अंतरराज्यीय लुटेरे एवं अपराधी गिरोह का पर्दाफाश मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी न केवल हथियार और गांजा तस्करी में संलिप्त थे, बल्कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, लगभग 1.027 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य साथियों की तलाश तेज पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी आपराधिक घटनाओं और अंतरराज्यीय लूट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश की बात स्वीकार की है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
अंतरराज्यीय लुटेरे एवं अपराधी गिरोह का पर्दाफाश मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी न केवल हथियार और गांजा तस्करी में संलिप्त थे, बल्कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, लगभग 1.027 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य साथियों की तलाश तेज पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी आपराधिक घटनाओं और अंतरराज्यीय लूट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश की बात स्वीकार की है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
- तिरंगा यात्रा.. सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान.. पीछे से हाथ पकड़.. देश की बेटी का अपमान..1
- गरीब को और गरीब बनाया जा रहा अधिकारी पुलिस और माफिया के द्वारा कहने के लिए हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है जहां देश में समान अधिकार समान न्याय व्यवस्था है संविधान में लेकिन सच्चाई यह नहीं सच्चाई इसके विपरित है आज भी देश में मुगल अंग्रेज से भी अधिक शोषण गरीब का किया जाता है1
- प्रसिद्ध मंदिर बिहार राज्य वैशाली न्यू बिडिओ मंदिर और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ..... प्रसिद्ध मंदिर बिहार राज्य वैशाली न्यू बिडिओ मंदिर और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ.....प्रसिद्ध मंदिर बिहार राज्य वैशाली न्यू बिडिओ मंदिर और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ.....1
- कच्चीदरगाह के निजी नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा कच्चीदरगाह के निजी नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता सोहन राय ने इस मामले में बाइपास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी सोहन राय की गर्भवती बेटी आरती कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर कच्चीदरगाह स्थित गंगाधर नामक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीते सोमवार को ऑपरेशन के जरिए आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी और इसके बावजूद ऑपरेशन किया गया। आरोप यह भी है कि महिला की मौत की जानकारी परिजनों से छिपाकर उसे बाइपास थाना क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। वहां करीब तीन घंटे बाद परिजनों को महिला की मौत की सूचना दी गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद जब परिजन कच्चीदरगाह स्थित नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां के स्टाफ कथित तौर पर फरार मिले। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषियों और संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं, नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच बाइपास थाना की पुलिस कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- वैशाली में चौकीदार पर गिरी गाज! आर्केस्ट्रा डांस और शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन एसज़ीएन ब्यूरो : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस अधीक्षक (SP) ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकीदार अशोक पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें चौकीदार मंच पर नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते और शराब का सेवन करते हुए नज़र आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी गोपाल मंडल द्वारा ग्राम मधुसूदन पकड़ी जाकर पूरे मामले की जांच की गई और विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले से जुड़ी मुख्य बातें: * आरोपी: अशोक पासवान (चौकीदार, लालगंज थाना) * घटना स्थल: ग्राम मधुसूदन पकड़ी, लालगंज (वैशाली) * वजह: आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत व शराब सेवन * कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से निलंबन (Suspended)1
- बिहार में ग्रीन फील्ड का विरोध किया जा रहा है विजय चौधरी का विरोध डिप्टी सीएम विजय चौधरी के खिलाफ पटना की सड़कों पर प्रदर्शन और राजभवन मार्च, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लोग पटना पहुंचे हैं इन लोगों का आरोप है डिप्टी सीएम विजय चौधरी अपने संबंधी का जमीन बचाने के लिए KSR कॉलेज तोड़ रहे हैं बिहार में ग्रीन फील्ड का विरोध किया जा रहा है1
- करजान पंचायत में सहयोग शिविर, सैकड़ों लोगों ने दर्ज कराई अपनी समस्याएं अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय मुखिया आरती कुमारी, जनता दल यूनाइटेड के अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रीना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों के आवेदनों को स्वीकार करते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित मामलों पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने की बात कही गई।1
- बख्तियारपुर में फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा जख्मी पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान नगर परिषद बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 26 निवासी गौतम कुमार, पिता मिथिलेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम कुमार ई-रिक्शा चालक था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गौतम कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। बाईट - परिजन!1
- एक व्यक्ति द्वारा कैसे सैंकड़ों हजारों लोगों को डरा कर अवैध वसूली किया जाता है दलसिंहसराय में एक व्यक्ति द्वारा हजारों लोगों को लुटा जा रहा है कुछ लङको दस पंद्रह हजार देकर सङक पर खङा होकर एक गरीब दुसरे गरीब को लुट रहा है और मलाई कोई और खा रहा है1