मोहनपुर के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 9 अगस्त से मोहनपुर के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 9 अगस्त से तीन चरणों में चलेगा अभियान, गड़बड़ी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन पर दर्ज होगी प्राथमिकी मोहनपुर (समस्तीपुर)। प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण आगामी 9 अगस्त से शुरू होगा। ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से होने वाला यह अंकेक्षण 29 अगस्त तक चलेगा। अंकेक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित योजनाओं, उपलब्ध अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। किसी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बिनगामा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में जिला सामाजिक अंकेक्षण इकाई की टीम ने प्रधानाध्यापकों को अंकेक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों को तैयार रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला सामाजिक अंकेक्षण के डीपीओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि 9 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा सरकारी संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति की जांच करना है। अंकेक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में गंभीर अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण टीम संबंधित पंचायत स्तर पर ही ठहरकर विद्यालयों का निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच करेगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सभी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। अंकेक्षण की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों का अंकेक्षण पूरा किया जा सके। पंचायतवार निर्धारित कार्यक्रम जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में 9 अगस्त से 13 अगस्त तक बघरा, विशनपुर बेड़ी एवं दशहरा पंचायत के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण में 18 अगस्त से 22 अगस्त तक धरणीपट्टी पूर्वी, धरणीपट्टी पश्चिमी, डुमरी उत्तरी, डुमरी दक्षिणी एवं जलालपुर पंचायत के विद्यालयों का अंकेक्षण होगा। वहीं तीसरे चरण में 25 अगस्त से 29 अगस्त तक माधोपुर सरारी, मोहनपुर एवं राजपुर जौनापुर पंचायत के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अंकेक्षण टीम का नेतृत्व मास्टर सोशल ऑडिटर राजीव कुमार करेंगे। वहीं पूरे अंकेक्षण कार्य की निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजू कुमार करेंगे। लेखापाल विनोद कुमार ठाकुर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। अंकेक्षण को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने और टीम को जांच के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी।
मोहनपुर के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 9 अगस्त से मोहनपुर के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 9 अगस्त से तीन चरणों में चलेगा अभियान, गड़बड़ी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन पर दर्ज होगी प्राथमिकी मोहनपुर (समस्तीपुर)। प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण आगामी 9 अगस्त से शुरू होगा। ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से होने वाला यह अंकेक्षण 29 अगस्त तक चलेगा। अंकेक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित योजनाओं, उपलब्ध अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। किसी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बिनगामा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में जिला सामाजिक अंकेक्षण इकाई की टीम ने प्रधानाध्यापकों को अंकेक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों को तैयार रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला सामाजिक अंकेक्षण के डीपीओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि 9 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा सरकारी संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति की जांच करना है। अंकेक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में गंभीर अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती
है तो विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण टीम संबंधित पंचायत स्तर पर ही ठहरकर विद्यालयों का निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच करेगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सभी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। अंकेक्षण की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों का अंकेक्षण पूरा किया जा सके। पंचायतवार निर्धारित कार्यक्रम जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में 9 अगस्त से 13 अगस्त तक बघरा, विशनपुर बेड़ी एवं दशहरा पंचायत के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण में 18 अगस्त से 22 अगस्त तक धरणीपट्टी पूर्वी, धरणीपट्टी पश्चिमी, डुमरी उत्तरी, डुमरी दक्षिणी एवं जलालपुर पंचायत के विद्यालयों का अंकेक्षण होगा। वहीं तीसरे चरण में 25 अगस्त से 29 अगस्त तक माधोपुर सरारी, मोहनपुर एवं राजपुर जौनापुर पंचायत के सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अंकेक्षण टीम का नेतृत्व मास्टर सोशल ऑडिटर राजीव कुमार करेंगे। वहीं पूरे अंकेक्षण कार्य की निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजू कुमार करेंगे। लेखापाल विनोद कुमार ठाकुर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। अंकेक्षण को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने और टीम को जांच के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी।
- पटोरी प्रखंड क्षेत्र में रासायनिक यूरिया खाद के कीमतों में भारी बढ़ोतरी। प्रशासन बेखबर। समस्तीपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के पुरानी बाजार में कमल कृषि केंद्र के दुकानदारों ने रासायनिक यूरिया खाद की कालाबाजारी करते हुए 267/70 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र की युवा किसान 267 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा मजबूरी में खरीदारी करना पड़ रहा है। इस मामले में स्थानीय पदाधिकारी वे खबर है, जहां सरकार ने निर्धारित मूल्य तय करने के बाद भी दुकानदारों की मनमानी कहें या दबंगई खुलेआम 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री की जा रही है। ऐसे मामलों में चिन्हित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाना चाहिए।1
- मोहिउद्दीन नगर बाजार में 10 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर बाजार में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। बताया गया कि पिछले लगभग तीन दशकों से बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मातृदेवी एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह 'गुल्लू', लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णा चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, लालबाबू पासवान, अनिल पासवान, प्रकाश साह, विकास सहनी, बैजू राय, पवन सिंह, भाई रणधीर, पंकज साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शौचालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने खुशी जताते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा के शुरू होने से बाजार आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- मुख्यमंत्री अभिनंदन समारोह में वैशाली की दमदार भागीदारी, पलवैया धाम को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग1
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर बाजार वासियों को दिया बड़ी सौगात। आम लोगों ने किया सराहना। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर बाजार में आने वाले आम जनताओं के द्वारा वर्षों से की जा रही है मांग को को लेकर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीयों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.1
- समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार चौक स्थित CHC अस्पताल के समीप सार्वजनिक शौचालय का हुआ संचालन । बाजार आने वाले आम जनताओं को मिली बड़ी राहत। वर्षों से की जा रही मांग हुई पूरी।1
- समस्तीपुर पुलिस का एक्शन, इस्तिहारी मुजरिम समेत कोर्ट वारंटी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक इस्तिहारी मुजरिम और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इस्तिहारी मुजरिम मटिऔर गांव निवासी सुजिन्दर राय के 42 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार हैं, जबकि कोर्ट वारंटी धर्मपुर गांव निवासी जितेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र मंटू राय हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1