*परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सांसद के हाथों मिली स्टडी टेबल की सौगात* बहराइच । आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से एक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन बहराइच के निर्देशों के क्रम में जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक वर्ग से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों (प्रति विद्यालय लगभग 24 छात्र) को फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरित किए जा रहे हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ गोड़ द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिला विकास अधिकारी राज कुमार एवं परियोजना निदेशक मनीष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ ताजखोदाई, बहादुरपुर और सुसरौली विद्यालय के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों के लगभग 2,160 मेधावी छात्र लाभान्वित होंगे। साथ ही बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून प्रिंटेड स्टडी टेबल दिए गए हैं ताकि पढ़ाई में रुचि बढ़े। प्रशासन का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सुगम अध्ययन वातावरण प्रदान करना और उन्हें शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। सांसद एवं सीडीओ ने बच्चों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सांसद के हाथों मिली स्टडी टेबल की सौगात* बहराइच । आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से एक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन बहराइच के निर्देशों के क्रम में
जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक वर्ग से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों (प्रति विद्यालय लगभग 24 छात्र) को फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरित किए जा रहे हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सांसद
डॉ गोड़ द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिला विकास अधिकारी राज कुमार एवं परियोजना निदेशक मनीष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ ताजखोदाई, बहादुरपुर और सुसरौली विद्यालय के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद की 90 ग्राम पंचायतों के चयनित विद्यालयों के लगभग
2,160 मेधावी छात्र लाभान्वित होंगे। साथ ही बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून प्रिंटेड स्टडी टेबल दिए गए हैं ताकि पढ़ाई में रुचि बढ़े। प्रशासन का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सुगम अध्ययन वातावरण प्रदान करना और उन्हें शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। सांसद एवं सीडीओ ने बच्चों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।1
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ4
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1