logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक सवार दंपत्ति को धक्का देकर उनका मोबाइल व पर्स छीनकर भागने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार  अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति को 4 सितम्बर को धक्का देकर उनका मोबाइल और पर्स छीनकर भागने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त की तलाशी में पुलिस को उसके पास से दंपत्ति का छीना हुआ रियलमी मोबइल, लेडीज पर्स, 400 रूपये नकद और 7 चाभियाँ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई हैं. पुलिस की ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया । मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर सं0 यू0पी0 36 क्यू 4318 के कागज मांगने पर दिखा न सकें ।  पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव ने बताया कि यह सामान दिनांक 04.09.2026 को हम दोनों अपने एक अन्य साथी संदीप यादव पुत्र स्व0 राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का देकर महिला का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे । पर्स से 1200/- रुपये नकद, महिला व उनके बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैनकार्ड व कुछ चाभी मिली थी । रुपये को हम तीनों लोग आपस में बांट लिये थे । बरामद सामान उसी घटना का है, शेष सामान संदीप यादव के पास है । बरामदगी के आधार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

3 hrs ago
user_Coresspondent NATION ONE NEWS
Coresspondent NATION ONE NEWS
Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
13820496-8c3c-4b1f-8560-3d7eef94c83e

बाइक सवार दंपत्ति को धक्का देकर उनका मोबाइल व पर्स छीनकर भागने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार  अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति को 4 सितम्बर को धक्का देकर उनका मोबाइल और पर्स छीनकर भागने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त की तलाशी में पुलिस को उसके पास से दंपत्ति का छीना हुआ रियलमी मोबइल, लेडीज पर्स, 400 रूपये नकद और 7 चाभियाँ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई हैं. पुलिस की ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया । मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर सं0 यू0पी0 36

क्यू 4318 के कागज मांगने पर दिखा न सकें ।  पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव ने बताया कि यह सामान दिनांक 04.09.2026 को हम दोनों अपने एक अन्य साथी संदीप यादव पुत्र स्व0 राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का देकर महिला का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे । पर्स से 1200/- रुपये नकद, महिला व उनके बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैनकार्ड व कुछ चाभी मिली थी । रुपये को हम तीनों लोग आपस में बांट लिये थे । बरामद सामान उसी घटना का है, शेष सामान संदीप यादव के पास है । बरामदगी के आधार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम मंडल टाप बनी खुशी का माहौल *श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी ने जीती मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता* *अमेठी।* श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी की वॉलीबॉल टीम ने मंडल स्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबेडकर नगर में आयोजित हुई थी। टीम ने लीग मैच में बाराबंकी को, सेमीफाइनल में अयोध्या को और फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में अनुराग सोनी (कप्तान), अनुपम, मोनू, आलोक, सिद्धार्थ, अनुभव, अर्पित और सुफियान शामिल रहे। टीम के कोच श्री बद्री प्रसाद शुक्ल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार शिवपूजन मिश्रा रमेश चंद्र ने विजेता टीम को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
    1
    शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम मंडल टाप बनी खुशी का माहौल 
*श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी ने जीती मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता*
*अमेठी।* श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी की वॉलीबॉल टीम ने मंडल स्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबेडकर नगर में आयोजित हुई थी।
टीम ने लीग मैच में बाराबंकी को, सेमीफाइनल में अयोध्या को और फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम में अनुराग सोनी (कप्तान), अनुपम, मोनू, आलोक, सिद्धार्थ, अनुभव, अर्पित और सुफियान शामिल रहे। टीम के कोच श्री बद्री प्रसाद शुक्ल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य  संजय कुमार शिवपूजन मिश्रा रमेश चंद्र ने विजेता टीम को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में अनियमितता, जांच में मिली खामियां पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप, बीईओ ने जेई और ठेकेदार को लगाई फटकार अमेठी। भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव को दी गई। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। बीईओ ने जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी आख्या तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है।
    4
    अमेठी में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में अनियमितता, जांच में मिली खामियां

पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप, बीईओ ने जेई और ठेकेदार को लगाई फटकार
अमेठी। भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव को दी गई। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।
बीईओ ने जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी आख्या तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    1
    इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है।
मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस 18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस एसपी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण, तालाब में एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन अमेठी। कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया दो वर्षीय मासूम अनस सोमवार सुबह घर के सामने खेलते-खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब 18 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्चे की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अनस करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ मिर्जापुर-विंध्याचल से ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने देर रात तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। तालाब के आसपास रोशनी की भी व्यवस्था कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। देर रात एसपी सरवणन टी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कुएं, तालाब समेत सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। अनस के लापता होने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब के तीन बच्चों में अनस सबसे छोटा है। निरीक्षण के दौरान सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
एसपी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण, तालाब में एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
अमेठी। कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया दो वर्षीय मासूम अनस सोमवार सुबह घर के सामने खेलते-खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब 18 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्चे की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अनस करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ मिर्जापुर-विंध्याचल से ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने देर रात तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। तालाब के आसपास रोशनी की भी व्यवस्था कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
देर रात एसपी सरवणन टी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कुएं, तालाब समेत सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।
अनस के लापता होने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब के तीन बच्चों में अनस सबसे छोटा है। निरीक्षण के दौरान सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल जन कल्याण समिति की रीता सिंह 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल जन कल्याण समिति की रीता सिंह अपने समर्थकों के साथ 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गईं। धरने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हलचल बढ़ गई। वहीं, धरनास्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी अथवा प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रीता सिंह और उनके साथियों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने के दौरान उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी कौन-सी समस्या है, जिसके समाधान के लिए समिति के लोगों को विद्युत उपकेंद्र पर धरना देना पड़ा। साथ ही, क्या विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे? धरने के कारण मौके पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब विद्युत विभाग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि समय रहते दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती है तो मामले का समाधान निकलने की उम्मीद है। फिलहाल धरना जारी है और मामले को लेकर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा
    1
    132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल
 जन कल्याण समिति की रीता सिंह
132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल
जन कल्याण समिति की रीता सिंह अपने समर्थकों के साथ 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गईं। धरने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हलचल बढ़ गई। वहीं, धरनास्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी अथवा प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
रीता सिंह और उनके साथियों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने के दौरान उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई।
मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी कौन-सी समस्या है, जिसके समाधान के लिए समिति के लोगों को विद्युत उपकेंद्र पर धरना देना पड़ा। साथ ही, क्या विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे?
धरने के कारण मौके पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब विद्युत विभाग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि समय रहते दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती है तो मामले का समाधान निकलने की उम्मीद है।
फिलहाल धरना जारी है और मामले को लेकर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    2 hrs ago
  • २३घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव मचा कोहराम पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम २घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव अमेठी कस्वे के समदिया मोहल्ले में नारघाट कच्ची सराय थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर निवासी मुजीब का ढाई वर्षीय पुत्र अनस अपने मामा तथा मौसी हसीना के साथ रहता था मंगलवार सुबह वह खेलते हुए पास में स्थित तालाब में डूब गया परिजन उसे काफी देर तक ढूंढा जब वह नहीं मिला तब कोतवाली पुलिस अमेठी को जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई उसके पता न चलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई टीम शाम को आई घंटों जाल कांटा डालकर ढूंढा लेकिन असफल रहे पुलिस अधीक्षक डांग स्क्वायड फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मासूम का शव उतराया मिला परिजन शव निकालकर पुलिस को सूचना दी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट में मृत का कारण पानी में डूबने को बताया गया है बुधवार की शाम मौलवी कलमा पढ़ कर शव को दफ़नाया इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम शव यात्रा में शामिल रहे
    2
    २३घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव
मचा कोहराम पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम 
२घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव
अमेठी कस्वे के समदिया मोहल्ले में नारघाट कच्ची सराय थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर निवासी मुजीब का ढाई वर्षीय पुत्र अनस अपने मामा तथा मौसी हसीना के साथ रहता था मंगलवार सुबह वह खेलते हुए पास में स्थित तालाब में डूब गया परिजन उसे काफी देर तक ढूंढा जब वह नहीं मिला तब कोतवाली पुलिस अमेठी को जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई उसके पता न चलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई टीम शाम को आई घंटों जाल कांटा डालकर ढूंढा लेकिन असफल रहे पुलिस अधीक्षक डांग स्क्वायड फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मासूम का शव उतराया मिला परिजन शव निकालकर पुलिस को सूचना दी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट में मृत का कारण पानी में डूबने को बताया गया है 
बुधवार की शाम मौलवी कलमा पढ़ कर शव को दफ़नाया इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम शव यात्रा में शामिल रहे
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस का तात्कालिक न्याय ll लिव इन पार्टनर की बेरहमी से तड़पाकर हत्या व उसके भाई को घ्याल करने वाला गिरफ्तार गुजरात के भावनगर में लिव इन में रहने वाली प्रेमिका को फैज़ल नामक प्रेमी बड़ी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी. उसको बचाने आये भाई को भी बुरी तरह से घायल कर भाग निकला था लेमिन पुलिस ने खोज निकाला और पीट पीटकर हत्या करने वाले हत्यारे को उसी तरह से खुलेआम पीटा जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.
    2
    पुलिस का तात्कालिक न्याय ll लिव इन पार्टनर की बेरहमी से तड़पाकर हत्या व उसके भाई को घ्याल करने वाला गिरफ्तार 
गुजरात के भावनगर में लिव इन में रहने वाली प्रेमिका को फैज़ल नामक प्रेमी बड़ी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी. उसको बचाने आये भाई को भी बुरी तरह से घायल कर भाग निकला था लेमिन पुलिस ने खोज निकाला और पीट पीटकर हत्या करने वाले हत्यारे को उसी तरह से खुलेआम पीटा जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय अनस का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। करीब 22 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से मासूम का शव निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। विंध्याचल निवासी अनस पुत्र मुजीद करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अनस गायब था। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास काफी तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घर के पास तालाब और कुआं होने के कारण परिजनों ने बच्चे के पानी में गिरने की आशंका जताई। स्थानीय गोताखोरों से तालाब में तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तालाब में अधिक दलदल होने के कारण नाव नहीं चल सकी, जिसके बाद टीम ने अन्य संसाधनों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव
घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव
अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय अनस का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। करीब 22 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से मासूम का शव निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विंध्याचल निवासी अनस पुत्र मुजीद करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अनस गायब था। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास काफी तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
घर के पास तालाब और कुआं होने के कारण परिजनों ने बच्चे के पानी में गिरने की आशंका जताई। स्थानीय गोताखोरों से तालाब में तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तालाब में अधिक दलदल होने के कारण नाव नहीं चल सकी, जिसके बाद टीम ने अन्य संसाधनों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.