पाली के सौरभ राय राठौड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन, वर्तमान में सौरभ आईएफएस अधिकारी वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। संघ लोक सेवा आयोग नई, दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा के घोषित मुख्य परिणाम में पाली निवासी एवं बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सौरभ राय राठौड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में अंतिम रूप से 871वीं रैंक के साथ चयन हुआ हैं। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की इस उपलब्धि के लिए बीटीयू के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। वर्तमान में सौरभ राय राठौड़ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं और नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी-देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सौरभ मूलतः पाली जिले के शिवतलाव गांव के रहने वाले हैं। सौरभ के पिता लखमन राय राठौड़ उदयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2023 में सौरभ राय का भारतीय वन सेवा में भी चयन हुआ था। बीटेक स्नातक और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थी सौरभ अध्ययन काल से ही मेधावी और प्रतिभावान रहे हैं। सौरभ ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। सौरभ राय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्ययनकाल में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने युवा विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति समर्पण के साथ लगातार प्रयास किया जाए तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि आईएएस के रूप में देश और समाज की सेवा करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र होने के नाते उन्हें गर्व है कि उन्हें राष्ट्रीय सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

- *श्री वैष्णव उच्च माध्यमिक शिक्षा सदन, नई बस्ती, पाल गांव, जोधपुर में आयोजित हुई प्रभावशाली विज्ञान प्रदर्शनी* श्री वैष्णव शिक्षण संस्थान एवं विद्या भारती जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में श्री वैष्णव उच्च माध्यमिक शिक्षा सदन, पाल गांव में एक दिवसीय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री लक्ष्मणदास वैष्णव एवं प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार तिवारी ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों और पोस्टरों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान और सर्वांगीण विकास की भावना को मजबूत करती हैं उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया प्रदर्शनी में विभिन्न संकायों के छात्रों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए:भौतिक विज्ञान विभाग के छात्रों ने 'सरल विद्युत परिपथ' एवं 'फायर अलार्म सिस्टम' का मॉडल बनाया रसायन विज्ञान के छात्रों ने रासायनिक अभिक्रियाओं से नवीन उत्पादों का निर्माण करके दिखाया जीव विज्ञान के छात्रों ने 'मानव शरीर में दोहरा रक्त परिसंचरण तंत्र' का जीवंत मॉडल प्रस्तुत किया। कला संकाय के छात्रों ने 'भारत की भौगोलिक स्थिति' का 3डी मॉडल तैयार किया कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों ने 'Li-Fi (लाइट फिडेलिटी)' वायरलेस संचार तकनीक का प्रारूप प्रदर्शित किया कार्यक्रम प्रभारी श्री देवेंद्र वैष्णव ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, खेल महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरती है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में विद्यालय की होनहार छात्राओं पायल, दिव्या एवं खुशबू ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान को विशेष रूप से उजागर किया। उन्होंने कल्पना चावला (प्रथम भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री), ऋतु करिधाल (मंगलयान मिशन की उप-परियोजना निदेशक, 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया') एवं नंदिनी हरिनाथ (चंद्रयान-3 सहित कई ISRO मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका) जैसी महान वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी में विद्यालय के अलावा आसपास के अन्य स्कूलों जैसे विंग्स एकेडमी (झंबर), माउंट वैली (बोरानाडा), आर्यन एकेडमी (बासनी), सिलावटा एवं मिनर्वा नोबल एकेडमी (बोरानाडा) के संस्थापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया उन्होंने प्रदर्शित मॉडलों और पोस्टरों की सराहना की तथा श्री वैष्णव के नन्हे वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया यह प्रदर्शनी न केवल छात्रों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में सफल रही, बल्कि भारतीय महिला वैज्ञानिकों के महान योगदान को याद दिलाकर लड़कियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनी2
- पाली,मनीष राठौड़ । शहर के मंडिया रोड स्थित सरगरा समाज भवन में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ गैर नृत्य का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल की थाप पर सामूहिक गैर नृत्य कर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल गहलोत ने की। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से मांगीलाल माठ, घीसू लाल, बाबूलाल खाटक, कानाराम, जेठाराम, शंकरलाल, शिवलाल,एडवोकेट प्रताप चौहान, सुखाराम मनिहारी, कैलाश, बद्रीराम, सुरेन्द्र, श्रवण माठ, मालाराम, दिलीप, रमेश माठ, बंशीलाल, भीमाराम और देवाराम सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान अध्यक्ष मनोहर लाल गहलोत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। सभी समाज बंधुओं ने मिलकर गैर का आयोजन रखा, जिसमें अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के विकास और एकजुटता का संकल्प लिया।1
- *विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सम्पन्न हुई । समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद- उमाशंकर* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली आज सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सोमवार को मंडिया रोड स्थित ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई । बैठक का आगाज केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने राम दरबार भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बेठक का आगाज किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रथम सत्र में केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर, ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद 1964 से समाज के बीच रहकर कार्य कर रहा है 1 लाख गावो तक विश्व हिन्दू परिषद के कार्य भारत वर्ष में चल रहे है विश्व हिन्दू परिषद में जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता देवकार्य भगवान के कार्य कर रहे है विहिप की प्रस्तावना रखते हुए अपनी बात रखी । द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी आने वाले रामोत्सव मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है व हर ग्राम प्रखंड स्तर तक रामोत्सव कार्यक्रम करने है जिस तरह पाली विभाग में ऐतिहासिक हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम पाली में हुआ उसी प्रकार रामोत्सव कार्यक्रम भी हर गाँव मे सम्पन्न हो साथ ही आगामी दुर्गावाहिनी वर्ग,परिषद वर्ग, की भी विस्तृत चर्चा की गई बेठक में पाली विभाग संगठन दृष्टि से पाली,बाली,सोजत संगठन जिला के कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे। बैठक का संचालन विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया । जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में प्रांत से सुरेश चौधरी,कुसुम थावानी,विनीता तनवानी,अनिल चौहान, भीमराज चौधरी,विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया, पाली जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत,जिला टीम से किशन सीरवी,सन्तोष वैष्णव,प्रियंका माली,रेखा सोलंकी,प्रकाश वैष्णव,विक्रांत सिंह गणेशाराम कुमावत, परमेश्वर शर्मा,अभयवीर सिंह,सुनील लक्षकार,बाबूदास वैष्णव,प्रखंड टोली दुर्गेश चौहान,श्रवण भिलवाला,जीतू पंडित,दलपतसिंह भाटी,अजय वैष्णव, कुलदीप,गोविंद मेगवाल,जया कुमारी, ललिता दय्या, प्रकास कवर, सहित कार्यकर्ता पाली विभाग के कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Purshotam Pareek1
- कविता और थीम मेहंदी से नारी-शक्ति का संदेश राजबाग, सूरसागर (जोधपुर) निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार हर विशेष दिवस व त्योहार पर जागरूकता का संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने युवा कवयित्री सुरभि खीची के साथ साहित्य और कला को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की। साहित्य लेखन का कई वर्षों से शौक रखने वाली सुरभि खीची ने अपनी ही लिखी कविता के भावों के अनुसार अपने हाथों में थीम मेहंदी रचवाई। उनकी कविता में एक स्त्री की बचपन से लेकर विवाह के बाद तक की जीवन-यात्रा, उसके सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश व्यक्त किया गया है। इस विशेष मेहंदी को रेणु भदरार ने तैयार किया, जिसमें किताब, उड़ती चिड़िया और फूलों के माध्यम से नारी शिक्षा, स्वतंत्रता और सृजनशीलता का संदेश दर्शाया गया है। सुरभि खीची ने बताया कि मेहंदी में अंकित भाव उनकी अपनी कविता से लिए गए हैं और उसी के अनुसार रेणु भदरार ने उनके हाथों में यह थीम मेहंदी प्रदर्शित की। यह प्रयास नारी-शक्ति, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रेरणादायक संदेश देता है।2
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे जोधपुर वासी, जोधपुरवासीयों ने पटाखे फोड़ कर मनाई जीत की खुशी ।1
- *सिक्किम राज्यपाल माथुर ने ओम आश्रम में किये भगवान के दर्शन* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली, 09 मार्च। सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम जाकर अक्लोकन किया और भगवान शिव के दर्शन कर जलाअभिषेक कर सबकी खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर उन्होंने मंदिर को देखा व वहां कलाकृति और नक्काशी को निहारा व संतो से भी मुलाकात कर बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, गिरवर सिंह, संतजन आदि मौजूद रहे।1