logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घटियाली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू 14 मार्च से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, 25 मार्च को लॉटरी दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) घटियाली, सावर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन शालादर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की सूची तथा कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद 25 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। विद्यालय में प्रवेश कार्य 28 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा, जबकि नए सत्र का शिक्षण कार्य 1 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन के साथ विद्यार्थी और माता-पिता के आधार कार्ड, पूर्व कक्षा की अंकतालिका सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। नर्सरी से कक्षा 1 तक प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी रहेगा, जबकि कक्षा 2 से आगे के विद्यार्थियों के लिए टीसी और पूर्व कक्षा की अंकतालिका अनिवार्य होगी। इसके अलावा स्थायी प्रवेश के समय जनआधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (छात्रवृत्ति हेतु), राशन कार्ड (बीपीएल होने पर) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

3 hrs ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago
b94306d9-806f-496e-ba91-0af5246b902f

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन* *केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि खसरा नंबर सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    4
    *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन*
*केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )*
*मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि  खसरा नंबर                       सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के सुपरस्टार भजन संध्या के गायक कलाकार भोजराज गुर्जर कल्याणपुरा वाले देसी डांस गुर्जर गुजरी का बहुत ही जबरदस्त डांस
    1
    राजस्थान के सुपरस्टार भजन संध्या के गायक कलाकार भोजराज गुर्जर कल्याणपुरा वाले 
देसी डांस गुर्जर गुजरी का बहुत ही  जबरदस्त डांस
    user_OM Sukh Gurjar
    OM Sukh Gurjar
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सूरतगढ़ व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, अनाज मंडी बंद कर जताया रोष, व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    सूरतगढ़  
व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, 
अनाज मंडी बंद कर जताया रोष,
व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, 
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना,
व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया  जाएगा तेज,
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग,
व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    14 hrs ago
  • #अध्यक्ष जी आखिर किसकी ओर निशाना साध रहे हैं? #क्या यह बड़े नेताओं की आड़ में केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश है? #अगर भाजपा से राजनीतिक मतभेद हैं तो सीधे भाजपा पर #बोलिए, लेकिन अपनी ही पार्टी के नेताओं को कोसना #आखिर किस बात का संकेत है — क्या यह राजनीतिक #जलन है या अंदरूनी खींचतान? #यदि वास्तव में नेतृत्व करने की इच्छा है तो आगे बढ़कर #खुलकर बात कीजिए। #सवाल यह भी है कि सरपंच और प्रधान आप MLA आप #बनिए किसके इशारों पर चलाए जा रहे थे? तीर #कांग्रेस के अंदर आखिर वह कौन से नेता हैं जिनकी आड़ ली जा रही है? #या फिर किसी और के इशारों पर आपको इस्तेमाल किया जा रहा है? #कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को सच्चाई जानने का #अधिकार है। “अगर किसी बड़े नेता के प्रति आपके मन में #ज़हर भरा है, तो उसे बाहर निकाल दीजिए। लेकिन इस तरह बेबुनियाद बातें करके आप प्रसिद्धि नहीं पा सकते। जनता सब #जानती है और समय आने पर जवाब भी देती है।”
    1
    #अध्यक्ष जी आखिर किसकी ओर निशाना साध रहे हैं?
#क्या यह बड़े नेताओं की आड़ में केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश है?
#अगर भाजपा से राजनीतिक मतभेद हैं तो सीधे भाजपा पर #बोलिए, लेकिन अपनी ही पार्टी के नेताओं को कोसना #आखिर किस बात का संकेत है — क्या यह राजनीतिक #जलन है या अंदरूनी खींचतान?
#यदि वास्तव में नेतृत्व करने की इच्छा है तो आगे बढ़कर #खुलकर बात कीजिए।
#सवाल यह भी है कि सरपंच और प्रधान आप  MLA आप #बनिए किसके इशारों पर चलाए जा रहे थे? तीर 
#कांग्रेस के अंदर आखिर वह कौन से नेता हैं जिनकी आड़ ली जा रही है?
#या फिर किसी और के इशारों पर आपको इस्तेमाल किया जा रहा है?
#कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को सच्चाई जानने का #अधिकार है। “अगर किसी बड़े नेता के प्रति आपके मन में #ज़हर भरा है, तो उसे बाहर निकाल दीजिए। लेकिन इस तरह बेबुनियाद बातें करके आप प्रसिद्धि नहीं पा सकते। जनता सब #जानती है और समय आने पर जवाब भी देती है।”
    user_दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    Local News Reporter बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • इंदरगढ़ थाने में युवक की कस्टडी डेथ, परिजनों का हंगामा 🚨,#rajasthan #bundi #indergarhnews #latestup.
    1
    इंदरगढ़ थाने में युवक की कस्टडी डेथ, परिजनों का हंगामा 🚨,#rajasthan #bundi #indergarhnews #latestup.
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कल रात्रि को टोंक डीएसटी टीम ने bachero का घेर स्थान पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा जिसे 168000 बरामद किए। मुख्य सरगना इरफान जो की हिस्ट्रीशीटर भी है फरार हो गया।
    1
    कल रात्रि को टोंक डीएसटी टीम ने bachero का घेर स्थान पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा जिसे 168000 बरामद किए। मुख्य सरगना इरफान जो की हिस्ट्रीशीटर भी है फरार हो गया।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Rajasthan update
    1
    Rajasthan update
    user_Ramraj Tilker
    Ramraj Tilker
    टोंक, टोंक, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, 
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना,
व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया  जाएगा तेज,
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग,
व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.