Shuru
Apke Nagar Ki App…
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 7अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 20मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल7अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,165.815लीटर शराब, 22932किलोग्राम चावल बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
S9 Bihar
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 7अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 20मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल7अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,165.815लीटर शराब, 22932किलोग्राम चावल बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- ईद-उल-फितर के मद्देनजर बेतिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आज शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकालकर आमजन के बीच सुरक्षा और भरोसे का संदेश दिया गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सदर एसडीएम विकास कुमार एवं सदर डीएसपी विवेक दीप ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 21 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाहों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है और नमाज अदा करने आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर संवेदनशील स्थान पर मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी दी कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों—नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मनवापुल थाना और कालीबाग थाना सहित कुल पांचों थाना क्षेत्रों की पुलिस इस फ्लैग मार्च में शामिल रही। उन्होंने कहा कि यह मार्च पूरे शहर में घूमकर लोगों के बीच यह संदेश दे रहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की अवैध या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर भी लगातार बनी हुई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंत में एसडीएम विनोद कुमार और डीएसपी विवेक दीप ने शहरवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि बेतिया में एक सकारात्मक और सुरक्षित माहौल कायम रह सके।1
- कुंवर सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठामन कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने माननीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी कालादिखाकर विरोध जताया !! नगर पंचायत मनोनीत सभासद का प्रकरण!!1
- नाथबाबा चौक के पास ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत मेला देखकर लौट रहे थे तीनों, गांव में पसरा मातम बेतिया (पश्चिम चंपारण): बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक नाथबाबा चौक पर लगे मेले को देखकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान घुसपुरा गांव (वार्ड संख्या 06) निवासी आलोक कुमार (18), पिता संजय चौधरी, रौशन कुमार (15), पिता कन्हैया चौधरी और विकास कुमार (20), पिता चन्द्रमा चौधरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे तीनों युवक बगही स्थित नाथबाबा चौक पर मेला देखने गए थे। मेला घूमकर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक आपस में परिचित थे और साथ ही मेला देखने गए थे।1
- Breaking-कुशीनगर -- - पूर्ति निरीक्षक द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां - जनता दर्शन करने के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है पूर्ति निरीक्षक पडरौना - क्षेत्र से आये पीड़ित जनता को नहीं मिल रहा है न्याय हो रहे वापस - पूर्ति निरीक्षक के समय से न बैठने के कारण पीड़ित जनता हो रही परेशान - कई बार वापस जाने के बाद उच्चाधिकारियों से कर चुके है शिकायत नहीं होता है कार्यवाई - उपजिलाधिकारी पडरौना ने मामले को संज्ञान लेकर कार्यवाई कराने की कही बात - पडरौना तहसील कैम्पस में स्थित पूर्ति निरीक्षक पडरौना का कार्यालय ।1
- डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses1
- आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 20 मार्च शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बेतिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 ने किया। मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। सदर डीएसपी विवेक ने बताया कि 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।1