 105 फीट तक घसीटा, युवक की मौत अमिलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के षड्यंत्र का 8 घंटे में खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार पुरानी दुश्मनी और गाड़ी की किश्त को लेकर रची गई थी मौत की साजिश, एक घायल रीवा रेफर सीधी। जिला पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में अमिलिया पुलिस ने इस अंधे कत्ल की साजिश का पर्दाफाश किया है। साजिश के तहत मारी टक्कर घटना दोपहर करीब 03:30 बजे डिहुली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। फरियादी रोहित पटेल के अनुसार, आरोपी विवेक मिश्रा ने पुरानी रंजिश और गाड़ी की किश्त के विवाद के चलते संतोष द्विवेदी को जान से मारने की योजना बनाई। विवेक ने अपने मिनी टिपर (MP53ZG4331) से संतोष की मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक करीब 105 फीट तक घसीटती चली गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में संतोष द्विवेदी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार ठाकुर सेन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है। घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विवेक मिश्रा (27 वर्ष) और उसके भाई विकास मिश्रा (25 वर्ष), निवासी ग्राम पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। सराहनीय टीम: इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार बैस, राजमणि अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, रघुराज सिंह, संदीप चौबे और दीपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

- 💥 *बड़ी खबर*💥 दिल्ली के एक फ्लैट में नकली ENO और NESCAFE बनाने की फैक्ट्री पकड़ी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक फ्लैट से चल रही नकली ENO और NESCAFE बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.मौके से लगभग ₹20 लाख की कीमत का नकली माल और मशीनें जब्त की गई हैं। भारी मात्रा में नकली ENO के पाउच, नकली कॉफी पाउच, खुला कॉफी पाउडर, पैकिंग रोल और अन्य सामग्री बरामद हुई।पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- Post by Avi Standing with the truth7
- Post by Mithilesh Kumar Yadav1
- Post by Bolti Divare1
- एक का पैर टूटा, मामला गरमाया , दूसरे का बयान आया सामने1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 कल खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सज रहा है दिव्य दरबार। केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए देश के कोने-कोने से मंगाए गए 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार कपाट खुलने के समय धाम में 2 से 3 फीट तक बर्फ मौजूद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्लेशियर काटकर एक विशेष "स्नो कॉरिडोर" तैयार किया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को पहले ही खुल चुके हैं और केदारनाथ के बाद, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे।1
- देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में परशुराम जयंती मनाएंगे धूमधाम से6
- Post by Mithilesh Kumar Yadav1