पलवल, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने आज पलवल के गांव कुश£ीपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आरओ पानी प्लांट और वाटर कूलर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि यह आरओ प्लांट और वाटर कूलर मनोज बैसला द्वारा अपने पिता स्वर्गीय छज्जू राम बैंसला माता स्वर्गीय मूर्ति देवी,धर्म पत्नी स्वर्गीय बाला देवी की स्मृति में लगाया गया है I पलवल वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 एवं जमीनी स्तर पर स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पलवल जिला का दौरा किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हो इसके लिए प्रत्येक जिला में जाकर नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति, कचरा प्रबंधन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर सुधारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाएगा। मार्च तक स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। मई महीने में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाना है। इसके लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के तहत हरियाणा स्वच्छता अभियान की चर्चा कर चुके है। हरियाणा प्रदेश स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल नगर निगम को राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजा गया है। पूरे देश में करनाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। सोनीपत नगर निगम को मिनिस्ट्री अवॉर्ड दिया गया है। सरकार द्वारा कोशिश की जा रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की अच्छी श्रेणी में कुरुक्षेत्र को शामिल किया जाए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार पंचकुला को भी बेहतर रैंकिंग मिले उसको लेकर सरकार का फोकस है। ताकि हरियाणा के चार पांच जिला स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में अपनी पहचान बना पाए।

- सरकारी स्कूल के गेट पर कूड़े का ढेर, आवारा पशुओं का जमावड़ा—बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर सवाल1
- बाबू जगजीवन पार्क शमशाबाद पलवल में गुरु रविदास जयंती मनाई , जिसमें शमशाबाद एवं सल्लागढ़ एवं होडल पलवल के लोगो ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी राम रत्न पूर्व विधायक ने की। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल गुर्जर मंत्री भारत सरकार रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ कृष्ण कुमार विधायक बवाल रहे, श्री दीपक मंगला जी पूर्व विधायक, श्री हर्ष कुमार पूर्व मंत्री, श्री सुखवीर सिंह प्रधान रविदास ट्रस्ट बहरोला, श्री खेम चंद पंवार अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली ,आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।4
- Post by Kailash Rathour1
- पलवल : स्कूल के प्रिंसिपल अरुण कुमार शर्मा, राम अवतार डीपी व छात्राओं ने अतिथि स्कूल के मुख्याध्यापक भगवान सिंह सौरोत, रेखा रानी व आगंतुक छात्राओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक दूसरे से परिचय का आदान-प्रदान किया। मनोरंजक खेलकूदों के क्रम में चम्मच दौड, खो-खो, बैडमिंटन, तीन टांग दौड व रस्सा कसी का आयोजन किया गया । दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चम्मच दौड़ में दिव्या प्रथम और गायत्री स्थान पर रही। बरखा, जिया, शिवानी, सांची, कुसम, प्रीति व गौरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में सांची व कुसम ने प्रथम और निशा व मधु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीतू , बिमला, पूनम और निशा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बरखा, प्रीति और मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यापकों ने शिक्षा के क्षेत्र में विचारों का आदान प्रदान किया और विद्यार्थियों को स्कूल पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की सैर कराई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अतिथि स्कूल से मुख्य अध्यापक भगवान सिंह सौरोत, रेखा रानी व मेजबान स्कूल से प्रिंसिपल अरुण कुमार शर्मा, राम अवतार डीपी, राजीव, भजनलाल व अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, अशोक शर्मा ने भाग लिया।1
- 13 एकड़ पंचायत जमीन पर अवैध खनन का आरोप, माइनिंग विभाग करेगा जांच गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीन एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके विपरीत छह से सात फीट तक खुदाई की जा रही है। इससे पंचायत की सामूहिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते अवैध खुदाई पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की जमीन गांव की साझा धरोहर है और इसके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले को लेकर गांव के कई जिम्मेदार लोग भी सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रीन एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट की आड़ में नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने बताया कि माइनिंग विभाग के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है, जहां मिट्टी खोदी हुई पाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Ek nazar idhar bhi /1
- Post by Ranjana rathor1
- बड़ौली में कुत्ताघर निर्माण टला, घटिया सामग्री के आरोपों से घिरा प्रोजेक्ट1