हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, जवाबी मुठभेड़ में पैर में लगी गोली शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी द्वारा आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घटना में एक आरक्षी भी घायल हुआ है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को प्रहलादपुर कमलनैनपुर निवासी चन्द्रपाल ने थाना कांट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि समीर पुत्र लियाकत अली निवासी गढ़ी पूर्वी, थाना कांट तथा उसके तीन अन्य साथियों ने उसके पुत्र गौतम पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना कांट पर मु0अ0सं0 367/2026 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार देर रात पुलिस टीम आरोपी समीर को घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए उसके बताए स्थान पर ग्राम दिलावरपुर के जंगल में लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान आरोपी ने झाड़ियों से चाकू निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरक्षी के बाएं हाथ में चोट आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी समीर के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को पहले सीएचसी कांट ले जाया गया, जहां से दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- kele ka phool khane se kaun si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर विकास की नई मिसाल, प्रधान अनिल गुप्ता ने गिनाईं उपलब्धियां शाहजहाँपुर। विकासखंड सिंधौली की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पंचायत में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में भटपुरा रसूलपुर को और अधिक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सहयोग करने और स्वच्छ एवं समृद्ध गांव बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और पारदर्शी कार्यशैली के बल पर भटपुरा रसूलपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।1
- *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- बिग ब्रेकिंग शाहजहांपुर कांट में युवक हत्याकांड पर बवाल, हाईवे जाम; थाने का घेराव हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों लोग शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में युवक हत्याकांड को लेकर शनिवार को भारी बवाल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और कांट थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। स्थानीय आकलन के अनुसार करीब 1,000 से 1,500 लोग प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी के हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यातायात प्रभावित है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।4