अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा0 बबीता सिंह चौहान द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 10 मार्च 2026 को, अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में मीरजापुर | प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी/समाज कल्याण विभाग राम विलास यादव ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा0 बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 10 मार्च, 2026 को पूर्वान्ह 11:15 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान करा सकती हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के समीक्षा बैठक में सम्बंधित अधिकारी अपने से सम्बंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ समीक्षा बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें।
अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा0 बबीता सिंह चौहान द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 10 मार्च 2026 को, अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में मीरजापुर | प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी/समाज कल्याण विभाग राम विलास यादव ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा0 बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 10 मार्च, 2026 को पूर्वान्ह 11:15 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान करा सकती हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के समीक्षा बैठक में सम्बंधित अधिकारी अपने से सम्बंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ समीक्षा बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें।
- मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!1
- DM पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर SDM सदर गुलाब चन्द्र ने कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी में JCB से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया। ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह ध्वस्तीकरण अभियान करीब 7 दिनों तक चलेगा। कार्रवाई के दौरान SHO कछवां अमरजीत चौहान, नायब तहसीलदार मझवां नगीना सिंह, RI राजेंद्र भारती और लेखपालों की टीम मौके पर मौजूद रही। SDM सदर ने बताया कि तालाब की जमीन पर भी अतिक्रमण मिला है, जिसे निरस्त कर फिर से तालाब के रूप में दर्ज कर दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जल्द ही व्यासपुर, जामुवारी समेत अन्य गांवों में भी JCB से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी।3
- मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के Mirzapur स्थित मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के शवगृह में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शवगृह में रखी एक मृतक की बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। जब परिजन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे तो शव की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शवगृह की सुरक्षा और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और शवगृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ग्राम सभा पहाड़ी में खराब नालियों की स्थिति या देखते हुए जगह-जगह पर पानी का जमा होने के कारण अनेक तरह की बीमारियां फैल रही है जिसके कारण लोग बूढ़े बच्चे आए दिन बीमार हो रहे हैं और अस्पताल के चक्कर लगाने पर मजबूर है इस समस्या का नाटक ग्राम सभा के प्रधान ना तो बीटीसी ने तो प्रशासन किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण ग्राम सभा पहाड़ी की नदियां महिलाएं अपने हाथों से साफ कर रही हो मैं मिर्जापुर के अधिकारियों से निवेदन करता हु जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें2
- एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी। एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद खाते से निकाले एक लाख 34 हजार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।1
- Post by Rajesh Tiwari1
- आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद है, यहां पर मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने काट दिया। 14 साल से तैनात डॉक्टर केवल वसूली में लगे है, बताइए हद तो तब हो गया जब शव को बर्फ में रखने के लिए सरकारी कर्मचारी जोंक बनकर 2000 रुपए वसूल लिए।नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भी अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर एक शब्द नहीं बोलते, कैसे है हमारे जनप्रतिनिधि जो जनता की बात नहीं करते है। मिर्जापुर का दुर्भाग्य है। सुनिए पीड़ित की जुबानी........1