रतनगढ़ धाम में पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की वसूली का आरोप, वीडियो भी आया सामने मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ धाम से पार्किंग के नाम पर वसूली का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां निजी लोग बाइक सवारों और श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर 10-10 रुपये वसूल रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्किंग शुल्क वसूले जाने को लेकर सवाल-जवाब होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाइक सवार पार्किंग के नाम पर पैसे लेने वाले लोगों से सवाल करता है कि आखिर किस आधार पर 10 रुपये की वसूली की जा रही है। वहीं, सवाल पूछे जाने पर वहां मौजूद लोगों ने क्या जवाब दिया, वह भी वीडियो में सुनाई दे रहा है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद रतनगढ़ धाम की पार्किंग व्यवस्था और वसूली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्किंग शुल्क वसूलने की अनुमति किसके पास है? क्या यह अधिकृत पार्किंग है या फिर निजी लोगों द्वारा श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है? वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखिए और सुनिए, रतनगढ़ धाम से सामने आया यह वीडियो...
रतनगढ़ धाम में पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की वसूली का आरोप, वीडियो भी आया सामने मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ धाम से पार्किंग के नाम पर वसूली का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां निजी लोग बाइक सवारों और श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर 10-10 रुपये वसूल रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्किंग शुल्क वसूले जाने को लेकर सवाल-जवाब होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाइक सवार पार्किंग के नाम पर पैसे लेने वाले लोगों से सवाल करता है कि आखिर किस आधार पर 10 रुपये की वसूली की जा रही है। वहीं, सवाल पूछे जाने पर वहां मौजूद लोगों ने क्या जवाब दिया, वह भी वीडियो में सुनाई दे रहा है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद रतनगढ़ धाम की पार्किंग व्यवस्था और वसूली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्किंग शुल्क वसूलने की अनुमति किसके पास है? क्या यह अधिकृत पार्किंग है या फिर निजी लोगों द्वारा श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है? वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखिए और सुनिए, रतनगढ़ धाम से सामने आया यह वीडियो...
- रिश्वत राशि- 5000/ लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । आवेदक :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश आरोपी :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड रिश्वत राशि- 5000/ विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | ट्रेपदल निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह। संपर्क सूत्र एवं पता - यदि आपसे कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसके लिए निम्न पते पर संपर्क करें,,, । _कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर फोन नंबर 0751-24571211
- शीतला माता मंदिर के पास तहसीलदार दीपक यादव ने सब्जी विक्रेता के सब्जी ठेले को इंदरगढ़ थाने में रखवाया अतिक्रमण के कारण बाजार में लग रहे जाम खुलवाने की दृष्टि से तहसीलदार दीपक यादव सीएमओ विजय सिंह एवं इंदरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में इन सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेले बालों को समझाएं दी गई और उन्हें नवीन बस स्टैंड नगर पालिका के सामने अस्पताल के सामने अपना व्यवसाय करने के लिए कहा गया था क्योंकि शीतला माता मंदिर के सामनेनवीन रोड निर्माण हुआ वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी एवं वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायतें आ रही थी इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया सभी दुकानदारों को भी यह समझाएं दी गई है की रोड पर अतिक्रमण न करें अपना सामान आगे ना रखें आगर रोड पर सामान रख पाया गया तो नगरपाल का एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सामान जपती की कार्रवाई की जाएगी नगर परिषद द्वारा समय-समय पर सभी दुकानदारों को टके बना करने की समझाएं दी जा रही है1
- 🔥 डबरा नगरपालिका में सियासी घमासान तेज! 🔥 पार्षदों के धरने पर नगरपालिका अध्यक्ष का पलटवार… फाइलें और निविदाएं रोकने के आरोपों को बताया बेबुनियाद। अध्यक्ष ने विरोधी गुट को बताया ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’, बोले—डबरा का विकास रोकने की कोशिश की जा रही है।1
- महंगाई के विरोध में शहर डबरा ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली , डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश महंगाई के विरोध में शहर डबरा ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली आज बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीतू राजोरिया के नेतृत्व में शुगर मिल चौराहे से कटारिया चौराहे तक रैली निकाली और जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ,2
- नगर पालिका डबरा पर जारी आंदोलन स्थगित हुआ, प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन पर 15 दिन की मोहलत सोमवार से जारी पार्षद गणो का धरना मांगो पर अमल के वायदे पर थमा1
- शासकीय कॉलेजों में सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाई आवाज। दतिया में शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आवाज उठाई है। परिषद की दतिया इकाई ने उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। परिषद का कहना है कि वर्तमान में विद्यार्थियों को कुछ आवश्यक प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग की है। परिषद ने शासन और प्रशासन से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1
- लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । *आवेदक* :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश *आरोपी* :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड *रिश्वत राशि- 5000/* विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | *ट्रेपदल* निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह।।1
- इंदरगढ़ में हो रहे अतिक्रमण पर संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह बेबाक बातचीत की आज इंदरगढ़ नगर में अवैध अतिक्रमण के बारे में संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह से बाजार में तीन दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को लेकर प्रश्न किया उन्होंने अवैध अतिक्रमण तोड़ने के मुद्दे पर सीएमओ से बात की जिस पर सीएमओ ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम इन दुकानदारों का जवाब मिलते ही कोर्ट कार्रवाई करेंगे उन्होंने यह भी कहा की सर्वे क्रमांक 347/2 मे अतिक्रमण हटाकर भविष्य मेंसौंदरीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा अब देखना है कि जिला प्रशासनकइसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आदेश देते हैं या फिर नेताओं के दबाव में यह अतिक्रमण प्रकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा हमारे सूत्र बताते हैं कि इसी प्रकार को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र कलेक्टर से मिलेगा और नगर मे हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा करेगा कुछ समाजसेवियों ने हमारे संवाददाता को बताया की कुछ लोग शीघ्र कलेक्टर को एक ज्ञापन देंगे1