Shuru
Apke Nagar Ki App…
CPM नेता डॉ विक्रम सिंह ने बताया, मनरेगा को कैसे खत्म कर रही है केंद्र सरकार। CPM नेता डॉ विक्रम सिंह ने बताया, मनरेगा को कैसे खत्म कर रही है केंद्र सरकार। शनिवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का जन आक्रोश जत्था जोगिंदर नगर पहुंचा। जोगिंदर नगर के मच्छयाल में सीपीआईएम नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोग जत्थे का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए थे। सैंकड़ों की तादाद में महिलाएं जत्थे का स्वागत करने के लिए मच्छयाल पहुंची थी। इस दौरान सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, सीपीआईएम नेता संजय चौहान और डॉ विक्रम सिंह की अगवाई में बिजली के स्मार्ट मीटर, मनरेगा को खत्म करने जैसी नीतियों का विरोध किया गया।
Ankit Kumar
CPM नेता डॉ विक्रम सिंह ने बताया, मनरेगा को कैसे खत्म कर रही है केंद्र सरकार। CPM नेता डॉ विक्रम सिंह ने बताया, मनरेगा को कैसे खत्म कर रही है केंद्र सरकार। शनिवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का जन आक्रोश जत्था जोगिंदर नगर पहुंचा। जोगिंदर नगर के मच्छयाल में सीपीआईएम नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोग जत्थे का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए थे। सैंकड़ों की तादाद में महिलाएं जत्थे का स्वागत करने के लिए मच्छयाल पहुंची थी। इस दौरान सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, सीपीआईएम नेता संजय चौहान और डॉ विक्रम सिंह की अगवाई में बिजली के स्मार्ट मीटर, मनरेगा को खत्म करने जैसी नीतियों का विरोध किया गया।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर शनिवार को छुट्टी होने के चलते सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होली मेले में लोगों की खूब आवाजाही रही मेला ग्राउंड पहली बार लोगों से भरा हुआ दिखाई दिया लोगों की उमड़ी भीड़ ने मेले में जो अब तक मंदी का दौर चल रहा था उसे खत्म कर दिया है बताते चले की सुजानपुर का होली मेला पहली मार्च से शुरू हुआ था चार दिन यह मेल प्रशासनिक तौर पर चलाया गया जिसमें संस्कृत संध्या भी शामिल थी वही उसके बाद मेला अब आगामी 25 मार्च तक चलेगा लेकिन मेले में अब तक व्यापारीक गतिविधियां नाम मात्र थी बात दुकानदारी की करें या खानपान के स्थान की या फिर झूला बाजार की हर तरफ मंदी का दौर था यहां मंदी के दौर के पीछे सबसे बड़ा कारण स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं का होना बताया जा रहा है लेकिन शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां ऐसे में शनिवार को मिलन ग्राउंड में लोगों की बंपर आवा जाहि रही अगर रविवार को मौसम साफ रहता है तो मेला रविवार को भी जोरदार रहने की उम्मीद है हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर रखी है कि 15 और 16 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है ऐसे में अगर 15 और 16 मार्च को बारिश होती है तो रविवार को मिला फिर से मंदी की भेंट चढ़ सकता है बहरहाल अब तक होली मेले के ऊपर जो मंदी के बादल छाए थे वह शनिवार को पूरी तरह छंट गए हैं मेला ग्राउंड में उमड़ी भीड़ पार्किंग स्थल पर सैकड़ो गाड़ियों की पार्किंग इस बात का गवाह बनी है कि शनिवार को मेला पहले की तरह फिर से लोगों की पहली पसंद बना है1
- Post by Himachal Update 24 News1
- नशा निवारण बोर्ड सह संयोजक संजय भावद्वाज ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों से चिटटा के खिलाफ जोरों से अभियान चलाया हुआ है और जन आंदोलन चलाकर पूरे प्रदेश में अभियान में चला हुआ है। उन्हांेने बताया िक अपै्रल माह से पूरे प्रदेश में नशा के खिलाफ बडा अभियान शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सीएम ने पुलिस प्रशासन को भी कडे निर्देश दिए है जिससे बहुत सारे चिटटा के मामलों में कार्रवाई की है।1
- रिपोर्ट 14 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पनारसा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम लता बतौर मुख्य अतिथि पधारी उनके यहां पधारने पर कॉलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।2
- उपमंडल बंगाणा की बंगाणा शांतला सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ चलना मौत को दावत देने जैसा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं खुली, तो आज गांव समलाड़ा के युवाओं और नन्हे बच्चों ने खुद मोर्चा संभाला। शनिवार को इन जांबाजों ने खुद मिट्टी-पत्थर जुटाकर सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरा। यह शर्मनाक है कि टैक्स देने के बावजूद जनता को अपनी सुरक्षा के लिए खुद फावड़ा उठाना पड़ रहा है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? #Bangana #Una #HimachalPradesh #RoadSafety #PublicIssues #Samlada #YouthPower #PWDHimachal #JusticeForVillagers1
- बचत भवन बिलासपुर में आज अभियोजन निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा मादक द्रव्यों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मादक पदार्थों की जब्ती के बाद अपनाई जाने वाली सीलिंग, नमूना संग्रहण तथा विधिसम्मत नष्ट करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यशाला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित छठी राज्य स्तरीय एनकॉर्ड समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। कार्यशाला में अभियोजन निदेशक हिमाचल प्रदेश संजीव कटोच, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, संयुक्त संयुक्त निदेशक अभियोजन रणधीर परमार, जिला न्यायवादी बिलासपुर सी. एस. भाटिया, जिला न्यायवादी मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, सोलन व शिमला तथा इन जिलों के जिला न्यायवादी व सहायक जिला न्यायवादी और सैमिनार के विशेषज्ञ राकेश सोनी तथा भीष्म चंद जिला न्यायवादी हायर एजुकेशन शिमला उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिले में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत वर्तमान में 570 मामले लंबित हैं, जबकि अब तक 51 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन मामलों के प्रभावी निपटान के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। अभियोजन निदेशक हिमाचल प्रदेश संजीव कटोच ने अधिनियम के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को दूर करते हुए यदि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामलों के निपटान में और अधिक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यशाला में विशेषज्ञ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को बताया कि मादक द्रव्य एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के अंतर्गत इन प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कि जब्त किए गए मादक पदार्थों के सुरक्षित संरक्षण, नमूनों के सही तरीके से संग्रहण तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उनके निस्तारण की व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। यदि इन प्रक्रियाओं का विधिसम्मत तरीके से पालन किया जाए तो अदालत में मामलों की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों की विश्वसनीयता बनी रहती है और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में जांच के दौरान साक्ष्य संरक्षण, दस्तावेजीकरण और निर्धारित कानूनी औपचारिकताओं का पालन अत्यंत आवश्यक है। इससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनती है तथा न्यायालय में मामलों के निपटारे में भी सुविधा होती है। कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों और उनसे संबंधित प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों के प्रभावी निपटान में सहायता मिल सके। बैठक में सभी जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। -000- --1
- #kullu : सेउबाग जवाड़ी मेले से जिलाभर में खुलते हैं सभी मेलो के द्वार,प्राचीन देव परंपरा के साथ समृद्ध संस्कृति और खेल प्रतियोगिताओं को युवा संगठन ने रखा है जीवंत ,,,,,,,, Himachal Update 24 News1
- रिपोर्ट 14 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। शनिवार दोपहर बाद हरियाणा के सरकार के विधायक हिमाचल प्रदेश की शिमला पहुंचे जहां से उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल स्थल चाइल की तरफ रुख किया है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों को यहां सुरक्षित कैंपिंग को लेकर भेजा गया है1
- घुमारवीं : 22 वर्ष तक आयु और 65 KG से अधिक वजन वाले पहलवान लड़ेंगे हिमाचल केसरी का खिताब1