चौ. बंसीलाल की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए दादरी के रुके काम पूरे करेंगे : सुनील सांगवान : गोलागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की समाधि पर दी श्रद्धांजलि, पिता सतपाल सांगवान की विकास विरासत को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए दादरी विधानसभा क्षेत्र के सभी रुके हुए विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने चौ. बंसीलाल के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी थी और वे उसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। विधायक सुनील सांगवान ने बुधवार को गांव गोलागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल का दूरदर्शी नेतृत्व, विकासपरक नीतियां और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके बाद विधायक ने अपने चरखी दादरी स्थित निवास पर भी अपनी माता सदाकौर सांगवान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि दादरी हलके को मजबूत आधारभूत ढांचे, बेहतर सड़क नेटवर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरते हुए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, बलवान मास्टर, गोलागढ़ के चेयरमैन राममेहर, बाढड़ा के चेयरमैन संदीप, जिला पार्षद अनुवीर रामलवास, सत्यव्रत सांगवान, रविंद्र सिलगर, नवीन भैरवी, रविंदर यादव, रामोतार दादा, बिजेंद्र झोझू, रविंद्र गुप्ता व सुनील गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दादरी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी1
- पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!1