Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर थाना अंतर्गत काजीपाठा मोहल्ला में विवाद सुलझाने के दौरान के दौरान जेठानी व देवरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला किरन पत्नी संजय नामदेव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंची तो घर के सामने देवर प्रदीप और रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच विवाद चल रहा था। उसने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शिवम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवम ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो।गई। बीच-बचाव करने आई महिला देवरानी रोशनी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी पीठ में चोट आई। मौके पर मौजूद प्रदीप ने किसी तरह मामला शांत कराया। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने रविवार दोपहर 01 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
Shahid Qureshi
भांडेर थाना अंतर्गत काजीपाठा मोहल्ला में विवाद सुलझाने के दौरान के दौरान जेठानी व देवरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला किरन पत्नी संजय नामदेव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंची तो घर के सामने देवर प्रदीप और रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच विवाद चल रहा था। उसने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शिवम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवम ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो।गई। बीच-बचाव करने आई महिला देवरानी रोशनी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी पीठ में चोट आई। मौके पर मौजूद प्रदीप ने किसी तरह मामला शांत कराया। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने रविवार दोपहर 01 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #MP: रेत के अवैध उत्खनन और नल जल योजना को लेकर भिण्ड सांसद संध्या राय के साथ धमाकेदार इंटरव्यू...... #datia #bhind #नलजल #मोदी #सरकार #politics #FIFA1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा* मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दतिया। दतिया कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल से फरार सकूर खान और फईम खान 20 हजार के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार।कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर जिनको न्यायालय के आदेश से आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल पर आया था जो लौट कर वापस जेल नही गया व न्यायालय के आदेशो की अवहेलना कर फरार हो गया।जिसमे न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दतिया द्वारा पैरोल से फरार होने पर दोनो आरोपियों के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली दतिया व थाना बसई की सयुक्त टीम की कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। उक्त आरोपिया द्वारा दतिया जिले के अलावा महोबा उ.प्र. मे अपराध घटित किया है व वर्तमान मे आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । उक्त दोनो आरोपियो पर श्रीमान के द्वारा 10 हजार 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।सराहनीय कार्यवाही में-निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि.अंशुल अरोरा,उनि बसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, प्रआर शिवगोविन्द चौबे, प्रआर राजीव वर्मा,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय,आर भरत रावत, आर गोविन्द कुमार ,आर आनंद तोमर,आर रविन्द्र यादव, आर हेमन्त प्रजापति, आर. चा. धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।1
- दतिया को बदमाश नदीम चढ़ो झांसी पुलिस के हत्थे पुलिस ने धांस दई पांव में गोली1
- Post by Lakshya News tv1
- झांसी। पुलिस कस्टडी से फ़रार मध्यप्रदेश के शातिर चोर ने झांसी पुलिस को पंद्रह दिन छकाया आखिरकार पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान उसको लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है। आपको बता दें कि झांसी के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवाती पुरा निवासी ऊषा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था। दोनों को मेडिकल परीक्षण हेतु पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय से शातिर नदीम चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। पुलिस द्वारा लगातार फरार शातिर चोर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशन में तलाश में जुटी स्वाट और कोतवाली पुलिस को देर रात सूचना मिली कि फरार नदीम झांसी में नगरिया कुआं क्षेत्र में है और सफेद रंग की बाइक से कहीं भागने की फ़िराक़ में है। इस सूचना पर बताए गए क्षेत्र में पुलिस पहुंची और दोनों टीमों ने घेर कर पकड़ने का प्रयास किया, किंतु उसने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। यह देख कर दोनों टीमों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें नदीम के एक पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित बाइक बरामद कर की हैं। वहीं, नदीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम के साथ पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल/गिरफ्तार कर कि जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में सुने एसपी सिटी प्रीति सिंह की बाइट,,1
- *भांडेर में साँडों का आतंक: अधेड़ पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती* भांडेर नगर में आवारा साँडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 05 स्थित सर्राफा मार्केट का है, जहां रहने वाले अधेड़ कृष्ण चौरसिया पर दो साँडों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कृष्ण चौरसिया अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी दो साँड आपस में लड़ते हुए वहां पहुंचे और उन्होंने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हमले में कृष्ण चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें साँडों से बचाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा साँडों को पकड़कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।1