logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने बरहज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को विकास खंड बरहज के परिसर में एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आवासीय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.