logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शनिवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के लगभग 700 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजर्स से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य के बीएलओ की कड़ी मेहनत के कारण ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय से सात दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। अपने संबोधन की शुरुआत राजस्थानी परंपरा के अनुरूप "खम्मा घणी" कहकर करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बीएलओ को अपने परिवार का हिस्सा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताया। उन्होंने जोर दिया कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में हुए एसआईआर में राजस्थान को पहला स्थान दिलाने में यहां के बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में सभी चुनाव संविधान और विधि के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उल्लेख किया कि भारत इस वर्ष लोकतांत्रिक देशों के वैश्विक संगठन IDEA (इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस) की अध्यक्षता कर रहा है, जो विश्व में स्थायी, सशक्त और समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा देता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग पर बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के सफल संचालन में बीएलओ की भूमिका की सराहना की और उन्हें अतिरिक्त मानदेय प्रदान किए जाने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के कार्यों की सफलता की नींव जमीनी स्तर पर कार्यरत बीएलओ ही हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में निर्वाचन आयोग एक संस्थागत ढांचे के रूप में कार्य करता है, लेकिन चुनावों के दौरान लगभग 1.80 करोड़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी चुनावी संस्था बन जाता है। इस विशाल व्यवस्था में बीएलओ सबसे आधारभूत और महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न अनुभव साझा किए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव भी दिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता तथा समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा किए गए इस बीएलओ संवाद से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने में बीएलओ को नई दिशा मिलेगी। यह उल्लेखनीय है कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारभूत इकाई हैं, जिनकी मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता पहचान संबंधी सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में यह संवाद कार्यक्रम निर्वाचन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान एसआईआर के विभिन्न चरणों में तत्समय चल रहे 12 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में अग्रणी रहा, जहाँ एसआईआर प्रारंभ होने से पूर्व ही 70 प्रतिशत मैपिंग तथा एसआईआर के दौरान 98 प्रतिशत तक मैपिंग कर राज्य ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान में एसआईआर 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ, गणना चरण की शुरुआत 4 नवंबर 2025 से हुई तथा मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को हुआ। अंता विधानसभा को छोड़कर 199 विधानसभाओं की मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। एसआईआर के उपरांत अंता विधानसभा को शामिल करने के बाद मतदाताओं की कुल संख्या 5.17 करोड़ रही, और 52,490 बूथ स्तरीय अधिकारियों के अथक प्रयासों से 5.48 करोड़ मतदाताओं के लिए एसआईआर का कार्य समय से पूर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

10 hrs ago
user_Naveen Singh
Naveen Singh
Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
10 hrs ago
06efbea5-0680-449c-92f1-ae328a0614a3

शनिवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के लगभग 700 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजर्स से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य के बीएलओ की कड़ी मेहनत के कारण ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय से सात दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। अपने संबोधन की शुरुआत राजस्थानी परंपरा के अनुरूप "खम्मा घणी" कहकर करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बीएलओ को अपने परिवार का हिस्सा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताया। उन्होंने जोर दिया कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में हुए एसआईआर में राजस्थान को पहला स्थान दिलाने में यहां के बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में सभी चुनाव संविधान और विधि के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उल्लेख किया कि भारत इस वर्ष लोकतांत्रिक देशों के वैश्विक संगठन IDEA (इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस) की अध्यक्षता कर रहा है, जो विश्व में स्थायी, सशक्त और समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा देता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग पर बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के सफल संचालन में बीएलओ की भूमिका की सराहना की और उन्हें अतिरिक्त मानदेय प्रदान किए जाने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के कार्यों की सफलता की नींव जमीनी स्तर पर कार्यरत बीएलओ ही हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में निर्वाचन आयोग एक संस्थागत ढांचे के रूप में कार्य करता है, लेकिन चुनावों के दौरान लगभग 1.80 करोड़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी

28e516f3-51f6-4524-abaf-35109f84e9eb

चुनावी संस्था बन जाता है। इस विशाल व्यवस्था में बीएलओ सबसे आधारभूत और महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न अनुभव साझा किए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव भी दिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता तथा समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा किए गए इस बीएलओ संवाद से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने में बीएलओ को नई दिशा मिलेगी। यह उल्लेखनीय है कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारभूत इकाई हैं, जिनकी मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता पहचान संबंधी सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में यह संवाद कार्यक्रम निर्वाचन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान एसआईआर के विभिन्न चरणों में तत्समय चल रहे 12 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में अग्रणी रहा, जहाँ एसआईआर प्रारंभ होने से पूर्व ही 70 प्रतिशत मैपिंग तथा एसआईआर के दौरान 98 प्रतिशत तक मैपिंग कर राज्य ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान में एसआईआर 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ, गणना चरण की शुरुआत 4 नवंबर 2025 से हुई तथा मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को हुआ। अंता विधानसभा को छोड़कर 199 विधानसभाओं की मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। एसआईआर के उपरांत अंता विधानसभा को शामिल करने के बाद मतदाताओं की कुल संख्या 5.17 करोड़ रही, और 52,490 बूथ स्तरीय अधिकारियों के अथक प्रयासों से 5.48 करोड़ मतदाताओं के लिए एसआईआर का कार्य समय से पूर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति द्वारा हरताल की अनाज मंडी में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 315 दिन पूरे हो गए हैं। इस धरने की शुरुआत आज राष्ट्रगान के साथ की गई।
    1
    खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति द्वारा हरताल की अनाज मंडी में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 315 दिन पूरे हो गए हैं। इस धरने की शुरुआत आज राष्ट्रगान के साथ की गई।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • माँ शांति कंप्यूटर स्किल सेंटर, फिरोजपुर झिरका में केवल लड़कियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए दाखिले खुले हैं। इच्छुक छात्राएँ 30 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। इन सभी मुफ्त कोर्सों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 9050211541 पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    माँ शांति कंप्यूटर स्किल सेंटर, फिरोजपुर झिरका में केवल लड़कियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए दाखिले खुले हैं। इच्छुक छात्राएँ 30 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। इन सभी मुफ्त कोर्सों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 9050211541 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Mohd Jabbar
    Mohd Jabbar
    Local News Reporter फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • पांवटा क्षेत्र में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा भूतनाथ शिव मंदिर जोहड़ा धाम, पांवटा में एक ब्लॉक स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साधना शर्मा ने जानकारी दी कि यह सामूहिक योगाभ्यास 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा, और उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय पांवटा द्वारा एक विशेष जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। योग प्रभारी डॉ. चंद्रहास शर्मा, सह प्रभारी डॉ. नाहर मल यादव और योग शिक्षक संदीप मीणा की टीम ने गाँव-गाँव जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। अभियान के दौरान, ग्रामीणों से 21 जून को जोहड़ा धाम स्थित बाबा भूतनाथ शिव मंदिर में होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में उपस्थित होने का संकल्प भी दिलाया गया। टीम ने लोगों से नियमित योग का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
    1
    पांवटा क्षेत्र में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा भूतनाथ शिव मंदिर जोहड़ा धाम, पांवटा में एक ब्लॉक स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साधना शर्मा ने जानकारी दी कि यह सामूहिक योगाभ्यास 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा, और उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय पांवटा द्वारा एक विशेष जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। योग प्रभारी डॉ. चंद्रहास शर्मा, सह प्रभारी डॉ. नाहर मल यादव और योग शिक्षक संदीप मीणा की टीम ने गाँव-गाँव जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। अभियान के दौरान, ग्रामीणों से 21 जून को जोहड़ा धाम स्थित बाबा भूतनाथ शिव मंदिर में होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में उपस्थित होने का संकल्प भी दिलाया गया। टीम ने लोगों से नियमित योग का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    7 hrs ago
  • आज अलवर, राजस्थान में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली द्वारा एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, सभी अन्य जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, और जिला अध्यक्ष जलाराम सहित एससी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    आज अलवर, राजस्थान में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली द्वारा एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, सभी अन्य जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, और जिला अध्यक्ष जलाराम सहित एससी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के प्रांगण में एक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राजस्व, बिजली, पानी और चिकित्सा जैसे 22 प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र सहित कई प्रकार के कार्यों को संभाला गया। इस आयोजन के साथ ही, ग्रामीणों ने शिविर में बस संचालन की अपनी प्रमुख मांग भी रखी।
    1
    नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के प्रांगण में एक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राजस्व, बिजली, पानी और चिकित्सा जैसे 22 प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र सहित कई प्रकार के कार्यों को संभाला गया। इस आयोजन के साथ ही, ग्रामीणों ने शिविर में बस संचालन की अपनी प्रमुख मांग भी रखी।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कानपुर में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बरामद किया गया सामान 'सीना चौड़ा' करके यानी बड़े गर्व के साथ मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। हालांकि, इसी घटनाक्रम के बीच एक युवा लड़के ने बिना किसी डर के कैमरे के सामने यह बयान दिया कि उसने चोरी नहीं की है। लड़के ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब उसने चोरी की ही नहीं है, तो वह बरामद किए गए डिब्बे को कैसे पकड़ सकता है।
    1
    कानपुर में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बरामद किया गया सामान 'सीना चौड़ा' करके यानी बड़े गर्व के साथ मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

हालांकि, इसी घटनाक्रम के बीच एक युवा लड़के ने बिना किसी डर के कैमरे के सामने यह बयान दिया कि उसने चोरी नहीं की है। लड़के ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब उसने चोरी की ही नहीं है, तो वह बरामद किए गए डिब्बे को कैसे पकड़ सकता है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • पावटा प्रागपुरा नगर पालिका के सीताराम मार्केट, प्रागपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में चोमू के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश भारद्वाज और भाजपा महामंत्री मिंटू शर्मा के नेतृत्व में लोगों को शरबत पिलाकर रामलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सैनी 'सब्जी वाला' ने लोगों को गर्मी में पानी पिलाने को पुण्य का कार्य बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को दूरभाष पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल महामंत्री मिंटू शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सैनी 'सब्जी वाला', बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमावत, सर्वेश सैनी, स्योराम सैनी, सुरेश चतुर्वेदी, रामावतार महावर, सत्यनारायण पुजारी, कपिल पारीक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
    1
    पावटा प्रागपुरा नगर पालिका के सीताराम मार्केट, प्रागपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में चोमू के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश भारद्वाज और भाजपा महामंत्री मिंटू शर्मा के नेतृत्व में लोगों को शरबत पिलाकर रामलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सैनी 'सब्जी वाला' ने लोगों को गर्मी में पानी पिलाने को पुण्य का कार्य बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को दूरभाष पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल महामंत्री मिंटू शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सैनी 'सब्जी वाला', बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमावत, सर्वेश सैनी, स्योराम सैनी, सुरेश चतुर्वेदी, रामावतार महावर, सत्यनारायण पुजारी, कपिल पारीक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    7 hrs ago
  • अलवर जिले के माचड़ी गांव में 20 जून 2026 को इब्तिदा संस्था द्वारा चलाए जा रहे किशोरी शिक्षा एवं सशक्तिकरण प्रोग्राम के तहत एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संकल्प किशोर संदर्भ केंद्र माचड़ी में 'बदलाव के राही' के लिए रखी गई थी। इस आयोजन में पाँच गांवों से आए 'बदलाव के राहियों' ने भाग लिया, जहाँ संकल्प किशोर संदर्भ पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की गई। बैठक का मुख्य जोर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा गांव में स्कूल छोड़ चुके किशोर-किशोरियों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा में लाने पर रहा। सभी 'बदलाव के राहियों' ने अपने-अपने गांवों में ऐसे ड्रॉप आउट किशोर-किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने का काम करने का संकल्प लिया। गांव माचड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता श्री मंगल राम जी ने बाहर से आए किशोरों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इब्तिदा संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से समाज में लिंग आधारित भेदभाव को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता आई है, जिसके कारण अब भेदभाव में कमी होने लगी है।
    2
    अलवर जिले के माचड़ी गांव में 20 जून 2026 को इब्तिदा संस्था द्वारा चलाए जा रहे किशोरी शिक्षा एवं सशक्तिकरण प्रोग्राम के तहत एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संकल्प किशोर संदर्भ केंद्र माचड़ी में 'बदलाव के राही' के लिए रखी गई थी।

इस आयोजन में पाँच गांवों से आए 'बदलाव के राहियों' ने भाग लिया, जहाँ संकल्प किशोर संदर्भ पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की गई। बैठक का मुख्य जोर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा गांव में स्कूल छोड़ चुके किशोर-किशोरियों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा में लाने पर रहा। सभी 'बदलाव के राहियों' ने अपने-अपने गांवों में ऐसे ड्रॉप आउट किशोर-किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने का काम करने का संकल्प लिया।

गांव माचड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता श्री मंगल राम जी ने बाहर से आए किशोरों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इब्तिदा संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से समाज में लिंग आधारित भेदभाव को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता आई है, जिसके कारण अब भेदभाव में कमी होने लगी है।
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक छोटा बच्चा दुकान पर टॉफी लेने गया था, तभी एक डंपर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
    1
    राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक छोटा बच्चा दुकान पर टॉफी लेने गया था, तभी एक डंपर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.