logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,, ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से: उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग। उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण। रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग। सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग। प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग। कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
2 hrs ago

ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,, ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से: उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग। उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण। रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग। सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग। प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग। कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जगतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला, शिवलाल, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार तथा ऋषभ सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्वागत के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    2
    जगतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला, शिवलाल, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार तथा ऋषभ सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्वागत के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी को 20 साल की सख्त सजा, बीस हजार का जुर्माना भी #tennewsnation #10newsnation #kaushambinews #पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी को 20 साल की सख्त सजा, बीस हजार का जुर्माना भी #tennewsnation #10newsnation #kaushambinews #पुलिस
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी को 20 साल की सख्त सजा, बीस हजार का जुर्माना भी #tennewsnation #10newsnation #kaushambinews #पुलिस 
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी को 20 साल की सख्त सजा, बीस हजार का जुर्माना भी #tennewsnation #10newsnation #kaushambinews #पुलिस
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
    1
    कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया रायबरेली : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कॉंग्रेसियो में आक्रोश , डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎ ‎रायबरेली नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। ‎ ‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है। ‎
    2
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया
रायबरेली : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कॉंग्रेसियो में आक्रोश , डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन 
‎
‎रायबरेली  
नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। 
‎
‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।
‎
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया। -- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध। -- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। -- कार्यवाही करने की मांग की गई। लालगंज क्षेत्र का मामला।
    1
    कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया।
-- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध।
-- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
-- कार्यवाही करने की मांग की गई। 
लालगंज क्षेत्र का मामला।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • श्रवण मास की कांवर यात्रा शुरू होने से पहले प्रतापगढ़ कुण्डा संग्रामगढ़ से लापरवाही सामने आई हैं संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी नहर तक बेहद हालत बेकार है इसी रास्ते से 2 अगस्त को मानिकपुर गंगा घाट से गंगा जल लेकर हज़ारों यात्रियों baba Ghuisarnath लेकिन 3 km तक जगह जगह गड्डा है संग्रामगढ़ कुण्डा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
    1
    श्रवण मास की कांवर यात्रा शुरू होने से पहले प्रतापगढ़ कुण्डा संग्रामगढ़ से लापरवाही सामने आई हैं संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी नहर तक बेहद हालत बेकार है  इसी रास्ते से 2 अगस्त को मानिकपुर गंगा घाट से गंगा जल लेकर हज़ारों यात्रियों  baba Ghuisarnath लेकिन 3 km तक जगह जगह गड्डा है 
संग्रामगढ़ कुण्डा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
    user_Ram Patel
    Ram Patel
    Farmer कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, ​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। ​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, 
​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है।
​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    15 hrs ago
  • जगतपुर, रायबरेली। क्षेत्र के त्रिलोक के पुरवा में 33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट जाने से जगतपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करीब आठ घंटे से बाधित रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से बिजली न मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य तथा छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा आवश्यक उपकरणों की मदद से नया 33 केवी पोल स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि त्रिलोक के पुरवा में 33 केवी लाइन का पोल टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि नया पोल लगाया जा रहा है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो गया तो लगभग दोपहर तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
    1
    जगतपुर, रायबरेली। क्षेत्र के त्रिलोक के पुरवा में 33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट जाने से जगतपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करीब आठ घंटे से बाधित रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से बिजली न मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य तथा छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा आवश्यक उपकरणों की मदद से नया 33 केवी पोल स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।
अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि त्रिलोक के पुरवा में 33 केवी लाइन का पोल टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि नया पोल लगाया जा रहा है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो गया तो लगभग दोपहर तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    1
    कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.