logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नगर की एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि ग्राम गेन्दौली, थाना कैलिया निवासी रोहित कुमार ने करीब चार माह तक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के पंचानन चौराहा से आगे जालौन मार्ग पर दबिश देकर आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

13 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
13 hrs ago

कोंच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नगर की एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि ग्राम गेन्दौली, थाना कैलिया निवासी रोहित कुमार ने करीब चार माह तक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के पंचानन चौराहा से आगे जालौन मार्ग पर दबिश देकर आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल, भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी हिना ने अपनी इच्छा से मोहल्ले के ही निवासी जीत के साथ आर्य समाज मंदिर, प्रयागराज में विवाह कर लिया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से जीत के साथ शादी की है। वायरल वीडियो में हिना ने कहा कि उसके परिवार का इस विवाह से कोई संबंध नहीं है और उसने स्वयं अपनी पसंद से यह फैसला लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई उसे और उसके पति जीत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति को किसी प्रकार की कोई हानि होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। हिना ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
    1
    कोंच में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल, भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी हिना ने अपनी इच्छा से मोहल्ले के ही निवासी जीत के साथ आर्य समाज मंदिर, प्रयागराज में विवाह कर लिया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से जीत के साथ शादी की है।
वायरल वीडियो में हिना ने कहा कि उसके परिवार का इस विवाह से कोई संबंध नहीं है और उसने स्वयं अपनी पसंद से यह फैसला लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई उसे और उसके पति जीत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति को किसी प्रकार की कोई हानि होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे।
हिना ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जालौन : पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी! रात 1 : 30 बजे हुई घटना, गश्त पर उठे सवाल!! पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ट्रेडर्स की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात -रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक दिया घटना को अंजाम उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान से चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित प्रवीण सिंह सेगर की सीमेंट-मोरम विक्रय की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बुधवार देर रात बेखौफ चोर वहां पहुंचे और ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर नहीं भाग पाते। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    जालौन : पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी! रात 1 : 30 बजे हुई घटना, गश्त पर उठे सवाल!!
पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ट्रेडर्स की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
-रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक दिया घटना को अंजाम
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान से चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित प्रवीण सिंह सेगर की सीमेंट-मोरम विक्रय की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बुधवार देर रात बेखौफ चोर वहां पहुंचे और ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर नहीं भाग पाते। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, युवती बोली- ‘मैं बालिग हूं और राकेश के साथ खुश हूं’ ​उरई। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने और उसके साथ खुश होने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ​वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम मधु बताया है। उसने कैमरे के सामने बयान देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बालिग (वयस्क) है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। युवती ने युवक का नाम राकेश बताते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से उसके साथ रह रही है और इस फैसले से बेहद खुश है। ​"मैं बालिग हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मैं राकेश के साथ अपनी मर्जी से गई हूं और उसके साथ बहुत खुश हूं। — मधु (वायरल वीडियो में दिए बयान के अनुसार) ​सुरक्षा और परिजनों के विरोध की आशंका अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार के मामलों में प्रेमी युगल परिजनों के विरोध, पुलिस कार्रवाई या संभावित खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के माध्यम से भी युवती ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। ​पुलिस जांच की संभावना वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है या युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है, तो वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, युवती बोली- ‘मैं बालिग हूं और राकेश के साथ खुश हूं’
​उरई।  सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने और उसके साथ खुश होने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
​वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम मधु बताया है। उसने कैमरे के सामने बयान देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बालिग (वयस्क) है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। युवती ने युवक का नाम राकेश बताते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से उसके साथ रह रही है और इस फैसले से बेहद खुश है।
​"मैं बालिग हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मैं राकेश के साथ अपनी मर्जी से गई हूं और उसके साथ बहुत खुश हूं। — मधु (वायरल वीडियो में दिए बयान के अनुसार)
​सुरक्षा और परिजनों के विरोध की आशंका
अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार के मामलों में प्रेमी युगल परिजनों के विरोध, पुलिस कार्रवाई या संभावित खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के माध्यम से भी युवती ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।
​पुलिस जांच की संभावना
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है या युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है, तो वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल महामंत्री नदीगांव शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।
    2
    रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल  महामंत्री  नदीगांव शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिले में चोरों के हौसले बुलंद /पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली ले उड़े बदमाश* *पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर/जालौन में चोरों के बुलंद हौसले पुलिस चौकी के सामने से ट्रॉली ले उड़े बदमाश* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जिले में चोरों के हौसले बुलंद /पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली ले उड़े बदमाश* *पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर/जालौन में चोरों के बुलंद हौसले पुलिस चौकी के सामने से ट्रॉली ले उड़े बदमाश* जनपद जालौन जिले में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं ताजा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र की हदरुख पुलिस चौकी का है जहां पुलिस चौकी के बेहद करीब खड़ी एक ट्रॉली को अज्ञात चोर रात के अंधेरे में चोरी कर ले गए सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई आप को बता दें जिससे पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के आस पास ही चोरी की घटनाएं हो रही हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर ट्रॉली बरामद कर ली जाएगी यह घटना एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है
    2
    जिले में चोरों के हौसले बुलंद /पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली ले उड़े बदमाश*

*पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर/जालौन में चोरों के बुलंद हौसले पुलिस चौकी के सामने से ट्रॉली ले उड़े बदमाश*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जिले में चोरों के हौसले बुलंद /पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली ले उड़े बदमाश*
*पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर/जालौन में चोरों के बुलंद हौसले पुलिस चौकी के सामने से ट्रॉली ले उड़े बदमाश*
जनपद जालौन जिले में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं ताजा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र की हदरुख पुलिस चौकी का है जहां पुलिस चौकी के बेहद करीब खड़ी एक ट्रॉली को अज्ञात चोर रात के अंधेरे में चोरी कर ले गए सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई 
आप को बता दें जिससे पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के आस पास ही चोरी की घटनाएं हो रही हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर ट्रॉली बरामद कर ली जाएगी यह घटना एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • UP Election 2027: जालौन में बीजेपी का तूफानी शक्ति प्रदर्शन! 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 पूरी खबर देखने के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक करें। ----------------------------------------------------- *NEWS 9 LIVE TV चैनल को सब्सक्राइब* करें साथ ही अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने के लिए *बेल आइकन जरूर*🔔 दबाएं। *Plz like, comment & share*
    1
    UP Election 2027: जालौन में बीजेपी का तूफानी शक्ति प्रदर्शन!
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
पूरी खबर देखने के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक करें।
-----------------------------------------------------
*NEWS 9 LIVE TV चैनल को सब्सक्राइब* करें साथ ही अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने के लिए *बेल आइकन जरूर*🔔 दबाएं।

 *Plz like, comment & share*
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उरई में दोहरा मापदंड? कोतवाली में हंगामा और अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ने के आरोप, फिर भी दूसरी पार्टी पर दर्ज हुई FIR उरई: वीडियो में कोतवाली परिसर में गाली-गलौज और जिला अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ने के दावे, लेकिन कार्रवाई पर उठे सवाल जालौन के उरई में हुए विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। मामले में कोतवाली उरई में दर्ज FIR संख्या 0452/2026 में दूसरी पार्टी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस पक्ष के लोग कोतवाली परिसर में घुसकर अभद्रता करते और बाद में जिला अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ते दिखाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। आरोप है कि वीडियो में कोतवाली परिसर के अंदर गाली-गलौज और हंगामा साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है। इसके बाद जिला अस्पताल में भी मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता और सरकारी रजिस्टर फाड़ने की घटना सामने आई। इसके बावजूद आरोपित पक्ष पर मुकदमा दर्ज न होने से पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में कई लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वीडियो में कथित घटनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, तो क्या पुलिस उन तथ्यों की भी जांच करेगी? क्या सरकारी दस्तावेज फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अस्पताल में हुए कथित हंगामे के संबंध में भी अलग से कार्रवाई होगी, या जांच केवल एक पक्ष तक सीमित रहेगी? इस पूरे मामले को लेकर आम लोगों में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस पक्ष की क्या भूमिका थी और किनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    उरई में दोहरा मापदंड? 
कोतवाली में हंगामा और अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ने के आरोप, फिर भी दूसरी पार्टी पर दर्ज हुई FIR

उरई: वीडियो में कोतवाली परिसर में गाली-गलौज और जिला अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ने के दावे, लेकिन कार्रवाई पर उठे सवाल
जालौन के उरई में हुए विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। मामले में कोतवाली उरई में दर्ज FIR संख्या 0452/2026 में दूसरी पार्टी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस पक्ष के लोग कोतवाली परिसर में घुसकर अभद्रता करते और बाद में जिला अस्पताल में सरकारी रजिस्टर फाड़ते दिखाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। आरोप है कि वीडियो में कोतवाली परिसर के अंदर गाली-गलौज और हंगामा साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है। इसके बाद जिला अस्पताल में भी मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता और सरकारी रजिस्टर फाड़ने की घटना सामने आई। इसके बावजूद आरोपित पक्ष पर मुकदमा दर्ज न होने से पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
दूसरी ओर, पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में कई लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वीडियो में कथित घटनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, तो क्या पुलिस उन तथ्यों की भी जांच करेगी? क्या सरकारी दस्तावेज फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अस्पताल में हुए कथित हंगामे के संबंध में भी अलग से कार्रवाई होगी, या जांच केवल एक पक्ष तक सीमित रहेगी?
इस पूरे मामले को लेकर आम लोगों में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस पक्ष की क्या भूमिका थी और किनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_अकील अहमद
    अकील अहमद
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.