सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है
सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है
- तेज वाहनों पर अब लगेगी लगाम,स्पीट ब्रेकर लगाने का काम हुआ शुरू सावधान अब पिपरिया की सड़कों पर अब तेज रफ्तार गाड़ियों की मनमानी नहीं चलेगी1
- नकली शराब से मौतों पर सरकार का कड़ा एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित सागर की बंडा तहसील में कार्रवाई; एक अधिकारी ग्वालियर मुख्यालय अटैच, प्रभावित परिवारों से मिला अधिकारी दल1
- आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews1
- बुधनी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे इसी शैक्षणिक सत्र (2026-27) से शुरू करने की तैयारी मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसकी संशोधित लागत को मंजूरी दी है और नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के निरीक्षण व आवश्यक फैकल्टी भर्ती की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। यह कॉलेज शुरू होते ही बुधनी देश का पहला ऐसा तहसील मुख्यालय बन जाएगा जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित होगा। 🏢 बजट और संरचना (Infrastructure & Budget) बजट में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट की लागत को संशोधित करते हुए अब ₹763.40 करोड़ की मंजूरी दी है (पहले यह बजट ₹714.91 करोड़ था)। सीटें और अस्पताल: इस अत्याधुनिक कैंपस में 100 एमबीबीएस (MBBS) सीटें होंगी। इसके साथ ही 500 बिस्तरों (Beds) का संबद्ध अस्पताल भी तैयार किया जा रहा है। [1
- बच्चों को तराशकर उनका भविष्य बनाने वाले शिल्पकार होते हैं शिक्षक: कलेक्टर सोमेश मिश्रा शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान, ज्ञानार्पण प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को मिलीं बेंच-डेस्क नर्मदापुरम, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एसपीएम पहुंचकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को संवारने में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने वाले शिल्पकार होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक शिल्पकार मिट्टी को तराशकर उसे सुंदर आकार देता है, उसी प्रकार शिक्षक बच्चों को ज्ञान, संस्कार और योग्यताओं से परिपूर्ण बनाकर उनका भविष्य संवारते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समाज और दुनिया के लिए तैयार करना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा है। जब कोई विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने गुरु को कृतज्ञता के साथ याद करता है, तभी शिक्षक की भूमिका वास्तविक रूप से सार्थक होती है। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में संचालित प्रोजेक्ट ज्ञानार्पण के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एसपीएम में विद्यार्थियों के लिए बेंच एवं डेस्क उपलब्ध कराई गईं। नए फर्नीचर मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियां बजाकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, श्री लक्ष्मण सिंह बैंस, श्रीमती आरती बैंस सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से कलेक्टर श्री मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय में सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से दान किए गए बेंच-डेस्क विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए। नए बेंच-डेस्क पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश भी दिया गया। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट2
- *SNPS कैंपस में 14 सितंबर से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया, बच्चों और शिक्षकों में उत्साह!* नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 खैरी नाका स्थित श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल (SNPS Campus) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव को लेकर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय के संचालक संजय नेमा के मार्गदर्शन में गणपति बप्पा के भव्य आगमन एवं स्थापना समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह है। बच्चे भगवान श्री गणेश के स्वागत, सजावट और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाएंगे। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सामूहिक सहभागिता, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच का भाव विकसित करना है। शिक्षक भी बच्चों के साथ मिलकर आयोजन को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। संचालक संजय नेमा ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों को हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी अवसर है। विद्यालय परिवार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएगा। इस पावन अवसर पर सभी अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! 🙏🌺1
- पिपरिया में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 6 टीमों ने लिया हिस्सा 24 फीट ऊंची मटकी फोड़ कर छिंदवाड़ा टीम विजेता बनी 57 हजार रुपए का इनाम जीता1
- नकली शराब से मौतों पर सरकार का कड़ा एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित सागर की बंडा तहसील में कार्रवाई; एक अधिकारी ग्वालियर मुख्यालय अटैच, प्रभावित परिवारों से मिला अधिकारी दल नर्मदापुरम। सागर जिले की बंडा तहसील के तीन गांवों में नकली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अधिकारी को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है। यह कार्रवाई ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में हुई दुखद घटनाओं के बाद की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तीन अधिकारी निलंबित, एक मुख्यालय अटैच आबकारी आयुक्त ने सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित किया है। वहीं, उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है। मुख्यमंत्री ने दिए जांच और राहत के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सागर जिले के प्रभारी मंत्री और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी दल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक उपचार तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।1
- (बुधनी)मिडघाट प्रशासन द्वारा मानसून के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिडघाट और सतकुंडा जैसे झरनों (वाटरफॉल) पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध बुधनी में मानसून के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के सभी वाटरफॉल और जलाशयों पर जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद दिगंबर वाटरफॉल पर पहुंचे युवकों की 5 बाइकों का पुलिस ने चालान काटा है। बुधनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि वाटरफॉल पर रोक है। इसके अलावा बुधनी मिडघाट क्षेत्र, कोलार बांध क्षेत्र, झोलियपुर बैराज और नर्मदा तट पर भी जाना मना है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई जारी है। एसडीएम तोमर ने नागरिकों से अपील की है कि वे , तालाब और झरनों जैसी जोखिम वाली जगहों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ही इन स्थानों पर सैलानियों का जाना रोका गया है। नागरिकों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।3