बीआरसी फूलपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान फूलपुर, प्रयागराज। बीआरसी फूलपुर परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों में डॉली गुप्ता, शालिनी, कमला यादव, अंजू रावत, रेखा शर्मा, आलिया बेगम, रोशनलाल पाल, अनुराग, अशोक मौर्य और द्वारिका प्रसाद सहित कई शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार सिंह एवं कृष्ण कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता राजकीय महिला महाविद्यालय परासिनपुर के प्राचार्य प्रो. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु ही शिष्य को ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग प्रदान करते हैं, इसलिए गुरु-शिष्य परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से अपने आचरण, कार्यशैली और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज में शिक्षा की गरिमा को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष कामतानाथ ने कहा कि महासंघ शिक्षकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गुरु वंदन कार्यक्रम उसी उद्देश्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो शिक्षकों के सम्मान और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा, प्रतापपुर संयोजक आदित्य मौर्य, शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष मो. शहजाद, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष रेनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, संगठन मंत्री मो. इमरान, संयुक्त महामंत्री राजेश शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, श्यामजी सोनकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।
बीआरसी फूलपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान फूलपुर, प्रयागराज। बीआरसी फूलपुर परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों में डॉली गुप्ता, शालिनी, कमला यादव, अंजू रावत, रेखा शर्मा, आलिया बेगम, रोशनलाल पाल, अनुराग, अशोक मौर्य और द्वारिका प्रसाद सहित कई शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार सिंह एवं कृष्ण कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता राजकीय महिला महाविद्यालय परासिनपुर के प्राचार्य प्रो. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु ही शिष्य को ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग प्रदान करते हैं, इसलिए गुरु-शिष्य परंपरा को अक्षुण्ण
बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से अपने आचरण, कार्यशैली और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज में शिक्षा की गरिमा को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष कामतानाथ ने कहा कि महासंघ शिक्षकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गुरु वंदन कार्यक्रम उसी उद्देश्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो शिक्षकों के सम्मान और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा, प्रतापपुर संयोजक आदित्य मौर्य, शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष मो. शहजाद, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष रेनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, संगठन मंत्री मो. इमरान, संयुक्त महामंत्री राजेश शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, श्यामजी सोनकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।
- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं सामाजिक उत्थान का अनु प्रयागराज। लोक सेवक मंडल प्रयागराज द्वारा भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर हरीश प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने कहा कि लोक सेवक मंडल के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय ने भारत के गरीबों, किसानों, अशिक्षित महिलाओं एवं वंचित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से लोक सेवक मंडल की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी ने अपने त्याग, तपस्या एवं सत्कर्मों के बल पर लाला लाजपत राय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोक सेवक मंडल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। हिंदी को राजभाषा का सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि राजीव शुक्ला अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि टंडन जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रख्यात पत्रकार, लेखक, विचारक एवं कुशल प्रशासक भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश तिवारी सचिव, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने की। स्वागत भाषण शिव सेवक सिंह, वरिष्ठ सदस्य लोक सेवक मंडल स्थानीय सलाहकार समिति, प्रयागराज एवं वरिष्ठ पार्षद, नगर निगम प्रयागराज ने दिया। उपरोक्त जानकारी रविशंकर मिश्र मिडिया प्रभारी लोकसेवक मंडल ने दिया l ओम प्रकाश शुक्ला, निदेशक, गांधी एकेडमिक संस्थान ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। आनंद घिल्डियाल, वरिष्ठ पार्षद ने आभार व्यक्त किया तथा अरविंद चोपड़ा, प्रभारी, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजसेविका अनुराधा एवं शिवांगी साहनी के निर्देशन में स्लम बस्तियों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, समाजसेविका मधु, लवलेश सिंह, घनश्याम मास्टर, कर्मचारी नेता फूलचंद यादव, राकेश बनोधा, सगीर अहमद, दूधनाथ, शिखा गुप्ता, मनोज केशरवानी, संजय पाण्डेय, नीलू जायसवाल, बेदप्रकाश, डॉ यशवंत पाल, सुभाष चंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।3
- प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्वः झूसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग; ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन प्रयागराज। भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज में मंदिरों, शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। पहले सोमवार से पहले शनिवार रात से प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन कावंड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए अब 29 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी और दूसरी लेन से सामान्य वाहन चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शास्त्री पुल (झूसी पुल) पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की एंट्री रोक दी गई। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। *ट्रैफिक प्लान- डायवर्जन* प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूसी से हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे की एक लेन पैदल यात्री और कावंड़ यात्रा के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन से सीमित और नियंत्रित ट्रैफिक चलेगा। बड़े वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे। शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। रोडवेज बसों के लिए बाईपास दिया गया है। अब वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हंडिया- सहसों- फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। *संगम नगरी प्रयागराज के त्रिवेणी से भर रहे गंगाजल* सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए त्रिवेणी संगम से गंगाजल भरकर मनकामेश्वर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बाइट... डीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत1
- *दिनांक 29.07.2026 को घटित सड़क दुर्घटना के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्रवाई के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा बाइट।*1
- हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- जंतर-मंतर पर FIR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 31 जुलाई को उठी न्याय की आवाज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 31 जुलाई 2026 को प्रदर्शनकारियों ने दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की गई।1